hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: अमृतपाल सिंह ने अब फेसबुक पर जारी किया वीडियो, सरकार के खिलाफ सिख कौम को उकसाया
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > अमृतपाल सिंह ने अब फेसबुक पर जारी किया वीडियो, सरकार के खिलाफ सिख कौम को उकसाया
राष्ट्रीयहिन्दी

अमृतपाल सिंह ने अब फेसबुक पर जारी किया वीडियो, सरकार के खिलाफ सिख कौम को उकसाया

Vinayak Barot
Last updated: March 29, 2023 7:37 pm
Vinayak Barot
Published: March 29, 2023
Share
SHARE

अमृतसर, 29 मार्च। खालिस्तान की मांग करने वाले जिस अमृतपाल सिंह की पंजाब पुलिस तलाश कर रही है, उसने अब फेसबुक लाइव किया है। अमृतपाल सिंह ने फेसबुक लाइव पर सरकार के खिलाफ सिखों को उकसाते हुए कह, ‘मैं देश और विदेश में मौजूद सिख संगत से अपील करता हूं कि वे आगे आएं। यदि आज हम सामने नहीं आए तो फिर पंजाब के भविष्य को बचाना मुश्किल होगा। सरकार की मंशा सिर्फ मेरी गिरफ्तारी की होती तो अब तक हो जाती। लेकिन उसका रवैया कुछ और है। इसीलिए उसने हजारों पुलिस वालों की तैनाती कर रखी है।’

‘मुझे गिरफ्तारी का कोई डर नहीं, मैं तो सिख कौम के लिए लड़ रहा हूं‘

अमृतपाल सिंह ने कहा, ‘इस सरकार ने निर्दोष लोगों को जेल में बंद किया है। महिलाओं और बच्चों को भी यह सरकार बख्श नहीं रही है। मैं संगत का धन्यवाद देता हूं, जो मेरे समर्थन में सामने आए हैं। यह मसला सिर्फ मेरी गिरफ्तारी का नहीं है बल्कि सिख कौम का है। मुझे गिरफ्तारी का कोई डर नहीं है, लेकिन मैं तो सिख कौम के लिए लड़ रहा हूं। सिख समुदाय के नेताओं को सामने आना चाहिए और इस मसले पर कड़ा स्टैंड लेना चाहिए। हमारी कौम छोटे-छोटे मसलों में उलझ रही है। यदि हमें आगे बढ़ना है तो फिर लड़ना होगा।’

पने साथियों पर एनएसए लगाने का भी विरोध किया

खालिस्तानी नेता ने अपने साथियों पर एनएसए लगाने का भी विरोध किया। उसने कहा, ‘मेरे साथियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाकर असम भेजा गया है। हमारे ऊपर जुल्म किए जा रहे हैं। इस ज्यादती के खिलाफ सिख जत्थेदारों को आगे आना चाहिए।’ यही नहीं वरन अमृतपाल ने सरकार की काररवाई का अफगान हमलावर अहमद शाह अब्दाली के हमलों से भी तुलना की। उसने कहा कि यह उसी तरह का हमला सिख कौम पर है, जिसके खिलाफ हमें एकजुट होना होगा।

अमृतपाल सिंह ने सिख धर्मगुरुओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘आप लोगों को इस जोर-जुल्म के खिलाफ आगे आना होगा। आज यदि इस जुल्म के खिलाफ हम खड़े नहीं हुए तो फिर हमारी पीढ़ियां हमें माफ नहीं करेंगी।’ अमृतपाल ने भगवंत मान सरकार के एक्शन की तुलना बेअंत सिंह सरकार से की, जिसने एक दौर में खालिस्तान पर कंट्रोल की कोशिश की थी। गौरतलब है कि बेअंत सिंह की हत्या कर दी गई थी, जो प्रदेश की कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री थे।

You Might Also Like

US Open: सिंधु और सेन अमेरिका ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, शंकर भी जीते
यूपी नगर निकाय चुनाव : 17 नगर निगम, 200 नगर पालिका और 545 नगर पंचायतों की आरक्षण सूची जारी
सुप्रीम कोर्ट ने बाबा रामदेव के बाद अब IMA को फटकार लगाई, सार्वजनिक माफी मांगने को कहा
CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके की चेतावनी- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा नहीं दिया तो पूरे देश में होगा विरोध प्रदर्शन
इंडिया ओपन 2026 : लिन चुन यी के नाम पहला सुपर 750 खिताब, एन से यंग ने बचाई महिला एकल उपाधि
TAGGED:Amritpal released the videoAmritpal SinghKhalistani supporterSikh Community
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
खेलहिन्दी

श्रेयस अय्यर की टी20 कप्तानी पर BCCI की मुहर, सूर्यकुमार टीम से बाहर, वैभव सूर्यवंशी पहली बार राष्ट्रीय टीम में

Revoi Editor
Revoi Editor
June 6, 2026
एशिया कप क्रिकेट : टीम इंडिया की पाकिस्तान पर आसान जीत, ग्रुप ए से पाया सुपर 4 का टिकट
गुजरात नतीजों के बाद बोले पीएम मोदी – राज्य की जनता ने विकास की राजनीति को आशीर्वाद दिया
अभिनेत्री जैकलीन को महाठग सुकेश की धमकी, जल्द वायरल करूंगा चैट्स-स्क्रीनशॉट और रिकॉर्डिंग्स
हाथरस भगदड़: लखनऊ में न्यायिक आयोग के समक्ष पेश हुए सूरजपाल उर्फ ‘भोले बाबा’
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?