hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: भाजपा का पलटवार – ‘चीन के इतने करीब हैं राहुल गांधी कि उन्हें पता है..अब क्या होने वाला’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > भाजपा का पलटवार – ‘चीन के इतने करीब हैं राहुल गांधी कि उन्हें पता है..अब क्या होने वाला’
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

भाजपा का पलटवार – ‘चीन के इतने करीब हैं राहुल गांधी कि उन्हें पता है..अब क्या होने वाला’

Vinayak Barot
Last updated: December 16, 2022 8:28 pm
Vinayak Barot
Published: December 16, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 16 दिसम्बर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने भारत व चीन के बीच उपजे नए विवाद को लेकर विदेश मंत्री एस. जयशंकर को नसीहत दी है और कहा है कि भारत सरकार चीनी की ओर से की जा रही युद्ध की तैयारियों से बेखबर है।

राज्यवर्धन राठौर बोले – नाना जी सोते-सोते गंवा दिया था 37,000 वर्ग किमी क्षेत्र

भाजपा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कांग्रेस नेता पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी चीन के इतने करीब हो गए हैं कि उन्हें पता हैं, अब क्या होने वाला है। उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी के नाना जी सो रहे थे और सोते-सोते उन्होंने भारत का 37,000 स्क्वायर किमी क्षेत्र गंवा दिया। उसके बाद राहुल को लगा कि चीन से मित्रता करनी चाहिए और अब मित्रता इतनी गहरी है कि चीन क्या करने वाला है, ये उन्हें पता है।’

दरअसल, राहुल गांधी ने शुक्रवार को जयपुर में भाजपा पर चीन को लेकर चीजों को छिपाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘चीन पर सरकार चीजों को छिपाने की कोशिश कर रही है, लेकिन इसे छिपाया नहीं जा सकता। हिन्दुस्तान की सरकार सोई हुई है। सरकार इस बात को सुनना नहीं चाहती है। चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है। हमारे विदेश मंत्री को अपनी समझ गहरी करनी चाहिए।’

‘RGF को चीन से 135 करोड़ का मिला चंदा‘

राज्यवर्धन राठौर ने कहा कि राजीव गांधी फाउंडेशन (आरजीएफ) को चीन की कम्युनिस्ट पार्टी से 135 करोड़ रुपये का चंदा मिला। दरअसल, केंद्र सरकार ने बीते मंगलवार को लोकसभा को बताया था कि RGF और राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट का लाइसेंस रद कर दिया गया है। साथ ही इन्हें फिर से लाइसेंस जारी करने का कोई विचार नहीं है। यह काररवाई पंजीकरण की शर्तों का उल्लंघन करने के कारण विदेशी अभिदाय विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) के तहत हुई है।

तवांग में 9 दिसम्बर को हुई थी झड़प

गौरतलब है कि भारतीय सेना ने सोमवार को बताया था कि भारतीय और चीनी सैनिकों की तवांग सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के निकट एक स्थान पर गत नौ दिसम्बर को झड़प हुई, जिसमें दोनों पक्षों के कुछ जवान मामूली रूप से घायल हो गए। पूर्वी लद्दाख में दोनों पक्षों के बीच 30 महीने से अधिक समय से जारी सीमा गतिरोध के बीच गत शुक्रवार को इस संवेदनशील सेक्टर (तवांग) में एलएसी पर यांग्त्से के पास झड़प हुई थी। फिलहाल स्थिति अब पूर्ण नियंत्रण में है।

You Might Also Like

Last rites of Ahmed Patel: Rahul Gandhi and many political leaders remained present
कोरोना संकट : सरकार ने भारत में फंसे विदेशी नागरिकों की वीजा अवधि 30 सितम्बर तक बढ़ाई
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला से मुलाकात, बोले – उनकी उपलब्धियों पर देश को गर्व
पिछले एक साल में 63 यात्रियों को ‘नो फ्लाई लिस्ट’ में रखा गया : सरकार
आईटी सेक्टर के सहारे लगातार दूसरे दिन घरेलू शेयर बाजार की तेजी बरकरार
TAGGED:BJP's counterattackRahul GandhiRahul so close to ChinaRajyavardhan Singh Rathore
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
कारोबार

कच्चे तेल में गिरावट से शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 400 अंक उछला, आईटी-रियल्टी शेयर चमके

Revoi Editor
Revoi Editor
June 25, 2026
भारत में कोरोना संकट : डेढ़ वर्ष बाद सक्रिय मामलों की संख्या एक लाख से कम
राम भक्त ने बनाया 4 क्विंटल का अलीगढ़ी ताला, राम लला को करेंगे अर्पित
कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान, कहा, ‘‘कांग्रेस को वोट देने का मतलब कूड़ेदान में डालना”
Deadlock Continues, Farmers – Centre Another Round of Talks on January 19
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?