hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: गुजरात : अहमदाबाद में अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 9 लोगों की मौत, कई अन्य घायल
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > गुजरात : अहमदाबाद में अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 9 लोगों की मौत, कई अन्य घायल
राष्ट्रीयराज्यहिन्दी

गुजरात : अहमदाबाद में अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 9 लोगों की मौत, कई अन्य घायल

Revoi Editor
Last updated: July 19, 2026 2:00 am
Revoi Editor
Published: July 19, 2026
Share
SHARE

अहमदाबाद, 18 जुलाई। गुजरात के अहमदाबाद शहर में शनिवार को भयावह हादसा हुआ, जब रामोल इलाके में RAF कैंप के पीछे मेहमदपुरा में संचालित अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया और आग लग गई। पुलिस के अनसार हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। वहीं, इस घटना में फैक्ट्री मालिक मेहुल डोडिया सहित तीन लोगों को क्राइम ब्रांच ने हिरासत में लिया है।

फैक्ट्री मालिक मेहुल डोडिया सहित तीन लोग हिरासत में

डीजीपी (जोन-1) ने बताया कि अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है और 9 लोग घायल हैं। उन्होंने कहा कि फैक्ट्री में आग लगने सूचना पर निकट स्थित RAF कैंप के जवान मदद के लिए वहां पहुंचे। साथ ही स्थानीय पुलिस और अहमदाबाद नगर निगम की फायर टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। रामोल पुलिस इस मामले में जान बूझकर हत्या और विस्फोटक अधिनियम की सभी धाराओं के तहत केस दर्ज करेगी और आगे की काररवाई की जाएगी।

पुलिस ने बताया कि इलाज के लिए नौ घायलों को मणिनगर के एलजी अस्पताल भेजा गया, जिनमें चार लोगों की मौत हो गई। इन चार मृतकों में एक पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। बाकी पांच घायलों को इलाज के लिए LG हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जिनमें से चार मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई। इन सभी को करीब 95 प्रतिशत जलने की हालत में हॉस्पिटल लाया गया था। इलाज के दौरान मरने वाले चार मरीजों में एक पुरुष और तीन बच्चे शामिल हैं।

वहीं, कुल छह लोगों को असरवा सिविल अस्पताल लाया गया, जिनमें से एक महिला की मौत हो गई। फिलहाल, एक महिला का LG हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। हॉस्पिटल सूत्रों ने बताया है कि उसकी हालत स्थिर है।

रामोल इलाके में RAF कैंप के पीछे चल रही थी अवैध पटाखा फैक्ट्री

सेक्टर 2 के संयुक्त पुलिस आयुक्त (JCP) जयपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि रामोल पुलिस स्टेशन इलाके में RAF कैंप के पीछे एक अवैध पटाखा फैक्ट्री चल रही थी। मेहुल डोडिया नाम का व्यक्ति यह पटाखा फैक्ट्री चला रहा था। इससे पहले मेहुल डोडिया का लाइसेंस रद कर दिया गया था। रामोल पुलिस स्टेशन में पूरे मामले में केस दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. हत्या और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया जाएगा।

Extremely saddened to hear about the loss of lives due to a mishap at a fireworks factory in Ahmedabad, Gujarat. My thoughts are with the bereaved families in this hour of grief. Praying for the speedy recovery of the injured. The local administration is providing all possible…

— PMO India (@PMOIndia) July 18, 2026

पीएम मोदी ने हादसे पर जताया दुख, आर्थिक मदद की घोषणा

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे में मौतों पर दुख जताया है। उन्होंने X पोस्ट में कहा, ‘इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर मुमकिन मदद दे रहा है। PMNRF (प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष) से मृतकों के परिवारों को दो-दो लाख रुपये की मदद दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।’

You Might Also Like

दिल्ली में दूध फिर हुआ महंगा, मदर डेयरी ने वर्ष में चौथी बार बढ़ाई कीमत
तेलंगाना : पूर्व सीएम केसीआर बने नेता प्रतिपक्ष, विधानसभा अध्यक्ष ने दी मान्यता
संसद का विशेष सत्र : एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने पीएम मोदी के भाषण की सराहना की
संजय सिंह बोले – WFI को काम करने से नहीं रोक सकता खेल मंत्रालय, हम तदर्थ समिति के गठन को कोर्ट में चुनौती देंगे’
संविधान पीठ का फैसला : ‘क्रिमिनल और सिविल केस में दिये गये स्टे को 6 माह के लिए सीमित नहीं किया जा सकता’
TAGGED:9 deadBlast at illegal firecracker factoryBlast in Ahmedabadothers injured
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

August 8, 2026

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?