hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: सीएम धामी की छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने AAP के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > सीएम धामी की छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने AAP के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
राजनीतिराष्ट्रीयलोकसभा चुनाव 2024हिन्दी

सीएम धामी की छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने AAP के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

Vinayak Barot
Last updated: May 23, 2024 1:18 pm
Vinayak Barot
Published: May 23, 2024
Share
SHARE

देहरादून, 23 मई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तराखंड इकाई ने आम आदमी पार्टी (आप) पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के एक वीडियो से छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करके उनकी तथा पार्टी की छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में बुधवार को मुकदमा दर्ज कराया। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने यहां बताया कि पार्टी की ओर से इस संबंध में आईटी विभाग के प्रदेश सह संयोजक प्रवीण लेखवार ने देहरादून के डालनवाला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।

पुलिस में दी अपनी तहरीर में लेखवार ने आरोप लगाया कि धामी एवं भाजपा की छवि धूमिल करने की साजिश के तहत ‘आप’ के सोशल मीडिया प्रकोष्ठ द्वारा उनके एक वीडियो से छेड़छाड़ कर उसे इंस्टाग्राम पर प्रसारित किया जा रहा है। लेखवार ने कहा कि दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान उनके द्वारा दिए गए एक बयान के वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर यह दर्शाया जा रहा है कि मुख्यमंत्री महिलाओं द्वारा भाजपा के बहिष्कार की बात स्वीकार कर रहे हैं।

उन्होंने दावा किया कि इस पोस्ट के जारीकर्ता ने लोकसभा चुनाव को अनुचित तरीके से प्रभावित करने के साथ ही मुख्यमंत्री एवं भाजपा की छवि को धूमिल करने का कुत्सित प्रयास किया है। तहरीर के समर्थन में साक्ष्य उपलब्ध कराते हुए भाजपा ने वीडियो को जारी करने वाले व्यक्ति सहित अन्य संबंधित व्यक्तियों के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

You Might Also Like

महागठबंधन की रैली में लालू यादव की हुंकार – ‘2024 में देश से भाजपा का सफाया करना है’
उत्तर प्रदेश : सीएम योगी ने मथुरा में किया कृष्णोत्सव का शुभारंभ, कान्हा के दर्शन भी किए
छत्तीसगढ़ : विष्णुदेव साय 13 दिसम्बर को लेंगे सीएम पद की शपथ, पीएम मोदी व अमित शाह भी रहेंगे मौजूद
ऑपरेशन सिंदूर पर बोले पीएम मोदी – ‘मैंने वही किया, जिसके लिए देश ने मुझे प्रधान सेवक की जिम्मेदारी दी है’
यूपी: आगरा पहुंचे पीठाधीश्वर परमहंस आचार्य, ताजमहल को बताया ‘शिव का प्राचीन मंदिर’
TAGGED:aapallegationsBJPCM Dhamiimage tarnishedlawsuit
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

पीएम मोदी ने नव नियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपे, कहा-करोड़ों नौजवान सबसे बड़ी ताकत

Vinayak Barot
Vinayak Barot
November 22, 2022
शुरुआती कारोबार में रुपया Dollar के मुकाबले सात पैसे की गिरावट के साथ 84.73 प्रति पर पहुंचा
रुपये की गिरावट पर बोलीं निर्मला सीतारमण – रुपया कमजोर नहीं हो रहा, डॉलर मजबूत हो रहा है
निर्वाचन आयोग ने दी जानकारी – लोकसभा चुनाव के पहले चार चरणों में 66.95 प्रतिशत मतदान, 45.1 करोड़ लोगों ने वोट डाला
पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन ने गुजरात में बिजली क्षेत्र की परियोजनाओं के लिए किया समझौता
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?