1. Home
  2. हिंदी
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. कीव से निकल रहे एक भारतीय छात्र गोली लगने से घायल, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
कीव से निकल रहे एक भारतीय छात्र गोली लगने से घायल, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

कीव से निकल रहे एक भारतीय छात्र गोली लगने से घायल, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

0
Social Share

कीव/नई दिल्ली, 4 मार्च। यूक्रेन की पश्चिमी सीमा पर ल्वीव की ओर जाने के दौरान कथित तौर पर एक भारतीय छात्र को गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारत सरकार ने अब तक इस खबर की पुष्टि नहीं की है। सोशल मीडिया पर मौजूद सूचना के अनुसार भारतीय छात्र हरजोत सिंह कार से ल्वीव जा रहा था, तभी उस पर हमला हुआ और उसे गोली मार दी गयी। उसे एंबुलेंस से कीव स्थित भारतीय दूतावास के पास ले जाया गया। उसने भारतीय प्राधिकरण से मदद की अपील की है।

वहीं पोलैंड में मौजूद केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह ने बताया कि हम ज्यादा से ज्यादा भारतीय छात्रों की वतन वापसी की कोशिश में लगे हुए हैं। घायल छात्र के बारे में पता किया जा रहा है। हम इस पर नजर बनाए हुए हैं। इससे पहले वीके सिंह ने पोलैंड के गुरुद्वारा सिंह साहब में रुके 80 भारतीय छात्रों से भी मुलाकात की थी।

बता दें छात्र वर्तमान में युद्धग्रस्त देश यूक्रेन से भाग रहे हैं और अपनी सुरक्षित भारत वापसी के लिए पोलैंड की सीमा तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। चार केंद्रीय मंत्री, हरदीप सिंह पुरी, ज्योतिरादित्य एम सिंधिया, किरेन रिजिजू और जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह, यूक्रेन से सटे देशों में निकासी प्रयासों की देखरेख कर रहे हैं।

  • 2 छात्रों की पहले ही हो चुकी है मौत

गौरतलब है कि इससे पहले यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग के बीच पहले ही 2 भारतीय छात्रों की मौत हो चुकी है। 1 मार्च को यूक्रेन के खारकीव में रूस ने हवाई हमला किया था। इसमें कर्नाटक के रहने वाले नवीन शेखरप्पा नामक छात्र की मौत हो गई थी। इसके बात विदेश मंत्रालय ने कहा था कि वे छात्र के शव को भारत लाए जाने की कोशिश कर रहे हैं।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code