hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: भाजपा सांसद गिरीश बापट का निधन, राष्ट्रपति मुर्मू व पीएम मोदी समेत अन्य नेताओं ने जताया शोक
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > भाजपा सांसद गिरीश बापट का निधन, राष्ट्रपति मुर्मू व पीएम मोदी समेत अन्य नेताओं ने जताया शोक
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

भाजपा सांसद गिरीश बापट का निधन, राष्ट्रपति मुर्मू व पीएम मोदी समेत अन्य नेताओं ने जताया शोक

Vinayak Barot
Last updated: March 29, 2023 7:13 pm
Vinayak Barot
Published: March 29, 2023
Share
SHARE

पुणे, 29 मार्च। महाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं में एक और पुणे से लोकसभा सदस्य गिरीश बापट का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। 72 वर्षीय गिरीश बापट पिछले करीब डेढ़ वर्ष से बीमार चल रहे थे। उन्होंने यहां दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में अंतिम सांस ली, जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था और वह जीवन रक्षक प्रणाली पर थे।

गिरीश बापट पिछले कुछ महीनों से सांस संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे और उनका अस्पताल में डायलसिस भी किया जा रहा था। वहीं हाल में हुए कस्बा पेठ विधानसभा उपचुनाव में बापट नेजल कैनुला मशीन लगाए ह्वीलचेयर पर बैठकर वोट देने मतदान केंद्र पहुंचे थे। बापट इस सीट से पांच बार विधायक चुने गए थे।

इस बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य नेताओं ने गिरीश बापट के निधन पर शोक व्यक्त किया है। राष्ट्रपति मुर्मू ने शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, ‘पुणे से लोकसभा सदस्य गिरीश बापट के निधन का समाचार सुनकर दुखी हूं। वह जमीनी नेता थे, जिन्होंने पुणे और महाराष्ट्र के विकास में योगदान दिया और जनता के कल्याण के लिए काम किया। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति शोक संवेदनाएं।’

Saddened to hear about the demise of Shri Girish Bapat, Member of Parliament from Pune. He was a grassroots leader who contributed to the development of Pune and Maharashtra and worked for well-being of the people. Condolences to his family and followers.

— President of India (@rashtrapatibhvn) March 29, 2023

पीएम मोदी ने जताया शोक

पीएम मोदी ने एक ट्वीट के जरिए शोक संदेश में कहा, ‘गिरीश बापट जी एक विनम्र और मेहनती नेता थे, जिन्होंने लगन से समाज की सेवा की। उन्होंने महाराष्ट्र के विकास के लिए बड़े पैमाने पर काम किया और विशेष रूप से पुणे के विकास को लेकर वह कटिबद्ध थे। उनका निधन दुखद है। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना।’

Shri Girish Bapat Ji was a humble and hardworking leader who served society diligently. He worked extensively for the development of Maharashtra and was particularly passionate about Pune's growth. His passing away is saddening. Condolences to his family and supporters. Om Shanti pic.twitter.com/17M0XpcwpF

— Narendra Modi (@narendramodi) March 29, 2023

प्रधानमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि बापट ने महाराष्ट्र में भाजपा को खड़ा करने और उसे मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा, ‘वह बहुत ही मिलनसार स्वभाव के एक ऐसे सांसद थे, जिन्होंने लोक कल्याण के मुद्दों को उठाया। उन्होंने एक प्रभावी मंत्री और बाद में पुणे के सांसद के रूप में भी अपनी पहचान बनाई। उनके अच्छे काम लोगों को प्रेरित करते रहेंगे।’

राज ठाकरे ने जताईं संवेदनाएं

मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने भी बापट के निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा – ‘पुणे लोकसभा क्षेत्र के सांसद, पूर्व मंत्री, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और मेरे मित्र श्री गिरीश बापट का निधन हो गया। राजनीतिक मतभेदों को व्यक्तिगत मित्रता के आड़े नहीं आने देना चाहिए, महाराष्ट्र की राजनीतिक संस्कृति को गिरीश बापट ने ध्यान से पालन किया था। उनके निधन की खबर बेहद दुखद है। उनकी आत्मा को शाश्वत शांति मिले। ओम शांति।’

पुणे लोकसभा मतदारसंघाचे खासदार, माजी मंत्री, भारतीय जनता पक्षाचे ज्येष्ठ नेते आणि माझे मित्र श्री. गिरीश बापट ह्यांचं निधन झालं. राजकीय मतभेद हे व्यक्तिगत मैत्रीच्या आड येऊ द्यायचे नसतात, ही महाराष्ट्राची राजकीय संस्कृती गिरीश बापटांनी कसोशीने पाळली. त्यांच्या निधनाची बातमी अतिशय… pic.twitter.com/LOBa3ZqRg7

— Raj Thackeray (@RajThackeray) March 29, 2023

आरएसएस स्वयंसेवक रहे गिरीश बापट

उल्लेखनीय है कि गिरीश बापट ने चार दशक से अधिक के अपने राजनीतिक जीवन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) स्वयंसेवक, श्रमिक नेता, नगरसेवक, विधायक और सांसद के रूप में विभिन्न ज़िम्मेदारियां निभाईं। उन्होंने जनसंघ से राजनीति में प्रवेश किया। एक नगरसेवक के रूप में शुरुआत करते हुए कस्बा पेठ विधानसभा सीट पर 1995 से लगातार पांच बार विधायक चुने गए। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के मोहन जोशी को हराया था।

You Might Also Like

उत्तराखंड : केदारनाथ धाम ने ओढ़ी बर्फ की चादर, हवाई सेवाएं प्रभावित
UP Budget : बजट से पहले सीएम योगी बोले- पीएम मोदी के नेतृत्व में ‘नया उत्तर प्रदेश’ विकास और समृद्धि का साक्षी बना
विराट के दावे पर बीसीसीआई की सफाई – सितंबर में टी20 कप्तानी छोड़ने से रोका था
कोरोना महामारी के दौरान केंद्रीय कर्मचारियों का बकाया 18 महीने का महंगाई भत्ता नहीं देगी सरकार
यूपी : लखनऊ में मौलाना जरजिस के खिलाफ FIR, भगवान श्रीकृष्ण को बताया था पांच वक्त का नमाजी
TAGGED:bjp MPGirish Bapat passed awayPune MP passed away
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
खेलहिन्दी

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

August 7, 2026

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?