भाजपा ने सांसद रमेश बिधूड़ी को जारी की कारण बताओ नोटिस, दानिश अली के खिलाफ की थी अभद्र टिप्पणी

नई दिल्ली, 22 सितम्बर। लोकसभा में बसपा सांसद दानिश अली के खिलाफ असंसदीय भाषा के इस्तेमाल के लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर सांसद रमेश बिधूड़ी को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की ओर से भी बिधूड़ी को चेतावनी दी गई है।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी दी कड़ी चेतावनी

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में भाजपा सदस्य रमेश बिधूड़ी द्वारा दिए गए कुछ आपत्तिजनक बयानों को गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार को उन्हें भविष्य में इस तरह के व्यवहार पर कड़ी काररवाई की चेतावनी दी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बिधूड़ी ने गुरुवार को लोकसभा में ‘चंद्रयान-3 की सफलता और अंतरिक्ष के क्षेत्र में राष्ट्र की अन्य उपलब्धियां’ विषय पर चर्चा के दौरान बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कुंवर दानिश अली के खिलाफ कुछ टिप्पणियां की थीं, जिन पर सदन में हंगामा हुआ और कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी नेताओं ने बिधूड़ी के खिलाफ सख्त काररवाई की मांग की है।

अधिकारियों ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ने भाजपा नेता को भविष्य में इस तरह का व्यवहार दोहराए जाने पर कड़ी काररवाई की चेतावनी दी है। वहीं गुरुवार की रात सदन में बिधूड़ी द्वारा आपत्तिजनक बयान दिये जाने के तत्काल बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने खेद प्रकट किया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular