1. Home
  2. हिन्दी
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन के घर पर पेट्रोल बम से हमला, शेख हसीना के कार्यक्रम में हुए थे शामिल
बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन के घर पर पेट्रोल बम से हमला, शेख हसीना के कार्यक्रम में हुए थे शामिल

बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन के घर पर पेट्रोल बम से हमला, शेख हसीना के कार्यक्रम में हुए थे शामिल

0
Social Share

नई दिल्ली, 5 अगस्त। बांग्लादेश के पूर्व क्रिकेट कप्तान शाकिब अल हसन के घर पर बुधवार की रात हमले की खबर सामने आई  है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने उनके घर में तोड़फोड़ की और पेट्रोल बम फेंककर आग लगाने की कोशिश की। शाकिब आज ही नई दिल्ली में बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना के मीडिया कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

बताया जा रहा है कि बुधवार रात मगुरा शहर के केशब मोड़ इलाके में कुछ लोग शाकिब अल हसन के घर पहुंचे। उन्होंने पहले ईंट-पत्थर फेंककर खिड़कियों के शीशे तोड़े। इसके बाद घर में आग लगाने की कोशिश की गई। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। फिलहाल हमले के पीछे कौन लोग थे, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। हमले के पीछे की वजह और इसमें शामिल लोगों को लेकर आधिकारिक तस्वीर अभी साफ नहीं है। जांच आगे बढ़ने के बाद ही पूरे मामले की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

शेख हसीना के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बढ़ा विवाद

यह पूरी घटना तब सामने आई, जब शाकिब अल हसन नई दिल्ली में एक मीडिया कार्यक्रम में पहुंचे। इस कार्यक्रम को शेख हसीना ने संबोधित किया था। कार्यक्रम खत्म होने के कुछ ही घंटों बाद मागुरा स्थित उनके घर पर हमला होने का दावा किया गया।

उल्लेखनीय है कि शाकिब मागुरा-1 सीट से अवामी लीग के सांसद रह चुके हैं, जिसकी वजह से इस घटना को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, इस हमले के पीछे की असली वजह क्या थी, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।

अवामी लीग ने लगाया पेट्रोल बम हमले का आरोप

घटना के बाद अवामी लीग ने एक बयान जारी कर दावा किया कि शाकिब अल हसन के घर पर पेट्रोल बम से हमला किया गया। पार्टी का कहना है कि शेख हसीना के कार्यक्रम में शामिल होने की वजह से उन्हें निशाना बनाया गया। अवामी लीग ने यह भी आरोप लगाया कि कार्यक्रम से पहले कुछ राजनीतिक दलों ने मीडिया संस्थानों को चेतावनी दी थी। पार्टी ने इसे विरोधियों की सुनियोजित काररवाई बताया।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code