hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 721 अंक टूटा, निफ्टी 24850 के नीचे फिसला
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 721 अंक टूटा, निफ्टी 24850 के नीचे फिसला
कारोबारराष्ट्रीयहिन्दी

घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 721 अंक टूटा, निफ्टी 24850 के नीचे फिसला

Revoi Editor
Last updated: July 25, 2025 6:44 pm
Revoi Editor
Published: July 25, 2025
Share
SHARE

मुंबई, 25 जुलाई। कम्पनियों के कमजोर तिमाही नतीजों, विदेशी निवेशकों की बिकवाली और वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों ने निवेशकों के मनोबल को इस कदर झकझोरा कि भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट देखने को मिली। इस क्रम में कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को बीएसई सेसेक्स 721 अंकों की टूटन से जहां 81,500 के नीचे जा फिसला व एनएसई निफ्टी में भी 225 अंकों की गिरावट देखने को मिली और वह 25,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से डेढ़ सौ अंक नीचे चला गया।

सेंसेक्स 81,463.09 अंक पर बंद

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 82,065 के लेवल पर खुला और 721.08 अंक या 0.88 फीसदी की गिरावट के साथ 81,463.09 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स से संबद्ध कम्पनियों में सिर्फ दो हरे निशान पर रहे जबकि 28 में गिरावट दर्ज की गई।

निफ्टी में 225.10 अंकों की गिरावट

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक निफ्टी भी 25,010 के लेवल पर खुला, लेकिन अंत में 225.10 अंक या 0.90 फीसदी की बड़ी गिरावट से 25,000 के साइकोलॉजिकल लेवल से नीचे लुढककर 24,837.00 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी से संबद्ध कम्पनियों में 43 के शेयर लाल निशान पर रहे जबकि सात में बढ़ोतरी रही।

बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी गिरावट देखने को मिली। बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 1.46 प्रतिशत की गिरावट और स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.88 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

दो दिनों में निवेशकों को 9 लाख करोड़ का नुकसान

सिर्फ दो ही दिनों में निवेशकों को नौ लाख करोड़ रुपये के नुकसान का सामना करना पड़ा क्योंकि बीएसई में लिस्टेड कम्पनियों का मार्केट कैप 23 जुलाई के 460.35 लाख करोड़ रुपये से घटकर लगभग 451.6 लाख करोड़ रुपये रह गया।

सिप्ला में तीन प्रतिशत की तेजी, बजाज फाइनेंस लुढ़का

निफ्टी में शामिल शेयरों की बात करें तो सिप्ला का स्टॉक तीन प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ। इसके बाद एसबीआई लाइफ में 2.15 प्रतिशत, अपोलो हॉस्पिटल्स में 1.43 प्रतिशत, डॉ रेड्डीज में 0.98 प्रतिशत और एचडीएफसी लाइफ में 0.67 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली।

वहीं बजाज फाइनेंस में सर्वाधिक 4.72 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। इसके बाद इंडसइंड बैंक में 2.86 प्रतिशत, श्रीराम फाइनेंस में 2.8 प्रतिशत, बजाज ऑटो में 2.57 प्रतिशत और टेक महिंद्रा में 2.45 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली।

निफ्टी फार्मा को छोड़ सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान पर बंद

निफ्टी फार्मा को छोड़ सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए। निफ्टी फार्मा 0.54 प्रतिशत तक बढ़ गया। वहीं सबसे ज़्यादा 2.61 फीसदी की गिरावट निफ्टी मीडिया में हुई। इसके बाद निफ्टी कैपिटल मार्केट में 2.41 प्रतिशत, निफ्टी एनर्जी में 2.21 प्रतिशत, निफ्टी इंडिया डिफेंस में 2.05 प्रतिशत, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.96 प्रतिशत और निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.70 प्रतिशत की गिरावट देखी गई।

You Might Also Like

T20 World Cup 2026 : भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने किया वर्ल्ड कप मैच का बहिष्कार, तो भड़का आईसीसी, दे डाली चेतावनी
यूक्रेन संकट :  219 भारतीयों को लेकर रोमानिया से मुंबई के लिए पहली फ्लाइट रवाना
गोरखपुर जंक्‍शन से रवाना हुई पायथन ट्रेन, दो रेक को जोड़कर बनाई गई एक किलोमीटर लंबी मालगाड़ी
रक्षा मंत्रालय ने दी मंजूरी – भारतीय रक्षा बलों के लिए खरीदे जाएंगे 70,000 करोड़ रुपये से अधिक के हथियार
महंगाई से राहत : मार्च में खुदरा मुद्रास्फीति दर 15 माह के निचले स्तर 5.66 प्रतिशत पर
TAGGED:Big fall in domestic stock marketBseniftyNifty slipped below 24850NSEsensexSensex fell by 721 points
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
खेलहिन्दी

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

August 7, 2026

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?