hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: टी20 विश्व कप में इंग्लैंड से मुकाबले के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने कहा – खिलाड़ियों को गर्व के साथ खेलने की जरूरत
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > टी20 विश्व कप में इंग्लैंड से मुकाबले के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने कहा – खिलाड़ियों को गर्व के साथ खेलने की जरूरत
खेलहिन्दी

टी20 विश्व कप में इंग्लैंड से मुकाबले के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने कहा – खिलाड़ियों को गर्व के साथ खेलने की जरूरत

Vinayak Barot
Last updated: November 9, 2022 1:43 pm
Vinayak Barot
Published: November 9, 2022
Share
SHARE

एडिलेड, 9 नवम्बर। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले सेमीफाइनल मुकाबले से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं। बुधवार को यहां टीम इंडिया के अभ्यास सत्र के बाद रोहित शर्मा ने कहा कि टीम आश्वस्त है कि उन्होंने इंग्लैंड को उनके घर पर मात दी है और सेमीफाइनल मुकाबले से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं।

‘इंग्लैंड को इंग्लैंड में हराना एक चुनौती है और हमने उस पर काबू पा लिया है‘

रोहित शर्मा ने कहा, ‘हम टी 20 क्रिकेट की प्रकृति को जानते हैं। लेकिन इंग्लैंड को इंग्लैंड में हराना एक चुनौती है और हमने उस पर काबू पा लिया है और यह हमें आत्मविश्वास देने वाला है।’

भारतीय कप्तान ने कहा कि कि सेमीफाइनल का मुकाबला उनके लिए वह करने का अवसर है, जिसके लिए वे यहां आए थे। उन्होंने कहा, ‘बिल्कुल यह हमारे लिए वह करने का मौका है, जो हम चाहते थे। हमने इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है।

रोहित शर्मा ने नॉकआउट मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने पर जोर देते हुए कहा कि खिलाड़ियों को गर्व के साथ खेलने की जरूरत है और यह याद रखना चाहिए कि एक खराब खेल किसी खिलाड़ी या टीम को परिभाषित नहीं करता है।

उन्होंने प्लेइंग-11 को लेकर भी अपनी राय रखी और कहा, ‘नॉकआउट मैच महत्वपूर्ण हैं। इन मैचों में अच्छा प्रदर्शन करना महत्वपूर्ण है। इसका एहसास होना जरूरी है। कल हमें परिणाम हासिल करने के लिए अच्छा खेलना होगा। अगर आप नॉकआउट मैचों में अच्छा करते हैं तो यह आपको आत्मविश्वास देता है।’

सूर्यकुमार ने अच्छी तरह जिम्मेदारी उठाई और काफी परिपक्वता दिखाई है

विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की तारीफ करते हुए रोहित ने कहा कि उन्होंने अच्छी तरह से जिम्मेदारी उठाई है और काफी परिपक्वता दिखाई है। वह बड़े मैदान पर खेलना पसंद करता है न कि छोटे मैदानों पर। छोटे मैदानों पर उसे गैप नहीं मिलते।

‘दायीं बांह की चोट ठीक, मैं पूरी तरह फिट‘

इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले अभ्यास के दौरान लगी चोट पर उन्होंने कहा कि वह पूरी तरह से फिट हैं। उन्हें मंगलवार  को एडिलेड में अभ्यास सत्र के दौरान दायीं बांह में चोट लगी थी। रोहित ने कहा कि वह पूरी तरह फिट हैं। हाथ में चोट लगी थी, लेकिन अब वह ठीक है।

You Might Also Like

कल्याण बनर्जी बोले – प्रधानमंत्री के ‘अहंकार और नफरत’ ने घटाई उनकी लोकप्रियता
राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान से नई बातचीत का किया ऐलान, खाड़ी देशों में मध्यस्थता की कोशिशें तेज
रूस-युक्रेन युद्ध के खिलाफ सड़कों पर उतरे रूसी नागरिक, दर्जनों शहरों में विरोध प्रदर्शन, सैकड़ों हिरासत में
पीएम मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से की बात, क्षेत्रीय शांति को यथाशीघ्र बहाल करने का किया आग्रह
वहीदा रहमान को दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से नवाजा जाएगा, अनुराग ठाकुर ने की घोषणा
TAGGED:englandneed to play with prideRohit sharmaT20 world cupTeam India Captain
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

August 7, 2026

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?