hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: बृहन्मुंबई महानगर पालिका को पहली बार मिलेगा भाजपा का मेयर, ठाकरे भाइयों से दूर मराठी माणुस
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > बृहन्मुंबई महानगर पालिका को पहली बार मिलेगा भाजपा का मेयर, ठाकरे भाइयों से दूर मराठी माणुस
चुनावमहाराष्ट्रराजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

बृहन्मुंबई महानगर पालिका को पहली बार मिलेगा भाजपा का मेयर, ठाकरे भाइयों से दूर मराठी माणुस

Revoi Editor
Last updated: January 16, 2026 7:09 pm
Revoi Editor
Published: January 16, 2026
Share
SHARE

मुंबई, 16 जनवरी। महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों (स्थानीय निकाय) की शुक्रवार को जारी मतगणना अंतिम चरण में पहुंच चुकी है और प्राप्त परिणामों पर नजर डालें तो भारतीय जनता पार्टी (BJP) और उसकी अगुआई में सत्तारूढ़ महायुति के घटक दल एकनाथ शिंदे की अगुआई वाली शिवसेना की आंधी चल पड़ी है। यानी अधिकतर नगर निगमों में बहुमत के साथ भाजपा+ का ही कब्जा होने जा रहा है।

इस चुनाव में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) सबसे ज्यादा चर्चा में रही, जो देश की सबसे अमीर और प्रतिष्ठित नगरपालिका है और जहां लगभग 28 वर्षों से (1997 से) ठाकरे परिवार (शिवसेना) का दबदबा था। लेकिन इस बार बीएमसी से भी शिवसेना (यूबीटी) का आधिपत्य हटने जा रहा है और पहली बार मुंबई में भाजपा का मेयर होगा।

बीएमसी में भाजपा+ ने पार किया बहुमत का आंकड़ा

बीएमसी में 227 सीटों में 211 के परिणाम आने तक भाजपा+ ने 118 सीटों के साथ बहुमत (114) का आंकड़ा पार कर लिया था। इनमें भाजपा 90 और शिवसेना 18 सीटें जीत चुकी थी। वहीं महाअघाड़ी को 77 सीटें मिलती नजर आ रही हैं, जिनमें शिवसेना (UBT) को 57, राज ठाकरे की मनसे को नौ और एनसीपी (एसपी) को एक सीट मिली है। वीबीए के साथ मिलकर चुनाव में उतरी कांग्रेस ने 15 सीटें जीती हैं।

मतों की गिनती शुक्रवार को पूर्वाह्न 10 बजे शुरू हुई। करीब दो दशक बाद साथ आए ठाकरे चचेरे भाई मुंबई में सत्तारूढ़ गठबंधन से पीछे हैं। ‘एग्जिट पोल’ (चुनाव बाद सर्वेक्षण) में गुरुवार को हुए 29 नगर निगमों के चुनाव में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन की भारी जीत का अनुमान जताया गया था। अधिकारियों के अनुसार, बीएमसी के चुनाव में 52.94 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो 2017 में हुए 55.53 प्रतिशत मतदान से कम है।

बीएमसी का वार्षिक बजट 74,400 करोड़ रुपये से अधिक

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) का वार्षिक बजट 74,400 करोड़ रुपये से अधिक है। यहां चार वर्षों की देरी से चुनाव कराए गए। ये 2022 में शिवसेना के विभाजन के बाद पहले बीएमसी चुनाव हैं। चुनाव से पहले एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम में उद्धव और राज ठाकरे पिछले महीने साथ आए थे।

पिछले चुनाव में अविभाजित शिवसेना व भाजपा गठबंधन को मिली थी जीत

मौजूदा उपमुख्यमंत्री शिंदे 2022 में पार्टी के अधिकतर विधायकों के साथ पार्टी से अलग हो गए थे और भाजपा के साथ गठबंधन कर मुख्यमंत्री बने थे। 2017 के चुनावों में अविभाजित शिवसेना ने 227 में से 84 सीटें जीती थीं। उस समय शिवसेना का भाजपा के साथ गठबंधन था। गठबंधन ने बहुमत के आंकड़ा पार किया था, जिनमें भाजपा को 82 सीटें मिली थीं।

वहीं अन्य नगर निगमों के चुनाव कई वर्षों के अंतराल के बाद कराए गए जबकि इनमें से अधिकतर के कार्यकाल 2020 से 2023 के बीच समाप्त हो गए थे। इनमें से नौ नगर निगम मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में आते हैं। जिन नगर निगमों में मतदान हुआ, उनमें मुंबई, छत्रपति संभाजीनगर, नवी मुंबई, वसई-विरार, कल्याण-डोंबिवली, कोल्हापुर, नागपुर, सोलापुर, अमरावती, अकोला, नासिक, पिंपरी-चिंचवड, पुणे, उल्हासनगर, ठाणे, चंद्रपुर, परभणी, मीरा-भायंदर, नांदेड़-वाघाला, पनवेल, भिवंडी-निजामपुर, लातूर, मालेगांव, सांगली-मिरज-कुपवाड, जलगांव, अहिल्यानगर, धुले, जालना और इचलकरंजी शामिल हैं।

You Might Also Like

कर्नाटक : बेंगलुरु के 8 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल संदेश के बाद पुलिस ने शुरू की जांच
मुख्य आर्थिक सलाहकार नागेश्वरन बोले – भारत व अमेरिका के बीच टैरिफ गतिरोध 8 से 10 हफ्तों में सुलझने की उम्मीद
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर किया हमला तो भड़के राजनाथ सिंह, किरेन रिजिजू ने भी जताई कड़ी आपत्ति
भारतीय क्रिकेट : मिताली राज व झूलन गोस्वामी ने बनाया रिकॉर्ड, कुंबले, द्रविड और गांगुली भी पीछे
प्रियंका गांधी ने हिमाचल में उठाया बेरोजगारी का मुद्दा, कहा – युवाओं की 30 लाख आबादी में 15 लाख बेरोजगार
TAGGED:BJP mayor for the first timeBMC electionsBMC will get a BJP mayor
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

August 7, 2026

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?