hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: उत्तराखंड कांग्रेस विवाद : हरीश रावत सहित सभी बड़े नेता दिल्ली तलब
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > उत्तराखंड कांग्रेस विवाद : हरीश रावत सहित सभी बड़े नेता दिल्ली तलब
राजनीतिहिन्दी

उत्तराखंड कांग्रेस विवाद : हरीश रावत सहित सभी बड़े नेता दिल्ली तलब

Vinayak Barot
Last updated: December 23, 2021 5:19 pm
Vinayak Barot
Published: December 23, 2021
Share
SHARE

देहरादून, 23 दिसंबर। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के ट्वीट से मची हलचल के बाद कांग्रेस हाई कमान ने रावत और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह रावत सहित प्रदेश कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली तलब किया है।

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार ये सभी नेता आज देर शाम तक दिल्ली पहुंचेंगे और शुक्रवार को आलाकमान के साथ उस विवाद को लेकर बातचीत हो सकती है, जो उत्तराखंड के चुनाव कैंपेन कमेटी के प्रभारी हरीश रावत के बुधवार के सिलसिलेवार ट्वीट्स के बाद खड़ा हुआ।

रावत के सिलसिलेवार ट्वीट से मचा है तूफान

गौरतलब है कि राज्य के कद्दावर नेता हरीश रावत ने ट्विटर पर लिखा था, ‘चुनाव रूपी समुद्र को तैरना है, सहयोग के लिए संगठन का ढांचा अधिकांश स्थानों पर सहयोग का हाथ आगे बढ़ाने के बजाय या तो मुंह फेर करके खड़ा हो जा रहा है या नकारात्मक भूमिका निभा रहा है। जिस समुद्र में तैरना है, सत्ता ने वहां कई मगरमच्छ छोड़ रखे हैं। जिनके आदेश पर तैरना है, उनके नुमाइंदे मेरे हाथ-पांव बांध रहे हैं। मन में बहुत बार विचार आ रहा है कि हरीश रावत अब बहुत हो गया, बहुत तैर लिये, अब विश्राम का समय है!’

उन्होंने आगे लिखा, “फिर चुपके से मन के एक कोने से आवाज उठ रही है ‘न दैन्यं न पलायनम्’ बड़ी ऊहापोह की स्थिति में हूं, नया वर्ष शायद रास्ता दिखा दे। मुझे विश्वास है कि भगवान केदारनाथ जी इस स्थिति में मेरा मार्गदर्शन करेंगे।”

टिकटों का बंटवारा माना जा रहा अंतर्कलह का कारण

सियासी गलियारों में रावत के इस ट्वीट से माना जा रहा है कि कांग्रेस की आपसी गुटबाजी और अंतर्कलह का कारण विधानसभा चुनाव में टिकटों का बंटवारा है और उत्तराखंड कांग्रेस के दोनों प्रभावशाली गुट इसे वर्चस्व की लड़ाई बना चुके हैं। अब बात आलाकमान तक पहुंच रही है और एक बार फिर चुनाव से ऐन पहले कांग्रेस के भीतर फूट साफ तौर पर सामने आ रही है। अंदरखाने यह भी चर्चा है कि रावत आगामी पांच जनवरी को कोई बड़ा एलान करेंगे और वह सक्रिय राजनीति से संन्यास की घोषणा भी कर सकते हैं।

पूर्व सीएम ने एक और ट्वीट से विपक्षियों पर साधा निशाना

इस बीच पूर्व सीएम हरीश रावत ने गुरुवार को भी एक ट्वीट से विपक्षियों पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘मेरा ट्वीट रोजमर्रा जैसा ही ट्वीट है, मगर आज अखबार पढ़ने के बाद लगा कि कुछ खास है, क्योंकि भाजपा और आप पार्टी को मेरी ट्वीट को पढ़कर बड़ी मिर्ची लग गई है और इसलिए बड़े नमक-मिर्च लगाये हुये बयान दे रहे हैं।’

You Might Also Like

ICC टी20 विश्व कप : भारत ने अभ्यास मैच में बांग्लादेश को रौंदा, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत व अर्शदीप चमके
भारत-अमेरिका ट्रेड डील की घोषणा से झूमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 2073 अंक उछला, निफ्टी में 9 माह की सबसे बड़ी इंट्राडे तेजी
एशिया कप : विराट व राहुल के शतकीय प्रहारों के बाद कुलदीप की अचूक गेंदबाजी, भारत ने पाकिस्तान को 228 रनों से रौंदा
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने गाया ये सुपर हिट गाना, गीतकार जावेद अख्तर ने किया ट्रोल
आईपीएल 2023 के ऑरेंज कैप धारी शुभमन गिल बोले – ‘तकनीक में बदलाव से मिल रहा फायदा’
TAGGED:Congress High Commandharish rawatHarish Rawat's tweetUttarakhand Congress controversy
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिहिन्दी

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

August 7, 2026

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?