hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: बीजेपी ने अब मीर जाफर से की राहुल गांधी की तुलना, कहा- शहजादा नवाब बनना चाहता है
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > बीजेपी ने अब मीर जाफर से की राहुल गांधी की तुलना, कहा- शहजादा नवाब बनना चाहता है
राष्ट्रीयहिन्दी

बीजेपी ने अब मीर जाफर से की राहुल गांधी की तुलना, कहा- शहजादा नवाब बनना चाहता है

Vinayak Barot
Last updated: March 21, 2023 12:32 pm
Vinayak Barot
Published: March 21, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 21 मार्च। लंदन में भारत के लोकतंत्र पर अपनी टिप्पणी को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी घिरे हुए हैं। संसद के अंदर और बाहर बीजेपी नेता राहुल गांधी पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। बीजेपी लगातार राहुल गांधी से माफी की मांग कर रही है। उधर, बीजेपी ने अब राहुल गांधी की तुलना मीर जाफर से की है।

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने मंगलवार सुबह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। संबित ने कहा, “शहजादा नवाब बनना चाहता है और नवाब बनने के लिए शहजादे ने ईस्ट इंडिया कंपनी से मदद मांगी है। ऐसा नहीं है कि राहुल गांधी बिना माफी मांगे निकल जाएंगे। माफी तो उन्हें मांगनी ही पड़ेगी, हम मंगवा कर रहेंगे।”

  • मीर जाफर से तुलना

संबित ने आगे कहा कि राहुल को राफेल केस में भी माफी मांगनी पड़ी थी और आज उन्हें संसद के पटल पर भी माफी मांगनी पड़ेगी। मीर जाफर ने जो किया था नवाब बनने के लिए और जो राहुल गांधी ने लंदन में किया है… वो ठीक वही है। शहजादा नवाब बनना चाहता है। आज के मीर जाफर को माफी मांगनी ही पड़ेगी। शहजादे… ये नहीं चलेगा।

  • भारत को बदनाम किया जा रहा

भाजपा नेता ने ये भी कहा कि यह कांग्रेस और राहुल गांधी की लगातार साजिश है। संसद में उनकी भागीदारी सबसे कम होती है और उनका कहना है कि उन्हें कोई बोलने नहीं देता। राहुल गांधी ने अपनी टिप्पणी के जरिए विदेशों को भारत में लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए आने का खुला निमंत्रण दिया है। मणिशंकर अय्यर और राहुल गांधी येही काम कर रहे हैं। दोनों भारत को बदनाम कर रहे हैं। मीर जाफर ने नवाब बनने के लिए क्या किया। उसने अपने उद्देश्यों को पूरा करने के लिए ईस्ट इंडिया कंपनी की मदद ली।

You Might Also Like

कांग्रेस का मोदी सरकार पर कटाक्ष – एलन मस्क ने दीवार पर लिखी इबारत पढ़ ली और अपना भारत दौरा स्थगित कर दिया
Pulwama Attack : पुलवामा की बरसी पर सीएम योगी ने शहीद सैनिकों को दी विनम्र श्रद्धांजलि
શરદ પવારની ઈડીની પુછપરછ પર રાહુલે સરકારને ઘેરી-આ મામલાને ‘રાજકીય તકવાદ’ ગણાવ્યો
पीएम मोदी की अगवानी न कर केसीआर ने व्यक्ति नहीं, संस्था का अपमान किया : भाजपा
अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी, अब सभी यात्रियों को भरना होगा स्वघोषणा पत्र
TAGGED:BJPMIR ZAFARRahul Gandhi
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशहिन्दी

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

August 10, 2026

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

बिहार में फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार : खुद को बताया NSA अजित डोभाल का अंडरकवर एजेंट

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

देश विरोधी तत्वों ने स्लोवेनिया में भारतीय दूतावास को क्षतिग्रस्त किया, भारत ने की काररवाई की मांग

आकाश आनंद ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को कहा ‘अंकल’, कांग्रेस बोली- पहले संविधान पढ़ें

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

Parliament Monsoon Session : राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर विपक्ष की चर्चा की मांग, राम गोपाल यादव बोले- सरकार बहस से बच रही

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?