hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: कोरोना से लड़ाई: राजस्‍थान में 10 मई से 15 दिनों के लिए पूर्ण लॉकडाउन, शादी समारोहों पर भी रोक
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > महत्वपूर्ण कहानियां > कोरोना से लड़ाई: राजस्‍थान में 10 मई से 15 दिनों के लिए पूर्ण लॉकडाउन, शादी समारोहों पर भी रोक
महत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

कोरोना से लड़ाई: राजस्‍थान में 10 मई से 15 दिनों के लिए पूर्ण लॉकडाउन, शादी समारोहों पर भी रोक

Vinayak Barot
Last updated: May 7, 2021 5:05 pm
Vinayak Barot
Published: May 7, 2021
Share
SHARE

जयपुर, 7 मई। कोरोना महामारी से जूझ रहे भारत के कई हिस्सों में जारी लॉकडाउन या कोरोना कर्फ्यू का अनुसरण करते हुए अब राजस्‍थान सरकार ने भी सख्ती बरतने का फैसला किया है। इसके तहत राज्य में 10 मई सोमवार से 15 दिनों के लिए पूर्ण लॉकडाउन लगाने की शुक्रवार को घोषणा कर दी गई। यहीं नहीं वरन राज्य में 31 मई तक शादी समारोहों पर भी रोक लगा दी गई है।

अशोक गललोत सरकार ने राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए यह सख्त कदम उठाया है. गृह विभाग द्वारा जारी नई गाइडलाइंस के अनुसार राज्य में लॉकडाउन सोमवार की भोर में पांच बजे से 24 मई तक प्रभावी रहेगा।

शादी घर पर या फिर कोर्ट मैरिज करने की अनुमति

दिशानिर्देशों के अनुसार शादी के संबंध में किसी भी तरह के समारोह, डीजे, बारात निकासी या प्रीतिभोज की अनुमति नहीं होगी। शादी घर पर या फिर कोर्ट मैरिज करने की अनुमति होगी। इसमें भी अधिकतम 11 लोग ही उपस्थित हो सकेंगे। गाइडलाइंस में यह भी कहा गया है कि शादी की सूचना डीओआईटी की ओर से बनाए गए पोर्टल पर देनी होगी। शादी के लिए टेंट हाउस एवं हलवाई से संबंधित किसी भी प्रकार के सामान की होम डेलिवरी की भी अनुमति नहीं होगी। साथ ही किसी भी प्रकार के सामूहिक भोज की भी अनुमति नहीं होगी।

सभी धार्मिक स्‍थल भी बंद रहेंगे

लॉकडाउन के दौरान राज्य में सभी धार्मिक स्‍थल बंद रहेंगे। सरकार ने आम लोगों से अपील की है कि वे पूजा-अर्चना और इबादत अपने घरों पर रहकर ही करें। इस दौरान सभी सार्वजनिक परिवहन जैसे बस, ऑटो, जीप पूरी तरह से बंद रहेंगे। हालांकि इस दौरान चिकित्सा सेवाओं के लिए वाहनों को पूरी छूट होगी। राज्य के अंदर एक जिले से दूसरे जिले को जाने और राज्य से बाहर जाने वाले आवश्यक माल का परिवहन करने वाले वाहनों को भी छूट होगी.

सरकारी गाइडलाइंस के अनुसार राज्य के बाहर से आने वालों को 72 घंटे पहले की कोरोना नेगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट अनिवार्य तौर पर दिखानी होगी। निर्माण सामग्री की दुकानें बंद रहेंगी और फोन पर ऑर्डर लिए जा सकेंगे। सुबह 6 बजे से 11 बजे तक दूध की डेयरी और किराने की दुकानें खुलेंगी।

दूसरी तरफ श्रमिकों का पलायन रोकने के लिए उद्योग चलेंगे। इसी क्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना एवं अन्य ग्रामीण विकास योजनाओं में काम करने वाले श्रमिकों को कोरोना गाइडलाइंस और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ काम करने की अनुमति होगी।

24 घंटे के अंदर 17,532 नए कोरोना संक्रमित

गौरतलब है कि राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गुरुवार को दिनभर में 17,532 नए केस रिपोर्ट किए गए और कुल 161 मरीजों की मौत हुई। इसके विपरीत 16,044 मरीज स्वस्थ घोषित किए गए। राज्य में कुल 1,98,010 सक्रिय मामले हैं। यानी इतने मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

You Might Also Like

अमेरिका: अवैध प्रवासियों को अपराधी बताकर विमान से वापस भेज रहे राष्ट्रपति ट्रंप, विश्वभर में हड़कंप
यूपी चुनाव 2022: आगरा में आसान नहीं है बेबीरानी मौर्य की राह
प्रधानमंत्री मोदी ने कारगिल युद्ध के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा- पाकिस्तान ने अपने इतिहास से कुछ नहीं सीखा
पीएम मोदी का केजरीवाल पर तंज – भ्रष्टाचार मिटाने के नाम पर आए थे, अब जेल के चक्कर लगा रहे
UP Politics: कांग्रेस छोड़ नसीमुद्दीन सिद्दीकी सपा में शामिल, अखिलेश की मौजूदगी में ली सदस्यता
TAGGED:CORONAindiaRajasthan
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

August 8, 2026

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?