1. Home
  2. Vinayak Barot

Vinayak Barot

‘जो राम के नहीं, वो किसी के नहीं’… आलाकमान के फैसले से नाराज एमपी में कांग्रेस नेता ने दिया इस्तीफा

ग्वालियर, 16 जनवरी। श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी जोरों-शोरों से चल रही है। भाजपा नेताओं द्वारा लगातार मंदिरों की सफाई की जा रही है। वहीं, कांग्रेस आलाकमान ने इस समारोह में शामिल न होने का एलान कर दिया है। हालांकि इस फैसले से पार्टी के कई नेता नाराज हैं। इसी नाराजगी की वजह […]

संकल्प यात्रा में राजनाथ सिंह बोले – अब भारत को दुनिया में मजबूत और शक्तिशाली देश के रूप में देखा जाता है

लखनऊ, 16 जनवरी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि पिछले नौ वर्षों में यह धारणा बदल गई है कि भारत एक कमजोर देश है और अब इसे मजबूत तथा शक्तिशाली देश माना जाता है। अपने निर्वाचन क्षेत्र में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि देश के […]

यूपी विधान परिषद उपचुनाव : पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान होंगे भाजपा उम्मीदवार, 30 जनवरी को होना है मतदान

लखनऊ, 16 जनवरी। समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव का साथ छोड़कर घर वापसी यानी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने वाले दारा सिंह चौहान का इंतजार खत्म हो गया, जब शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें तोहफा देते हुए दिनेश शर्मा के इस्तीफे से खाली हुई विधान परिषद की सीट पर पार्टी प्रत्याशी घोषित […]

राजस्थान: ईडी ने धन शोधन के एक मामले में पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता के आधा दर्जन ठिकानों पर की छापेमारी

जयपुर, 16 जनवरी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जल जीवन मिशन में कथित अनियमितताओं से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में राजस्थान के पूर्व मंत्री महेश जोशी और कुछ अन्य लोगों से जुड़े परिसरों पर मंगलवार को छापा मारा। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। पिछले साल भी एजेंसी ने केंद्र सरकार की […]

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद में बड़ा फैसला, हाईकोर्ट के फैसले पर लगाई रोक

नई दिल्ली, 16 जनवरी। सुप्रीम कोर्ट ने मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद के संबंध में एक बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने मस्जिद का निरीक्षण करने के लिए आयुक्त ( कोर्ट कमिश्नर) नियुक्त करने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी है। हालांकि, कोर्ट ने कहा है कि अदालत मामले की […]

तमिलनाडु: कानुम पोंगल सुरक्षा के लिए 15,000 से अधिक पुलिसकर्मी किए जाएंगे तैनात

चेन्नई, 16 जनवरी। तमिलनाडु में चार दिवसीय पोंगल उत्सव के समापन पर बुधवार को ‘कानुम पोंगल’ (दर्शनीय स्थल देखना) से पहले इस महानगर में सुरक्षा ड्यूटी पर 15,000 से अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा। चेन्नई शहर के पुलिस आयुक्त संदीप राय राठौड़ के निर्देशों के अनुसार, वर्दी और सादे कपड़ों में पुलिस कर्मियों […]

प्राण प्रतिष्ठा से पहले दिल्ली में ‘राम’ लहर, केजरीवाल आज पत्नी संग करेंगे हनुमान जी की पूजा

नई दिल्ली, 16 जनवरी। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले दिल्ली में हनुमान जी की एंट्री हो चुकी है। जहां एक तरफ आम आदमी पार्टी ने हर माह के पहले मंगलवार को सुंदरकांड पाठ का ऐलान किया है। आप के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने पार्टी मुख्यालय से […]

राघव चड्ढा दावा- चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में जीत दर्ज करेगा ‘इंडिया’ गठबंधन

नई दिल्ली, 16 जनवरी। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने मंगलवार को कहा कि विपक्षी दलों का गठबंधन ‘इंडिया’ चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में जीत हासिल करेगा और यह जीत 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए शुरुआत होगी। ‘आप’ और कांग्रेस दोनों ने केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में 18 […]

विवेक रामास्वामी ने छोड़ी अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दावेदारी, डोनाल्ड ट्रंप को दिया समर्थन

वाशिंगटन, 16 जनवरी। भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी ने अमेरिका के राष्ट्रपति पद की दावेदारी छोड़ दी है। रामास्वामी ने डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन करने की बात कही है। विवेक रामास्वामी ने राष्ट्रपति पद की रेस से हटने का एलान किया। इस दौरान रामास्वामी ने कहा कि मेरे लिए अब कोई रास्ता नहीं बचा है। […]

मणिपुर पुलिस अधिकारी की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

इंफाल, 16 जनवरी। मणिपुर पुलिस ने मोरेह में एक पुलिस अधिकारी की हत्या में कथित संलिप्तता के आरोप में सोमवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया। एसडीपीओ मोरेह, चौ. आनंदकुमार की 31 अक्टूबर, 2023 को कुकी बूंदकधारी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान फिलिप खैखोलाल खोंगसाई और हेमखोलाल […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code