1. Home
  2. हिंदी
  3. राजनीति
  4. गोवा में कांग्रेस को बड़ा झटका : पूर्व सीएम कामत सहित 9 विधायक भाजपा में हो सकते हैं शामिल
गोवा में कांग्रेस को बड़ा झटका : पूर्व सीएम कामत सहित 9 विधायक भाजपा में हो सकते हैं शामिल

गोवा में कांग्रेस को बड़ा झटका : पूर्व सीएम कामत सहित 9 विधायक भाजपा में हो सकते हैं शामिल

0
Social Share

नई दिल्ली, 10 जुलाई। महाराष्ट्र के बाद अब गोवा में सियासी घमासान मचा हुआ है। यहां कांग्रेस पार्टी पर संकट के बादल मंडराए हुए है। सूत्रों पर भरोसा करें तो प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत व विपक्ष के नेता माइकल लोबो सहित नौ विधायक भाजपा में शामिल हो सकते है।

हालांकि नाराज विधायकों को मनाने के लिए कांग्रेस पूरी कोशिश कर रही है। लेकिन बताया जा रहा है कि यह विधायक अपने निर्णय पर कायम हैं और भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व फैसले का इंतजार कर हैं। गोवा के अलवा कांग्रेस को पश्चिम बंगाल में भी बड़ा झटका लग सकता है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के तीन मौजूदा और तीन पूर्व सांसद टीएमसी के संपर्क हैं।

भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान का इंतजार

सूत्रों के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत, विपक्ष के नेता माइकल लोबो और अन्य नौ कांग्रेस विधायकों ने भाजपा में शामिल होने के लिए समझौता किया है। बताया जा रहा है कि ये विधायक कभी भी भाजपा में शामिल हो सकते है। इन्हें भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान का इंतजार है। हालांकि इनसे किसी विशेष पद या कैबिनेट में जगह के लिए कोई वादा नहीं किया गया है।

गोवा कांग्रेस टूटने की कगार पर

उल्लेखनीय है कि गोवा में कांग्रेस के मात्र 11 विधायक हैं। इनमें से अब नौ विधायक यदि भाजपा में शामिल हुए तो राज्य में कांग्रेस पार्टी टूट जाएगी। दो तिहाई से ज्यादा विधायकों के दल बदलने पर उनके खिलाफ कोई काररवाई भी नहीं की जा सकती। इस प्रकार गोवा से कांग्रेस का सफाया होता नजर आ रहा है। गोवा विधानसभा में कुल 40 सदस्य है। संप्रति भाजपा के पास 20 विधायक हैं। वहीं 11 कांग्रेस विधायक हैं जबकि एमजीपी के दो सदस्य और तीन निर्दलीय विधायक हैं।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code