hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: उप राष्ट्रपति चुनाव : अब तक दाखिल तीनों नामांकन खारिज, पक्ष-विपक्ष में उम्मीदवार चयन के लिए मंथन जारी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > उप राष्ट्रपति चुनाव : अब तक दाखिल तीनों नामांकन खारिज, पक्ष-विपक्ष में उम्मीदवार चयन के लिए मंथन जारी
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

उप राष्ट्रपति चुनाव : अब तक दाखिल तीनों नामांकन खारिज, पक्ष-विपक्ष में उम्मीदवार चयन के लिए मंथन जारी

Revoi Editor
Last updated: August 9, 2025 12:56 am
Revoi Editor
Published: August 9, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 8 अगस्त। जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद अगले उप राष्ट्रपति के चुनाव को लेकर पक्ष व विपक्ष में उम्मीदवार चयन के लिए जारी मंथन के बीच अब तक तीन लोगों ने नामांकन दाखिल किए, लेकिन अन्यान्य कारणों से तीनों के ही पर्चे खारिज कर दिए गए।

इन कारणों से खारिज किए गए तीनों उम्मीदवारों के नामांकन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसर उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए सात अगस्त से शुरू हुई नामांकन प्रकिया में जिन तीन लोगों ने नामांकन दाखिल किया था। उनका नामांकन चुनाव आयोग ने उप राष्ट्रपति चुनाव अधिनियम की धारा 5 (B) की उपधारा (4) के तहत खारिज कर दिया है।

इनमें तमिलनाडु के सलेम के रहने वाले पद्मराजन और दिल्ली के मोती नगर इलाके के जीवन कुमार मित्तल ने अपने संसदीय क्षेत्रों की मतदाता सूची की प्रमाणित कॉपी अटैच की, जिसमें रजिस्टर्ड वोटर के रूप में उनका नाम था। लेकिन ये उप राष्ट्रपति चुनाव नोटिफिकेशन जारी होने से पहले की थीं। वहीं तीसरे शख्स राजशेखर जमानत की 15 हजार राशि नहीं जमा कर पाए, जिसकी वजह से उनका भी नामांकन खारिज हो गया।

इस बीच नए उप राष्ट्रपति के चुनाव को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं चल रही हैं। एक ओर जहां केंद्र के सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को अगला उप राष्ट्रपति चुनने की जिम्मेदारी सौंपी है वहीं दूसरी तरफ विपक्षी गठबंधन I.N.D..A. भी एक संयुक्त उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रहा है।

NDA की ओर से गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत का नाम सबसे आगे

सूत्रों के अनुसार NDA किसी राज्य के राज्यपाल या भाजपा के किसी बड़े नेता को उप राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बना सकती है। सियासी गलियारों में उप राष्ट्रपति के पद के लिए गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत का नाम सबसे आगे चल रहा है। वहीं दूसरे नंबर पर कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत और शेषाद्रि चारी के नाम भी रेस में शामिल हैं।

9 सितम्बर को होगी उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग

चुनाव आयोग के अनुसार उप राष्ट्रपति के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया सात अगस्त से 21 अगस्त तक चलेगी। नामांकन पत्र की जांच 22 अगस्त को की जाएगी। नामाकंन वापस लेने की तारीख 25 अगस्त है। यदि जरूरी हुआ तो नौ सितम्बर को उप राष्ट्रपति पद के लिए वोटिंग होगी। वोटिंग पूर्वाह्न 10 बजे से शाम पांच बजे तक होगी। नौ सितम्बर को ही काउंटिंग भी होगी और विजेता के नाम का एलान किया जाएगा।

You Might Also Like

जम्मू-कश्मीर : अनंतनाग में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर
रूस ने ताइवान को फिर चीन का अटूट हिस्सा बताया, ‘ताइवान की स्वतंत्रता’ का विरोध
इंदौर में भीषण सड़क हादसा, मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री की बेटी समेत तीन लोगों की मौत, एक महिला घायल
भाषा विवाद पर भाजपा सांसद दुबे की टिप्पणी अनुचित, बोले फडणवीस – इससे भ्रम पैदा होने का खतरा
IPL-19 : दिल्ली कैपिटल्स की आसान जीत में समीर रिजवी का विस्फोटक पचासा, घरेलू मैदान पर LSG परास्त
TAGGED:3 nominations filedAll 3 nominations filed so far rejectedVice Presidential Election
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
मध्यप्रदेशदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

August 10, 2026

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?