hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: अन्य ATM से निःशुल्क ट्रांजैक्शन सीमा पार करने के बाद कैश निकालना पड़ेगा महंगा, RBI ने बढ़ाया शुल्क
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > अन्य ATM से निःशुल्क ट्रांजैक्शन सीमा पार करने के बाद कैश निकालना पड़ेगा महंगा, RBI ने बढ़ाया शुल्क
राष्ट्रीयकारोबारहिन्दी

अन्य ATM से निःशुल्क ट्रांजैक्शन सीमा पार करने के बाद कैश निकालना पड़ेगा महंगा, RBI ने बढ़ाया शुल्क

Revoi Editor
Last updated: March 25, 2025 7:37 pm
Revoi Editor
Published: March 25, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 25 मार्च। अन्य बैंकों के ATM  से निःशुल्क ट्रांजैक्सन सीमा करने के बाद कैश निकालना महंगा पड़ सकता है। दरअसल, मंगलवार को डीडी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, 1 मई से एटीएम से कैश निकालना महंगा होने वाला है। ऐसा इसलिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इंटरचेंज फीस बढ़ा दी है और नया नियम एक मई से लागू होने जा रहा है। यह बढ़ा शुल्क तब लागू होगा, जब ग्राहक अन्य एटीएम से मुफ्त ट्रांजैक्शन लिमिट पार होने के बाद भी कैश निकालते हैं।

नया नियम एक मई से लागू होने जा रहा

उल्लेखनीय है कि अन्य बैंकों के ATM से मुफ्त ट्रांजैक्शन की लिमिट मेट्रो शहरों में पांच और गैर-मेट्रो शहरों में तीन है। इसके बाद लेनदेन पर अतिरिक्त चार्ज लगेगा। एटीएम इंटरचेंज फीस एक ऐसा शुल्क है, जो एक बैंक दूसरे बैंक को एटीएम सेवाएं प्रदान करने के लिए देते हैं। यह शुल्क, आमतौर पर प्रति लेनदेन एक निश्चित राशि होती है, जिसे अक्सर ग्राहकों को उनकी बैंकिंग लागत के हिस्से के रूप में दिया जाता है।

किस सर्विस के लिए कितना लगेगा चार्ज?

आरबीआई के नए नियम के अनुसार एक मई से ग्राहकों को मुफ्त सीमा से परे प्रत्येक वित्तीय लेनदेन के लिए दो रुपये अतिरिक्त देने होंगे। गैर-वित्तीय लेनदेन, जैसे बैलेंस पूछताछ के लिए शुल्क में एक रुपये की बढ़ोतरी होगी। नतीजतन, एटीएम से कैश निकालने पर प्रति लेनदेन 19 रुपये खर्च होंगे, जो पहले 17 रुपये था। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, खाते की बची राशि चेक करने पर अब प्रति लेनदेन सात रुपये खर्च होंगे।

इसलिए लिया गया यह फैसला

केंद्रीय बैंक ने ह्वाइट-लेबल एटीएम ऑपरेटरों के अनुरोधों के बाद इन शुल्कों को बढ़ाने का फैसला किया, जिन्होंने तर्क दिया कि बढ़ते ऑपरेशनल खर्च उनके कारोबार को प्रभावित कर रहे हैं। शुल्कों में बढ़ोतरी पूरे देश में लागू होगी और इसका असर ग्राहकों, खासकर छोटे बैंकों के ग्राहकों पर पड़ने की उम्मीद है। ये बैंक एटीएम इंफ्रास्ट्रक्चर और संबंधित सेवाओं के लिए बड़े वित्तीय संस्थानों पर निर्भर हैं, जिससे वे बढ़ती लागतों के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाते हैं।

UPI पेमेंट बढ़ने से ATM की कम हुई है डिमांड

ज्ञातव्य है कि एक समय एटीएम को क्रांतिकारी बैंकिंग सेवा के रूप में देखा जाता था। हालांकि, डिजिटल भुगतान के बढ़ने के कारण यह भारत में संघर्ष कर रहा है। ऑनलाइन वॉलेट और यूपीआई लेनदेन की सुविधा ने एटीएम कैश निकासी की आवश्यकता को काफी कम कर दिया है। सरकारी डेटा से पता चलता है कि वित्त वर्ष 2014 में भारत में डिजिटल भुगतान का वैल्यू 952 लाख करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2023 तक, यह आंकड़ा 3,658 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो कैशलेस लेनदेन की ओर बड़े पैमाने पर बदलाव को दर्शाता है।

You Might Also Like

केजरीवाल ने उच्चतम न्यायालय से अंतरिम जमानत की अवधि बढ़ाए जाने का किया अनुरोध
अंबुजा सीमेंट्स ने जल दक्षता, ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन और पर्यावरण में समग्र नेतृत्व के लिए ईएसजी इंडिया लीडरशिप अवार्ड्स 2022 हासिल किया
जम्मू-कश्मीर : कुलगाम में सुरक्षा बलों व आतंकवादियों के बीच जारी मुठभेड़ समाप्त
बंगाली अभिनेता अभिषेक चटर्जी का दिल का दौरा पड़ने से निधन
दिल्ली : मुखर्जी नगर में कोचिंग सेंटर में लगी आग, छात्रों को रस्सियों के सहारे इमारत से निकाला गया, कई छात्र चोटिल
TAGGED:cash transactions from other ATMsfree transaction limitRBI increased the chargeswithdrawing cash will become costly
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

August 7, 2026

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?