hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: अखिलेश यादव का आरोप – वाराणसी के एक वीडियो में दिखा, ट्रक के जरिए चोरी हो रही थी ईवीएम
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > अखिलेश यादव का आरोप – वाराणसी के एक वीडियो में दिखा, ट्रक के जरिए चोरी हो रही थी ईवीएम
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

अखिलेश यादव का आरोप – वाराणसी के एक वीडियो में दिखा, ट्रक के जरिए चोरी हो रही थी ईवीएम

Vinayak Barot
Last updated: March 9, 2022 12:45 am
Vinayak Barot
Published: March 9, 2022
Share
SHARE

लखनऊ, 8 मार्च। उत्तर प्रदेश में एक दिन पहले ही संपन्न विधानसभा चुनावों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सबसे बड़ी चुनौती देने वाली समाजवादी पार्टी (सपा) ने मंगलवार को आरोप लगाया कि वाराणसी में मतगणना केंद्रों से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) को ले जाया जा रहा है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने देर शाम मीडिया से बातचीत में सरकार पर चोरी का आरोप लगाते हुए कहा, ‘वाराणसी में हमने एक ट्रक को रोका और दो ट्रक भाग गए। अगर कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं थी, तो ईवीएम वाले दो ट्रक कैसे भाग गए? आप उम्मीदवारों की सहमति के बिना कहीं से भी कोई ईवीएम नहीं ले जा सकते।’

आज से,अभी से हर युवा, हर मतदाता अगले 3 दिन तक मत की रक्षा के लिए मतगणना केंद्र की क़िलेबंदी कर दे और ढोल-मंजीरा लेकर आज़ादी के अफ़साने गाए। किसानों की तरह उनके लिए भी लोकतंत्र के लंगर लगेंगे व दुनिया देखेगी लोकतंत्र को कैसे बचाया जाता है।

राजनीति बाहुबल के आगे जनबल झुकेगा नहीं। pic.twitter.com/HoRz56H36c

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 8, 2022

अखिलेश ने कहा, ‘हमें जानकारी मिल रही थी कि मुख्यमंत्री के एक प्रमुख सचिव जिलाधिकारियों को फोन कर रहे हैं और कह रहे हैं कि जहां भी बीजेपी हार रही है, वहां मतगणना धीमी होनी चाहिए, अब जब ईवीएम पकड़ी गई हैं, तो अधिकारी कई बहाने बनाएंगे। पिछले चुनाव में बीजेपी ने 5,000 से कम मतों के अंतर से 47 सीटों पर जीत हासिल की थी।’

अखिलेश के आरोपों का वाराणसी के डीएम ने किया खंडन

हालांकि, वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने सपा प्रमुख के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि ईवीएम का इस्तेमाल प्रशिक्षण के लिए किया जा रहा था और वे मतदान में इस्तेमाल नहीं की गई थीं।

कुछ राजनीतिक दलों पर अफवाह फैलाने का आरोप लगाते हुए कौशल राज शर्मा ने कहा कि चुनावों में इस्तेमाल की गई सभी ईवीएम सीआरपीएफ के कब्जे वाले स्ट्रांग रूम में सील कर दी गई हैं और सीसीटीवी निगरानी में हैं, जिसे सभी राजनीतिक दल के लोग देख रहे हैं।

https://hindi.revoi.in/wp-content/uploads/2022/03/VID-20220309-WA0002.mp4

उन्होंने कहा, ‘पहड़िया मंडी स्थित मतगणना स्थल से ही लगे खाद्य गोदाम में बने एक अलग गोदाम से ईवीएम यूपी कॉलेज ले जायी जा रही थी। गणना कार्य में लगे कर्मचारियों का बुधवार को दूसरा प्रशिक्षण है और इन मशीनों का प्रयोग हमेशा व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए किया जाता है।’

 

वाराणसी में EVM पकड़े जाने का समाचार उप्र की हर विधानसभा को चौकन्ना रहने का संदेश दे रहा है।

मतगणना में धांधली की कोशिश को नाकाम करने के लिए सपा-गठबंधन के सभी प्रत्याशी और समर्थक अपने-अपने कैमरों के साथ तैयार रहें।

युवा लोकतंत्र व भविष्य की रक्षा के लिए मतगणना में सिपाही बने!

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 8, 2022

उधर अखिलेश यादव ने एक ट्वीट भी किया, ‘वाराणसी में ईवीएम पकड़े जाने का समाचार उत्तर प्रदेश की हर विधानसभा को चौकन्ना रहने का संदेश दे रहा है। मतगणना में धांधली की कोशिश को नाकाम करने के लिए सपा-गठबंधन के सभी प्रत्याशी और समर्थक अपने-अपने कैमरों के साथ तैयार रहें। युवा लोकतंत्र व भविष्य की रक्षा के लिए मतगणना में सिपाही बनें!’

You Might Also Like

दिल्ली में आज से मुफ्त बिजली बंद, केजरीवाल सरकार ने एलजी पर फोड़ा ठीकरा
भारी बारिश के बीच रोकी गई केदारनाथ यात्रा, पैदल मार्ग पर उफान पर आए नाले
SBI ने सावधि जमा राशि पर बढ़ाईं ब्याज दरें, नई ब्वाज दरें आज से ही प्रभावी
पीएम मोदी का ब्लॉग : 1000 साल बाद भी अडिग खड़ा है सोमनाथ; विध्वंस नहीं, पुनरुत्थान की गाथा
टाटा डब्ल्यूपीएल 2023 : यूपी वॉरियर्स को प्लेऑफ का टिकट, दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को दूसरे स्थान पर धकेला
TAGGED:akhilesh yadavEVMsKaushal Raj SharmaSP Chieftraining machinesUP electionsvaranasiVaranasi DM
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
कारोबारराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

August 10, 2026

बिहार में फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार : खुद को बताया NSA अजित डोभाल का अंडरकवर एजेंट

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

NDA MPs Meeting : ‘वंदे मातरम’ के नारों से गूंजा ‘मंगल मिलन’, पीएम मोदी समेत NDA सांसदों ने लहराया तिरंगा

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

Ram Mandir: आचार्य इंद्रदेव मिश्र बने राम मंदिर के ‘व्यवस्था प्रमुख’, दिसंबर 2026 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

Parliament Monsoon Session : राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर विपक्ष की चर्चा की मांग, राम गोपाल यादव बोले- सरकार बहस से बच रही

UP OTS Scheme 2026: यूपी के 762 नगरीय निकायों में संपत्ति कर पर लागू होगी OTS योजना, 15 अगस्त से मिलेगा लाभ

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?