hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: AIMIM ने सांप्रदायिक टिप्पणी को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ दर्ज कराया मामला
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > AIMIM ने सांप्रदायिक टिप्पणी को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ दर्ज कराया मामला
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

AIMIM ने सांप्रदायिक टिप्पणी को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ दर्ज कराया मामला

Revoi Editor
Last updated: October 27, 2024 6:02 pm
Revoi Editor
Published: October 27, 2024
Share
SHARE

किशनगंज, 27 अक्टूबर। हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ किशनगंज में उनकी ‘हिन्दू स्वाभिमान यात्रा’ के दौरान की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मामला दर्ज कराया है।

एआईएमआईएम ने वरिष्ठ भाजपा नेता के खिलाफ कानूनी काररवाई करते हुए किशनगंज अदालत में उनके खिलाफ यह मामला दर्ज कराया है। उल्लेखनीय है कि रैली के दौरान की गई अपनी टिप्पणी को लेकर केंद्रीय मंत्री को खासकर मुस्लिम समुदाय से भारी विरोध का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद यह काररवाई की गई।

गिरिराज सिंह ने गत 22 अक्टूबर को किशनगंज में ‘हिन्दू स्वाभिमान यात्रा’ के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए उनसे अपने घरों में ‘भाले, तलवार और त्रिशूल’ का भंडार रखने का आग्रह किया, जिसका इस्तेमाल देवताओं की पूजा और ‘आत्मरक्षा’ के लिए किया जा सकता है।  उन्होंने यह भी दावा किया कि बिहार में महिलाएं ‘लव जिहाद’ के कारण असुरक्षित हैं। यह एक ऐसा शब्द है, जिसका इस्तेमाल दक्षिणपंथी समूह मुस्लिम पुरुषों द्वारा हिन्दू महिलाओं को शादी के माध्यम से धर्म परिवर्तन के लिए लुभाने की चाल के लिए करते हैं।

वरिष्ठ भाजपा नेता ने यह भी कहा था, ‘मुझे बताया गया है कि हर साल कई हिन्दू लड़कियां लव जिहाद का शिकार होती हैं, जिसके बाद उनका धर्म परिवर्तन (इस्लाम में) हो जाता है। उन अपराधियों के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया जाता है, जो उन महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करते रहते हैं, जो उनके जाल में फंसने के लिए तैयार नहीं हैं।’

‘यदि किसी को अररिया में रहना है, तो उसे हिन्दू बनना होगा‘

केंद्रीय मंत्री की बिहार के कई शहरों में रैली हुई थी और इसमें पार्टी के कई अन्य नेता भी शामिल हुए। गिरिराज सिंह के अलावा, भाजपा के अन्य नेताओं ने भी रैली के दौरान विवादित बयान दिए। भाजपा के एक सांसद प्रदीप कुमार ने कहा था, ‘ खुद को हिन्दू कहने में क्या शर्म है? यदि किसी को अररिया में रहना है, तो उसे हिन्दू बनना होगा।’

You Might Also Like

अतीक अहमद के चकिया कार्यालय में मिले खून के धब्बे इंसान के ही थे, दफ्तर पर बढ़ाई गई सुरक्षा
शिवपाल को फिर आई मुलायम के दौर की याद, बोले-अखिलेश में नहीं है यह गुण
मध्य प्रदेश : कांग्रेस को फिर आघात, एक और विधायक ने ली भाजपा की सदस्यता
बिहार : महागठबंधन में संकट, पूर्णिया से चुनाव लड़ने पर अड़े कांग्रेस नेता पप्पू यादव, 4 अप्रैल को नामांकन भरने का एलान
दुनिया के महानतम हरफनमौला क्रिकेटरों में एक पूर्व कैरेबियाई कप्तान सर गैरी सोबर्स का 89 वर्ष की उम्र में निधन
TAGGED:aimimcase against Giriraj Singhcommunal remarksgiriraj singh
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
revoinews

RSSના સરસંઘચાલક મોહન ભાગવતે જોઈન કર્યું ટ્વિટર, આઠ લોકોને કર્યા ફૉલો

Revoi
Revoi
July 1, 2019
सुरक्षित और संप्रभु राष्ट्र के लिए सेना जरूरी…, सेना दिवस पर सीएम योगी ने देखी हथियारों की प्रदर्शनी
जुबली हिल्स उपचुनाव : पांच दौर की मतगणना पूरी, कांग्रेस उम्मीदवार नवीन यादव ने बनाई बढ़त
कोरोना संकट : देश में अब 2 से 18 वर्ष आयु वर्ग के लिए भारत बायोटेक की वैक्सीन के परीक्षण की संस्तुति
दिल्ली का राजपथ बना कर्तव्यपथ, एनडीएमसी ने पास किया नाम बदलने का प्रस्ताव
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?