hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: बीसीसीआई ने श्रीलंका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज के कार्यक्रम का किया एलान
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > बीसीसीआई ने श्रीलंका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज के कार्यक्रम का किया एलान
खेलहिन्दी

बीसीसीआई ने श्रीलंका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज के कार्यक्रम का किया एलान

Vinayak Barot
Last updated: December 9, 2022 1:33 am
Vinayak Barot
Published: December 9, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 8 दिसम्बर। बांग्लादेश से वनडे सीरीज में करारी हार और चोटों से जूझ रहे कुछ भारतीय खिलाड़ियों की मुश्किलों के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को श्रीलंका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज के कार्यक्रम का एलान कर दिया। टीम इंडिया 2022-23 के अपने इंटरनेशनल होम सीजन की शुरुआत जनवरी में श्रीलंका के खिलाफ तीन टी20 और इतने ही वनडे मैचों की सीरीज के साथ करेगी।

🚨 NEWS 🚨: BCCI announces schedule for Mastercard home series against Sri Lanka, New Zealand & Australia. #TeamIndia | #INDvSL | #INDvNZ | #INDvAUS | @mastercardindia

More Details 🔽https://t.co/gEpahJztn5

— BCCI (@BCCI) December 8, 2022

श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम अपने घर में पहले तीन टी20 मैच खेलेगी। ये मुकाबले तीन, पांच और सात जनवरी को खेले जाएंगे। इसके बाद तीन वनडे मैच 10, 12, 15 जनवरी को खेले जाएंगे।

श्रीलंकाई टीम का भारत दौरा (2022-23)

  • 3 जनवरी – पहला टी20 (मुंबई)।
  • 5 जनवरी – दूसरा टी20 (पुणे)।
  • 7 जनवरी – तीसरा टी20 (राजकोट)।
  • 10 जनवरी – पहला वनडे (गुवाहाटी)।
  • 12 जनवरी – दूसरा वनडे (कोलकाता)।
  • 15 जनवरी – तीसरा वनडे (त्रिवेंद्रम)।

न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 जनवरी से वनडे सीरीज

श्रीलंका के साथ टी20 और वनडे सीरीज खत्म होने के ठीक बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे और इतने ही टी20 मैच खेलेगी। इसकी शुरुआत 18 जनवरी से होगी। पहले वनडे सीरीज खेली जाएगी।

  • 18 जनवरी – पहला वनडे (हैदराबाद)।
  • 21 जनवरी – दूसरा वनडे (रायपुर)।
  • 24 जनवरी – तीसरा वनडे (इंदौर)।
  • 27 जनवरी – पहला टी20 (रांची)।
  • 29 जनवरी – दूसरा टी20 (लखनऊ)।
  • 1 फरवरी – तीसरा टी20 (अहमदाबाद)।

ऑस्ट्रेलिया के साथ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी

न्यूजीलैंड के साथ घरेलू वनडे और टी20 सीरीज के बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगी। दोनों टीमों के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत चार टेस्ट मैच खेले जाएंगे। इसकी शुरुआत नागपुर में नौ फरवरी से पहले टेस्ट मैच के साथ होगी। टेस्ट सीरीज के बाद दोनों टीमें तीन वनडे मैचों की सीरीज भी खेलेंगी।

टेस्ट सीरीज के शेड्यूल

  • 9-13 फरवरी – पहला टेस्ट (नागपुर)।
  • 17-21 फरवरी – दूसरा टेस्ट (दिल्ली)।
  • 1-5 मार्च – तीसरा टेस्ट (धर्मशाला)।
  • 9-13 मार्च – चौथा टेस्ट (अहमदाबाद)।

वनडे सीरीज का शेड्यूल

  • 17 मार्च – पहला वनडे (मुंबई)।
  • 19 मार्च – दूसरा वनडे (विजाग)।
  • 22 मार्च – तीसरा वनडे (चेन्नई)।

You Might Also Like

ईडी का दावा – अवैध धन जुटाने के लिए मनीष सिसोदिया और ‘आप’ ने लागू की थी नई आबकारी नीति
WFI को झटका : दिल्ली हाई कोर्ट ने विनेश फोगाट को एशियाई खेलों के चयन ट्रायल्स में हिस्सा लेने की अनुमति दी
शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार मिलने के बाद बोले प्रह्लाद जोशी- ‘पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाऊंगा’
MP: इंदौर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
रूस में संसदीय चुनाव : व्लादिमीर पुतिन की यूनाइटेड रशिया पार्टी का बहुमत कायम, लगभग 50 फीसदी मत मिले
TAGGED:bcciCrickethome series schedule
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

भारत ने ईरान में काररवाई की निंदा करने वाले UNHRC प्रस्ताव के खिलाफ वोट डाला, तेहरान ने जताया आभार

Revoi Editor
Revoi Editor
January 25, 2026
बॉलीवुड : करीना कपूर खान ने कलिम्पोंग में शुरू की निर्देशक सुजॉय घोष की फिल्म की शूटिंग
खरगे का प्रधानमंत्री को पत्र: जाति जनगणना पर राजनीतिक दलों से संवाद और तेलंगाना मॉडल अपनाने का किया आग्रह
J&K: Top Commander and two other terrorists of LeT killed in an encounter with the Security Forces
भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में बोले पीएम मोदी – देशवासियों की जो उम्मीदें है, हमें उन्हें पूरा करना है’
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?