अखिलेश यादव का BJP पर प्रहार, कहा- हेराफेरी कर सत्ता में बना रहना चाहती है भाजपा

लखनऊ 27 सितंबर। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चुनाव में हेराफेरी कर सत्ता पर कब्जा बनाए रखना चाहती है। अखिलेश यादव ने यहां पार्टी दफ्तर में आये कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा कि भाजपा ने संवैधानिक संस्थाओं को नुकसान पहुंचाया है। भाजपा का एजेण्डा सिर्फ सत्ता का दुरुपयोग करना है। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने षडयंत्र कर समाजवादी पार्टी समर्थकों के वोट कटवाएं।

  • उन्होंने कहा कि भाजपा किसान विरोधी है।

तीन काले कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन में आठ सौ किसान शहीद हो गए। भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी, चरम पर है। महंगाई, बेरोजगारी, कम करने और गरीबी हटाने के लिए भाजपा सरकार ने कोई काम नहीं किया। किसानों के गेहूं की लूट हो गयी। किसानों को गेहूं का लागत मूल्य भी नहीं मिला।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की शह पर दो कम्पनियों ने रिफाइंड ऑयल के 60 प्रतिशत बाजार पर कब्जा कर लिया है। बाजार पर नियंत्रण करने की सुनियोजित साजिशें चल रही है। गिनी चुनी कम्पनियां किसानों के धान-गेहूं की खरीद कर ले रही हैं। किसान को अपनी फसल में न एमएसपी मिली और नहीं बाढ़-सूखा से प्रभावित फसल पर मुआवजा मिला।

उन्होंने कहा कि भाजपा राज में अराजकता का बोलबाला है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। शिक्षा स्वास्थ्य सेवाएं चौपट हैं। भाजपा सरकार में न्याय की कोई उम्मीद नहीं है। जनता बिजली-पानी के लिए परेशान है। भाजपा ने एक यूनिट बिजली नहीं बनायी। जो भी बिजली का उत्पादन हो रहा है, वह समाजवादी सरकार की देन है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular