बॉलीवुड : एक-दूजे के हुए आलिया भट्ट और रणबीर कपूर, करण जौहर ने निभाई गठबंधन की रस्म

मुंबई, 14 अप्रैल। बॉलीवुड के दो सितारे – रणबीर कपूर और आलिया भट्ट गुरुवार को एक-दूसरे के हो गए। परिवार के सदस्यों और कुछ करीबी दोस्तों की मौजूदगी में जोड़े ने एक दूसरे का साथ सात फेरे लिए। करण जौहर ने गठबंधन की रस्म निभाई।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

गुजरे जमाने की मशहूर अभिनेत्री नीतू कपूर व दिवंगत ऋषि कपूर के पुत्र 39 वर्षीय रणबीर और मशहूर फिल्म निर्माता महेश भट्ट व सोनी राजदान की पुत्री 29 वर्षीया आलिया बांद्रा स्थित वास्तु अपार्टमेंट में अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं। इसी अपार्टमेंट में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में दोनों शादी के बंधन में बंधे।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

नीतू कपूर, रणवीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी, सोनी राजदान, शाहीन भट्ट, महेश भट्ट, पूजा भट्ट, करीना कपूर खान, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, करण जौहर, नव्या नवेली नंदा और आकाश अंबानी सहित 50 लोग इस शादी के गवाह बने।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

रणबीर और आलिया शाम 7 बजे के बाद अपार्टमेंट से बाहर आए और तस्वीरों के लिए पोज दी। दरअसल, इस जोड़ी ने शादी की अटकलों पर चुप्पी साध रखी थी। दो दिन पूर्व आलिया के सौतेले भाई राहुल भट्ट ने यहां तक दावा कर दिया था कि खबरें मीडिया में लीक होने के चलते यह शादी कुछ दिनों के लिए टाल दी गई है। हालांकि दुल्हन (आलिया) की मां सोनी राजदान और दूल्हे (रणबीर) की मां नीतू कपूर ने बुधवार को पुष्टि की कि शादी गुरुवार को होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular