hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: US Open: सिंधु और सेन अमेरिका ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, शंकर भी जीते
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > US Open: सिंधु और सेन अमेरिका ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, शंकर भी जीते
खेलराष्ट्रीयहिन्दी

US Open: सिंधु और सेन अमेरिका ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, शंकर भी जीते

Vinayak Barot
Last updated: July 14, 2023 12:17 pm
Vinayak Barot
Published: July 14, 2023
Share
SHARE

ब्लफ्स (अमेरिका) , 14 जुलाई (भाषा) दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधू और लक्ष्य सेन ने सीधे गेम में जीत दर्ज करके यहां अमेरिका ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला और पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता तीसरी वरीयता प्राप्त सिंधू ने कोरिया की सुंग शुओ युन को 21-14, 21-12 से हराया।

पिछले सप्ताह अपने कनाडा ओपन सुपर 500 खिताब जीतने वाले सेन ने चेक गणराज्य के जेन लोदा को 39 मिनट में 21-8, 23-21 से हराया। सिंधू का अगला मुकाबला चीन की गाओ फांग जी से होगा, जबकि पुरुष एकल में मुकाबला दो भारतीय के बीच होगा। तीसरी वरीयता प्राप्त सेन चेन्नई के 19 वर्षीय एस शंकर मुथुसामी से भिड़ेंगे।

विश्व जूनियर चैंपियनशिप (2022) के रजत पदक विजेता ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए इजराइल की मिशा जिल्बरमैन पर 21-18, 21-23, 21-13 से जीत दर्ज की। सिंधु को सुंग के खिलाफ ज्यादा पसीना नहीं बहाना पड़ा। सिंधु ने शुरुआत में ही 7-2 की बढ़त बना ली और फिर इसे 13-5 कर लिया। सुंग ने इस अंतर को 11-14 करने में सफल रही लेकिन सिंधू ने इसके बाद अपने दमदार खेल से उनकी वापसी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

सिंधू को दूसरे गेम की शुरुआत में सुंग से कड़ी टक्कर मिली। सुंग ने 5-3 की मामूली बढ़त हासिल की लेकिन सिंधू ने इसे 7-7 से बराबर किया और फिर 11-8 की बढ़त ले ली। स्कोर 16-12 होने के बाद सिंधू ने लगातार पांच अंक जुटा कर मुकाबला अपने नाम कर लिया। सेन ने चेक गणराज्य के खिलाड़ी के खिलाफ पहले गेम में अपना दबदबा कायम किया। उन्होंने 6-1 की बढ़त लेने के बाद इसे बढ़ाकर 17-5 कर लिया। इसके बाद उन्हें इस गेम को जीतने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई।

सेन को हालांकि दूसरे गेम में 39 साल के खिलाड़ी ने कड़ी चुनौती दी जेन ने 8-5 की बढ़त लेकर सेन को चौंका दिया। उन्होंने अपनी बढ़त को 19-14 किया लेकिन सेन ने इसके बाद शानदार वापसी की। इस भारतीय खिलाड़ी ने स्कोर को 19-19 बराबर करने के बाद कुछ शानदार बचाव किये और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

You Might Also Like

यूपी चुनाव : आज थम जाएगा तीसरे चरण का प्रचार, 20 फरवरी को मतदान
भारत में कोरोना संकट : संक्रमितों की अपेक्षा स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़ी, एक्टिव केस में 30 हजार की कमी
उत्तर प्रदेश : खट्टर व अजय मिश्र के बयान पर मायावती का हमला, जानें क्या कहा?
भारत में अलग-अलग पंथ और समुदाय, लेकिन ये विभाजन के लिए नहीं : योगी आदित्यनाथ
हिमाचल चुनाव के बीच AAP और कांग्रेस पर बरसे नड्डा, कहा- एक गुमराह कर रहा है और दूसरा विज्ञापन…
TAGGED:quarter finalsReachedSenShankarsindhuUS Openwon
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिहिन्दी

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

August 7, 2026

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?