1. Home
  2. Vinayak Barot

Vinayak Barot

पंजाब के सीएम मान का बड़ा ऐलान, सीमा पर मारे गए किसान के परिवार को एक करोड़ रुपये, बहन को सरकारी नौकरी

चंडीगढ़,23 फरवरी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खनौरी सीमा पर मारे गए किसान शुभकरण सिंह के परिवार को मुआवजे के तौर पर एक करोड़ रुपये और उसकी बहन को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की। पंजाब-हरियाणा सीमा पर खनौरी में बुधवार को झड़प में बठिंडा निवासी किसान सिंह (21) की मौत हो गई थी और […]

एमपी: अनुपपुर में हाथी के उपद्रव से नाराज ग्रामीणों ने प्रशासन की टीम पर किया पथराव, पुलिस को करनी पड़ी फायरिंग, दो घायल

अनुपपुर, 22 फरवरी। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के वन परिक्षेत्र गोबरी के जंगल में हाथी ने एक ग्रामीण को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। 50 साल के ज्ञानचंद गौड़ की मौत से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे वन अमले और पुलिस जवानों पर पथराव के बाद हमला कर दिया। […]

पश्चिम बंगाल: संदेशखाली केस के आरोपी शाहजहां शेख पर ED का बड़ा एक्शन, 6 ठिकानों पर डाली रेड

नई दिल्ली, 23 फरवरी। पश्चिम बंगाल में संदेशखाली से जुड़े मामले को लेकर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता शाहजहां शेख के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ा ऐक्शन लिया है। शुक्रवार को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के तहत शाहजहां शेख पर केस दर्ज कर लिया। जानकारी के मुताबिक, शाहजहां शेख के घर और […]

तेलंगाना: सड़क हादसे में बीआरएस विधायक लस्या नंदिता की मौत, बेकाबू कार डिवाइडर से टकराई, सीएम रेड्डी ने जताया शोक

हैदराबाद, 23 फरवरी। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) विधायक लस्या नंदिता की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा बेकाबू कार के डिवाइडर से टकराने की वजह से हुआ। लस्या सिकंदराबाद कैंट से विधायक थीं। हादसा आज सुबह पाटनचेरु ओआरआर पर हुआ। बीआरएस प्रमुख के. चंद्रशेखर राव ने उनके निधन पर दुख जताया। बीआरएस के कार्यकारी […]

शरद पवार को मिला नया चुनाव चिह्न, पार्टी बोली- हमारे लिए बड़े ही गर्व की बात है…

मुंबई,23 फरवरी। निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी- शरदचंद्र पवार (राकांपा-शरदचंद्र पवार) को ‘तुरहा बजाता हुआ व्यक्ति’ पार्टी चिह्न के रूप में आवंटित किया। पार्टी के प्रवक्ता क्लाईड क्रास्टो ने यह जानकारी दी। क्रास्टो ने कहा, ”हमारे उम्मीदवार आगामी लोकसभा चुनाव में इसी चुनाव चिह्न के साथ लड़ेंगे।” निर्वाचन आयोग ने अपने आदेश में […]

जया किशोरी का पीछा करते मंच पर पहुंचा सिरफिरा, बदसलूकी करते हुए जान से मारने की दी धमकी

लखनऊ, 22 फरवरी। मशहूर कथावाचक और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी यूपी की राजधानी लखनऊ में महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के कार्यक्रम में महिलाओं को टिप्स देने के लिए आईं थीं। यहां पर उनके साथ ही एक बड़ी घटना घट गई। कार्यक्रम में एक युवक जया किशोरी का पीछा करते हुए स्टेज पर पहुंच गया […]

मॉडल तानिया सिंह सुसाइड केस में फंसा यह आईपीएल खिलाड़ी, क्रिकेटर की WhatsApp chat आई सामने

नई दिल्ली, 22 फरवरी। सूरत में एक 28 वर्षीय मॉडल की कथित तौर पर आत्महत्या मामले में एक आईपीएल क्रिकेटर बुरी तरह फंसता दिखाई दे रहा है। पुलिस अब मामले में पूछताछ के लिए उसके कथित प्रेमी आईपीएल क्रिकेटर अभिषेक शर्मा को बुला रही है, क्योंकि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि उसने अपनी […]

बिहार: तेजस्वी यादव की ‘जन विश्वास यात्रा’ पर गिरिराज सिंह का तंज, कहा- परिवार विश्वास यात्रा निकालते तो ज्यादा बेहतर होता

पटना, 22 फरवरी। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की ‘जन विश्वास यात्रा’ पर भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो जन विश्वास यात्रा निकाले हैं, वो परिवार विश्वास यात्रा निकालते तो ज्यादा बेहतर होता। जो व्यक्ति आज तक परिवार से बाहर ना निकला […]

गुजरात में बोले पीएम मोदी- ‘महिलाएं हैं डेयरी क्षेत्र की रीढ़, उनके नेतृत्व में हुआ विकास’

अहमदाबाद, 22 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित गुजरात कॉपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) की गोल्डन जुबली समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘गुजरात के गांवों ने मिलकर 50 वर्ष पहले जो पौधा लगाया था वो आज विशाल वटवृक्ष बन गया है और इस विशाल […]

पश्चिम बंगाल: संदेशखाली में सभी की शिकायत सुनेगी पुलिस, बोले DGP- दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

कोलकाता, 22 फरवरी। पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार ने गुरुवार को कहा कि पुलिस संदेशखाली में हर व्यक्ति की शिकायत सुनेगी और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कुमार बुधवार को संदेशखाली गए थे और पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के अशांत क्षेत्रों की स्थिति का आकलन […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code