1. Home
  2. हिंदी
  3. राष्ट्रीय
  4. त्रिपुरा : भारतीय जनता पार्टी को शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में प्रचंड सफलता, 222 में 217 सीटें जीतीं 
त्रिपुरा : भारतीय जनता पार्टी को शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में प्रचंड सफलता, 222 में 217 सीटें जीतीं 

त्रिपुरा : भारतीय जनता पार्टी को शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में प्रचंड सफलता, 222 में 217 सीटें जीतीं 

0
Social Share

अगरतला, 29 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने त्रिपुरा स्थानीय निकाय चुनावों में प्रचंड सफलता हासिल की है और 334 में से 329 सीटें अपने नाम की हैं। शनिवार को 13 केंद्रों पर हुई वोटों की गिनती भाजपा ने अगरतला नगर-निगम सहित 13 शहरी स्थानीय निकायों की 222 सीटों में से 217 सीटें जीतीं।

20 शहरी निकायों की 112 सीटों  पर निर्विरोध जीत मिली थी

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने तीन सीटें जीती जबकि तृणमूल कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवार ने एक-एक सीट हासिल की। भाजपा ने पहले ही 20 शहरी निकायों की 112 सीटों पर निर्विरोध जीत दर्ज कर ली थी।

पीएम मोदी ने त्रिपुरा की जनता का आभार जताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिन-रात लोगों की सेवा करने वाले राज्य के पार्टी कार्यकर्ताओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बिप्‍लब देब के नेतृत्व में राज्य सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में कई पहलों की शुरुआत की है, जिसे लोगों ने भरपूर समर्थन दिया है।

पीएम मोदी ने कहा है कि त्रिपुरा के लोगों ने स्पष्ट संदेश दिया है कि वे सुशासन की राजनीति को प्राथमिकता देते हैं। एक ट्वीट में पीएम मोदी ने भारतीय जनता पार्टी का समर्थन करने के लिए त्रिपुरा की जनता का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, ‘उनके आशीर्वाद से हमें त्रिपुरा में प्रत्येक व्यक्ति के कल्याण के लिए कार्य करने की शक्ति मिलेगी।’

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने सीएम बिप्लब देव को दी बधाई

भाजपा के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भी इस ऐतिहासिक जीत पर त्रिपुरा के लोगों का आभार व्यक्त किया। नड्डा ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब, राज्य के पार्टी अध्यक्ष और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जीत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों, उनकी जन कल्याण योजनाओं और राज्य के विकास के लिए डबल इंजन वाली सरकार की प्रतिबद्धता पर लोगों का विश्वास झलकता है।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code