hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: बसंत पंचमी आज : जानें माता सरस्वती की पूजा का मुहूर्त और पूजन विधि
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > बसंत पंचमी आज : जानें माता सरस्वती की पूजा का मुहूर्त और पूजन विधि
धर्म-संस्कृतिराष्ट्रीयहिन्दी

बसंत पंचमी आज : जानें माता सरस्वती की पूजा का मुहूर्त और पूजन विधि

Vinayak Barot
Last updated: January 26, 2023 11:50 am
Vinayak Barot
Published: January 26, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 26 जनवरी। पंचांग के अनुसार, माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन मां सरस्वती का जन्म हुआ था। इसी के कारण इस दिन मां सरस्वती की विधिवत पूजा करने का विधान है।

इसके साथ ही इस दिन से बसंत ऋतु की भी शुरुआत हो जाती है। ज्ञान की देवी मां सरस्वती की इस दिन विधिवत पूजा करने के साथ कुछ मंत्रों का जाप भी कर सकते हैं। इसके साथ ही आज से वसंत ऋतु का शुभारंभ हो जाता है। ऐसे में बसंत पंचमी के मां सरस्वती की पूजा विधि-पूर्वक करने से सभी दुख दूर हो जाते हैं।

बसंत पंचमी शुभ मुहूर्त
इस वर्ष माघ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 25 जनवरी दोपहर 12.34 से प्रारंभ हुई और इसका समापन 26 जनवरी को पूर्वाह्न 10.28 पर होगा। पूजा का मुहूर्त 26 जनवरी को सुबह 07.12 से दोपहर 12.34 तक रहेगा। इस अवधि में विधिवत माता की आराधना करें और सरस्वती वंदना का पाठ जरूर करें। आइए जानते हैं सरस्वती पूजा की विधि और माता सरस्वती को समर्पित कुछ चमत्कारी मंत्र।

माता सरस्वती पूजा की विधि

शास्त्रों में बताया गया है कि बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा करने से पहले व्यक्ति को सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान आदि करना चाहिए व साफ वस्त्र धारण करने चाहिए। मां सरस्वती की पूजा के लिए पीले रंग का वस्त्र शुभ माना जाता है। इसके बाद ईशान कोण में मां सरस्वती की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें और उनको पीले रंग का वस्त्र अर्पित करें। इसके बाद माता को हल्दी, चंदन, रोली, केसर, पीले रंग का पुष्प, मिठाई और अक्षत अर्पित करें। पूजा स्थान पर किताब का छोटा वाद्य यंत्र जैसे बांसुरी को भी स्थापित करें और इनकी उपासना करें। इसके बाद मां सरस्वती को समर्पित मंत्रों का जाप करें और अंत में आरती अवश्य करें।

मां सरस्वती के मंत्र

1. या कुंदेंदुतुषारहारधवला, या शुभ्रवस्त्रावृता।

या वीणा वर दण्डमण्डित करा, या श्वेत पद्मासना।।

या ब्रहमाऽच्युत शंकर: प्रभृतिर्भि: देवै: सदा वन्दिता।

सा मां पातु सरस्वती भगवती, नि:शेषजाड्यापहा।।

2. ॐ श्री सरस्वती शुक्लवर्णां सस्मितां सुमनोहराम्।

कोटिचंद्रप्रभामुष्टपुष्टश्रीयुक्तविग्रहाम्।।

वह्निशुद्धां शुकाधानां वीणापुस्तकमधारिणीम्।

रत्नसारेन्द्रनिर्माणनवभूषणभूषिताम्।।

सुपूजितां सुरगणैब्रह्मविष्णुशिवादिभि:।

वन्दे भक्तया वन्दिता च।।

3. माता सरस्वती मूल मंत्र- ॐ ऐं सरस्वत्यै ऐं नमः।।

4. सरस्वती गायत्री मंत्र- ॐ सरस्वत्यै विद्महे, ब्रह्मपुत्रियै धीमहि। तन्नो देवी प्रचोदयात।।

You Might Also Like

कर्नाटक सरकार का आदेश – हिजाब पहने छात्राओं को 12वीं की बोर्ड परीक्षा में बैठने की इजाजत नहीं
बॉलीवुड : राखी सावंत ने रितेश को खुद बताया ‘भाड़े का पति’, बोलीं- अब हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं
मेनका-राहुल के बाद प्रियंका गांधी ने भी आवारा कुत्तों के लिए उठाई आवाज, बोलीं – ‘कुत्ते सबसे सुंदर और कोमल प्राणी…’
दिल्ली सरकार के बजट में महिला समृद्धि से लेकर आयुष्मान योजना तक का एलान 
‘राष्ट्र उनके साहस और संघर्ष को कभी नहीं भूल सकता’, वीर सावरकर जयंती आज, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि
TAGGED:auspicious timeBasant Panchami todayGoddess Saraswatimethod of worship
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

अब इजरायल में भारतवंशी की हत्या, बर्थडे पार्टी में नाबालिग को चाकू से गोदा

Vinayak Barot
Vinayak Barot
October 8, 2022
सूडान के प्रधानमंत्री अब्दुल्ला हमदोक ने दिया इस्तीफा, बताई ये वजह
दिल्ली में इमारत ढहने से दो की मौत, गुरुग्राम में बरसाती तालाब में डूबे छह बच्चे, यूपी-उत्तराखंड में स्कूल बंद
इजराइल का यमन की राजधानी सना पर हमला, कहा – हूतियों के ठिकानों को निशाना बनाया
कोरोना से लड़ाई : एम्स में कोवैक्सीन की बूस्टर डोज का ट्रायल शुरू, हर वर्ष लेना पड़ सकता है एक शॉट
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?