hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: अहमदाबाद विमान हादसा – पायलट ने उड़ान भरते ही करीबी एटीसी को MAYDAY कॉल दी थी, लेकिन…
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > अहमदाबाद विमान हादसा – पायलट ने उड़ान भरते ही करीबी एटीसी को MAYDAY कॉल दी थी, लेकिन…
राष्ट्रीयहिन्दी

अहमदाबाद विमान हादसा – पायलट ने उड़ान भरते ही करीबी एटीसी को MAYDAY कॉल दी थी, लेकिन…

Revoi Editor
Last updated: June 12, 2025 5:37 pm
Revoi Editor
Published: June 12, 2025
Share
SHARE

अहमदाबाद, 12 जून। अहमदाबाद विमान हादसे के बाद अहम जानकारी सामने आई है कि एअर इंडिया की उड़ान संख्या AI-171 के पायलट की ओर से क्रैश से ठीक पहले करीबी एटीसी को MAYDAY सिग्नल भेजा गया था, जो कि खतरे का अंदेशा बता रहा था। लेकिन इसके कुछ पल बाद ही विमान क्रैश कर गया।

उल्लेखनीय है कि अहमदाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान टेकऑफ करते ही क्रैश कर गया। उस वक्त विमान में 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर्स सवार थे। विमान टेकऑफ करने के ठीक दो मिनट बाद एक डॉक्टर्स हॉस्टल से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और आग के गोले में तब्दील हो गया।

डीजीसीए की ओर से विमान हादसे के बाद विस्तार से जानकारी दी गई है। इसके अनुसार 12 जून 2025 को एअर इंडिया का विमान B787, जो अहमदाबाद से गैटविक जा रहा था, टेकऑफ के तुरंत बाद ही क्रैश कर गया। इस विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिसमें 2 पायलट और 10 केबिन क्रू शामिल हैं। इस एयरक्राफ्ट को कैप्टन सुमित सभरवाल चला रहे थे जबकि उनके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर थे। सुमित सभरवाल को 8200 घंटे फ्लाइट उड़ाने का अनुभव था जबकि क्लाइव का अनुभव 1100 फ्लाइट ऑवर का था।

अहमदाबाद एअरपोर्ट के रनवे 23 से इस विमान ने दोपहर 1.38 पर उड़ान भरी थी। उड़ान भरते ही पायलट ने करीबी एटीसी को MAYDAY कॉल दी थी, लेकिन इसके बाद विमान की ओर से एटीसी को कोई सिग्नल नहीं दिया गया। उड़ान के कुछ सेकेंड बाद ही विमान एअरपोर्ट परिसर के बाहर गिर गया।

क्या होती है MAYDAY Call?

किसी भी फ्लाइट में ‘मेडे कॉल’ (Mayday Call) एक इमरजेंसी मैसेज होता है, जो पायलट उस वक्त देता है, जब विमान किसी गंभीर संकट में हो और यात्रियों या क्रू की जान को खतरा हो। जैसे कि विमान का इंजन फेल होना, विमान में आग लगना, हवा में टकराव का खतरा, या हाईजैक जैसी स्थिति बन जाए।

इस कॉल के जरिए कोई भी पायलट एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) और नजदीकी विमानों को अलर्ट करता है कि प्लेन को तुरंत मदद की ज़रूरत है। इसे प्लेन के रेडियो पर तीन बार बोला जाता है — “Mayday, Mayday, Mayday” ताकि साफ हो जाए कि यह मजाक नहीं बल्कि असली संकट है।

जानकारी के अनुसार जैसे ही Mayday Call दिया जाता है, कंट्रोल रूम उस विमान को प्राथमिकता देता है और सभी संसाधनों को उसकी मदद में लगा देता है, जैसे इमरजेंसी लैंडिंग की इजाजत, रनवे खाली कराना, एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड तैयार रखना।

‘मेडे’ शब्द फ्रेंच के “m’aider” से आया है, जिसका मतलब होता है मेरी मदद करो। ध्यान देने वाली बात यह है कि यदि हालात बहुत ज्यादा गंभीर न हो, लेकिन चिंता की हो, तब पायलट पैन-पैन (Pan-Pan) कॉल करता है, जो ‘मेडे’ से कम गंभीर मानी जाती है।

You Might Also Like

दावोस जाते वक्त डोनाल्ड ट्रंप के एयर फोर्स वन प्लेन में तकनीकी खराबी, अमेरिकी राष्ट्रपति को लौटना पड़ा
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जहांगीरपुरी हिंसा का मामला, मौजूदा जज की अध्यक्षता में कमेटी गठन की मांग
धर्मेंद्र प्रधान को भाजपा में मिली बड़ी जिम्मेदारी, नियुक्त किया कर्नाटक का चुनाव प्रभारी 
संयुक्त राष्ट्र में जमकर हुई भारत की तारीफ, UNSC अध्यक्षता को लेकर कही बड़ी बात
राष्ट्रपति मुर्मू, धनखड़ और पीएम मोदी ने देशवासियों को दी ईद की बधाई
TAGGED:Ahmedabad plane crashATCMAYDAY callpilot had given a MAYDAY call
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
खेलराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

August 8, 2026

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?