hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: हरियाणा मंत्रिमंडल का विस्तार : भाजपा के कमल गुप्त और जजपा के देवेंद्र सिंह बबली ने ली मंत्री पद की शपथ
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > हरियाणा मंत्रिमंडल का विस्तार : भाजपा के कमल गुप्त और जजपा के देवेंद्र सिंह बबली ने ली मंत्री पद की शपथ
राष्ट्रीयहिन्दी

हरियाणा मंत्रिमंडल का विस्तार : भाजपा के कमल गुप्त और जजपा के देवेंद्र सिंह बबली ने ली मंत्री पद की शपथ

Vinayak Barot
Last updated: December 28, 2021 7:01 pm
Vinayak Barot
Published: December 28, 2021
Share
SHARE

चंडीगढ़, 28 दिसंबर। हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व वाली सरकार का दो वर्षों में पहला मंत्रिमंडल विस्तार मंगलवार को हुआ। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने हिसार से भाजपा विधायक डॉ. कमल गुप्त एवं जननायक जनता पार्टी (जजपा) के विधायक देवेंद्र सिंह बबली को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

कमल गुप्त ने जहां संस्कृत में शपथ ली वहीं बबली ने हिन्दी में शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद दोनों नए मंत्रियों ने सीएम मनोहर लाल, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्त का अभिवादन किया।

मंत्रियों के विभागों में होगा फेरबदल

बताया जा रहा है कि नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के साथ ही अन्य मंत्रियों के विभागों में थोड़ा-बहुत फेरबदल होगा। भाजपा कोटे के मंत्रियों के विभाग बदले जाएंगे और कैबिनेट मंत्री को बड़ा विभाग मिल सकता है। जजपा कोटे से बनने वाले मंत्री को उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के विभागों में से ही एक-दो विभाग दिए जाने की चर्चाएं हैं।

डॉ. कमल गुप्ता जी व श्री देवेंद्र बबली जी द्वारा हरियाणा मंत्रिपरिषद में मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आप पारदर्शिता व ईमानदारी के साथ प्रदेश वासियों के हित के लिए निरंतर कार्य करेंगे, ऐसा मुझे पूर्ण विश्वास है। pic.twitter.com/f0c8AsaKPa

— Manohar Lal (@mlkhattar) December 28, 2021

कमल गुप्त के बारे में बताया जाता है कि वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ ही प्रदेश भाजपा नेतृत्व की भी पसंद हैं। उनका मुखर वक्ता होना उनके पक्ष में गया। वहीं जजपा की तरफ से देवेंद्र बबली के अलावा विधायक रामकुमार गौतम, अमरजीत ढांडा व ईश्वर सिंह के नामों को लेकर भी चर्चा थी। ईश्वर सिंह के बेटे को जजपा कोटे से चेयरमैन बनाया जा चुका है।

दो वर्षों बाद हुआ कैबिनेट विस्तार

गौरतलब है कि 27 अक्तूबर, 2019 को मुख्यमंत्री मनोहर लाल और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने शपथ ग्रहण की थी। इसके साथ 90 सीटों वाले हरियाणा में भाजपा-जजपा की नई सरकार अस्तित्व में आई थी। उसके दो ह्फ्ते बाद खट्टर सरकार में 10 मंत्रियों को शामिल किया गया था। बीच में कई बार मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा होती रही। लेकिन अब भाजपा हाईकमान से हरी झंडी मिलने के बाद कैबिनेट विस्तार किया गया। यह विस्तार दो वर्ष, दो महीने और एक दिन बाद किया गया है।

खट्टर ने मंत्रिपरिषद में विस्तार को लेकर कई महीनों से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा, ‘हां, अब सस्पेंस खत्म हो गया है।’ दो विधायकों के शपथ लेने के बाद, मुख्यमंत्री सहित मंत्रिपरिषद में संख्या बल 14 हो गया, जो ऊपरी सीमा भी है।

You Might Also Like

पीएम मोदी के सुरक्षा काफिले में शामिल एसपीजी कमांडो नहर में डूबा, शव की तलाश जारी
बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को IPL से निकालने पर भड़के शशि थरूर, BCCI के फैसले की कड़ी आलोचना की
विश्व कप क्रिकेट : विवादित मैच में बांग्लादेश 3 विकेट से विजयी, श्रीलंका की भी चुनौती समाप्त
ब्रिटिश खुफिया एजेंसी की चेतावनी : दुनिया पर फिर मंडरा रहा 9/11 जैसे हमले का खतरा
काशी पत्रकार संघ में हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर बोले प्रो. अनुराग दवे – तकनीकी में बदलाव से हिन्दी पत्रकारिता प्रभावित
TAGGED:BJPCM Manohar Lal KhattarDevendra Singh Babliexpansion of cabinetharyanaJJPKamal Gupta
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

निकारागुआ की शेन्निस पलासियोस बनीं ‘मिस यूनिवर्स 2023’

Vinayak Barot
Vinayak Barot
November 19, 2023
बसपा की केंद्र सरकार से मांग : ‘कांशीराम को जल्द से जल्द दें ‘भारत रत्‍न’…’
उत्तराखंड : चमोली में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.5 रही तीव्रता
वरुण गांधी की पीएम मोदी से टेनी की बर्खास्तगी और एमएसपी कानून बनाने की मांग
अदाणी टोटल गैस के वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?