hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी : ऑस्ट्रेलियाई टीम को एक और आघात, डेविड वॉर्नर भी चोट के चलते टेस्ट सीरीज से बाहर
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी : ऑस्ट्रेलियाई टीम को एक और आघात, डेविड वॉर्नर भी चोट के चलते टेस्ट सीरीज से बाहर
खेलहिन्दी

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी : ऑस्ट्रेलियाई टीम को एक और आघात, डेविड वॉर्नर भी चोट के चलते टेस्ट सीरीज से बाहर

Vinayak Barot
Last updated: February 21, 2023 4:41 pm
Vinayak Barot
Published: February 21, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 21 फरवरी। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारत के खिलाफ जारी चार मैचों की टेस्ट सीरीज के बीच ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को एक और बड़ा झटका लगा है, जब तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड के बाद सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर भी चोट के चलते बाहर हो गए।

दिल्ली में खेले गए दूसरे टेस्ट के दौरान भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की दो गेंदें वॉर्नर को लगी थी। सिराज की एक गेंद वॉर्नर के हाथ पर तो दूसरी गेंद सिर पर लगी थी। सिर पर गेंद लगने की वजह से वॉर्नर दिल्ली टेस्ट से बाहर हुए थे और उनकी जगह मैथ्यू रेनशॉ को कनकशन रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल किया गया था। अब खबर है कि वॉर्नर के हाथ में हेयरलाइन फ्रैक्चर हुआ और अगले दोनों टेस्ट वह नहीं खेल पाएंगे। यानी भारत दौरे से बाहर होने के बाद वॉर्नर स्वदेश लौटेंगे।

तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड पहले ही हो चुके हैं बाहर

वॉर्नर से पहले तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड भारत दौरे से बाहर हुए थे। हेजलवुड पैर की चोट से जूझ रहे थे। भारत दौरे पर उन्होंने इस चोट से उबरने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह मैच के लिए फिट नहीं हो पाए। वहीं दिल्ली टेस्ट के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस पारिवारिक कारणों से स्वदेश लौट गए हैं। हालांकि बताया जा रहा है कि वह तीसरे टेस्ट से पहले टीम के साथ जुड़ जाएंगे।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने अधिकारिक बयान में कहा, ‘डेविड वार्नर भारत के टेस्ट दौरे से बाहर हो गए हैं और स्वदेश लौटेंगे। वॉर्नर को दिल्ली में दूसरे टेस्ट में कोहनी पर चोट लगी थी और हेयरलाइन फ्रैक्चर हो गया था। आगे के मूल्यांकन के बाद उन्हें रिहैब की जरूरत होगी, जिस वजह से वह आगामी मैचों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। वर्तमान में यह अनुमान लगाया गया है कि वह टेस्ट सीरीज़ के बाद तीन एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए भारत लौटेंगे।’

उल्लेखनीय है कि सीरीज के पहले दो मुकाबले जीतकर 2-0 की अजेय बढ़त के साथ ही भारत बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने पास रखने में सफल हो चुका है। नागपुर में पैट कमिंस की टीम को पारी और 132 रनों से हार का सामना करना पड़ा था, वहीं दिल्ली टेस्ट में भारत ने मेहमानों को छह विकेट से धूल चटाई। लगातार दो पराजयों के बाद ऑस्ट्रेलिया से टेस्ट क्रिकेट में नंबर एक का ताज भी छिन गया है। सीरीज का तीसरा मुकाबला एक मार्च से इंदौर में खेला जाना है।

You Might Also Like

मैनपुर उप चुनाव : सादी साड़ी, समाधि में चढ़ाए फूल… मुलायम की सीट से पर्चा भरने निकलीं डिंपल
कनिष्कदेव मीडिया क्रिकेट : पुरुषोत्तम की मारक गेंदबाजी, हृदय प्रकाश एकादश ने लालजी एकादश को 10 विकेट से पस्त किया
यूपी के बहराइच में बड़ा हादसा: चावल मिल में धुएं के कारण दम घुटने से पांच मजदूरों की मौत
ICC महिला विश्व कप : स्मृति-प्रतिका के प्रयास अर्थहीन, एलिसा हीली के विस्फोटक शतक से ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड जीत
मुंबई टेस्ट : टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत, वानखेड़े में न्यूजीलैंड को 372 रनों से दी शिकस्त
TAGGED:blow to the Australian teamBorder-Gavaskar TrophyCricketTest SeriesWarner also out
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
कारोबारमहत्वपूर्ण कहानियांराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

August 10, 2026

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

Ram Mandir: आचार्य इंद्रदेव मिश्र बने राम मंदिर के ‘व्यवस्था प्रमुख’, दिसंबर 2026 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

पश्चिमी कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 132 लोगों की मौत; 570 से अधिक घायल

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

JPSC protests : भूख हड़ताल पर बैठे JLKM नेता देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती, ब्लड शुगर लेवल गिरा

देश विरोधी तत्वों ने स्लोवेनिया में भारतीय दूतावास को क्षतिग्रस्त किया, भारत ने की काररवाई की मांग

Share Market Today: कमजोर शुरुआत के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 250 अंक टूटा; निफ्टी 24,550 के नीचे

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?