Homeहिन्दीराजनीतिशपथ ग्रहण के बाद बोलीं सुनेत्रा पवार- ‘अजित दादा के सपनों को...

शपथ ग्रहण के बाद बोलीं सुनेत्रा पवार- ‘अजित दादा के सपनों को साकार करने के लिए बिना थके काम करती रहूंगी’

मुंबई, 31 जनवरी। दिवंगत एनसीपी नेता अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने शनिवार को महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा कि अजित दादा ने किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं और वंचित वर्गों के लिए पूरी जिंदगी जीने का मंत्र दिया है और वह अपने पति के सपनों को साकार करने के लिए बिना थके व ईमानदारी से काम करती रहेंगी।

‘मुश्किल समय में महाराष्ट्र के लोगों का प्यार और समर्थन ही मेरी असली ताकत

सुनेत्रा पवार ने शपथ लेने के बाद X पर अपने पहले भावुक पोस्ट में लिखा, ‘आदरणीय अजित दादा ने किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं और वंचित वर्गों के लिए पूरी जिंदगी जीने का मंत्र दिया है। मैं उनके सपनों के न्यायपूर्ण, समानता पर आधारित और विकसित महाराष्ट्र को साकार करने के लिए बिना थके और ईमानदारी से काम करती रहूंगी। इन मुश्किल समय में महाराष्ट्र के लोगों का प्यार और समर्थन ही मेरी असली ताकत है।’

इसके पूर्व दिन में लोक भवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने सुनेत्रा पवार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी इस मौके पर मौजूद रहे। वह महाराष्ट्र की पहली महिला उप मुख्यमंत्री हैं।

पीएम मोदी की शुभकामनाओं का भी दिया जवाब

सुनेत्रा पवार ने पीएम मोदी की शुभकामनाओं पर भी जवाब दिया। उन्होंने लिखा, ‘आपने जो आशीर्वाद दिया है, वह मेरे लिए प्रेरणादायक है। मैं महाराष्ट्र की सेवा के लिए नई ज़िम्मेदारी शुरू कर रही हूं। आपके शब्दों ने जन कल्याण के काम के लिए मेरा आत्मविश्वास बढ़ाया है। राज्य के लोगों के कल्याण के लिए ईमानदारी और समर्पित भावना से काम करने का संकल्प इससे और भी मजबूत हो गया है। आपके भरोसे के लिए दिल से धन्यवाद।’

पीएम मोदी ने सुनेत्रा शपथ ग्रहण करने के बाद पवार को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालने पर बधाई दी थी। उन्होंने ‘X’ पर लिखा था कि सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की पहली महिला उप मुख्यमंत्री हैं और वह राज्य की जनता के कल्याण के लिए मेहनत करेंगी तथा दिवंगत अजित पवार के सपनों को साकार करेंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments