hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: उत्तर प्रदेश : मुजफ्फरनगर में 17 स्कूली छात्राओं से रेप की कोशिश, दो स्कूलों के प्रबंधकों पर मामला दर्ज
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > उत्तर प्रदेश : मुजफ्फरनगर में 17 स्कूली छात्राओं से रेप की कोशिश, दो स्कूलों के प्रबंधकों पर मामला दर्ज
राष्ट्रीयहिन्दी

उत्तर प्रदेश : मुजफ्फरनगर में 17 स्कूली छात्राओं से रेप की कोशिश, दो स्कूलों के प्रबंधकों पर मामला दर्ज

Vinayak Barot
Last updated: December 7, 2021 6:14 pm
Vinayak Barot
Published: December 7, 2021
Share
SHARE

मुजफ्फरनगर, 7 दिसंबर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में स्थित दो निजी स्कूलों के प्रबंधकों पर 17 छात्राओँ को कथित रूप से खिचड़ी में नशीला पदार्थ खिलाकर यौन उत्पीड़न करने तथा बलात्कार की कोशिश करने का आरोप लगा है। पुलिस ने इस मामले में दोनों स्कूल मैनेजरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं के साथ छात्राओं के परिवारों की शिकायत पर पुरकाजी थाना क्षेत्र और भोपा थाना क्षेत्र स्थित दो निजी स्कूलों के संचालकों के खिलाफ यौन उत्पीड़न, नशीला पदार्थ देने और पोक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

प्रायोगिक परीक्षा दिलाने के लिए छात्राओं को दूसरे स्कूल ले गए थे मैनेजर

आरोप है कि यह घटना 18 नवंबर को उस समय हुई, जब मैनेजर एक स्कूल में पढ़ने वाली 17 छात्राओं को प्रायोगिक परीक्षा दिलाने के लिए दूसरे स्कूल में लेकर गए थे। यहां छात्राओं को रातभर रुकना पड़ा। पीड़िताओं के परिजनों की शिकायत के अनुसार, दोनों आरोपित मैनेजरों ने नाबालिग लड़कियों को कथित रूप से नशीला पदार्थ पिलाकर उनका यौन उत्पीड़न किया और बलात्कार करने की कोशिश की।

एक आरोपित गिरफ्तार, पुलिस की 5 टीमें गठित

भाजपा विधायक प्रमोद ऊंटवाल की शिकायत पर पुलिस सक्रिय हुई और पांच टीमों का गठन कर जांच शुरू कर दी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों स्कूलों की मान्यता की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि सोमवार को शिक्षकों की टीम स्कूलों में भेजी गई, लेकिन यहां पर ताला लटका मिला।

राज्य महिला आयोग ने लिया संज्ञान

इस पूरे मामले पर महिला आयोग ने सख्त रुख अख्तियार किया है। आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने जल्द ही काररवाई करने का आश्वासन दिया है। बाल कल्याण समिति ने भी मामले को संज्ञान में लेते हुए छात्राओं से मिलकर उनका बयान दर्ज कराया है।

You Might Also Like

पाकिस्तान में चुनाव की सुगबुगाहट, आमने-सामने बैठे सरकार और पीटीआई के सदस्य
राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर चर्चा के लिए सरकार तैयार – व्यवधान के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का सदन को आश्वासन
एअर इंडिया की नई नीति : अब अवकाश ग्रहण करने के बाद भी विमान उड़ा सकेंगे पायलट
UP के शाहजहांपुर में भीषण हादसा: कार और बाइक में हुई जोरदार भिड़ंत, छह लोगों की मौत
फिल्म ‘काली’ के पोस्टर को लेकर बढ़ा विवाद, यूपी पुलिस ने डायरेक्टर के खिलाफ दर्ज की FIR
TAGGED:attempt to rape schoolgirlsmuzaffarnagarState Commission for Womentwo school managers accused
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
देश-विदेशराष्ट्रीयहिन्दी

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

August 10, 2026

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?