hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: अमेरिका के बाद अब चीन ने भी मंगल ग्रह पर उतारा अपना रोवर, ‘झुरोंग’ 90 दिनों तक लाल ग्रह पर रहेगा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > महत्वपूर्ण कहानियां > अमेरिका के बाद अब चीन ने भी मंगल ग्रह पर उतारा अपना रोवर, ‘झुरोंग’ 90 दिनों तक लाल ग्रह पर रहेगा
महत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

अमेरिका के बाद अब चीन ने भी मंगल ग्रह पर उतारा अपना रोवर, ‘झुरोंग’ 90 दिनों तक लाल ग्रह पर रहेगा

Vinayak Barot
Last updated: May 15, 2021 6:00 pm
Vinayak Barot
Published: May 15, 2021
Share
SHARE

बीजिंग, 15 मई। चीन ने अपने अंतरिक्ष विज्ञान के इतिहास में शनिवार को नए अध्याय का सृजन किया, जब उसका रोवर मंगल ग्रह पर सफलता पूर्वक उतर गया। ‘झुरोंग’ नाम का यह रोवर भोर में पांच बजे के करीब लाल ग्रह की सतह पर उतरा। इसके साथ ही अमेरिका के बाद यह कीर्तिमान बनाने वाला चीन दुनिया का दूसरा देश बन गया है।

चीन ने पिछले वर्ष जुलाई में तियानवेन-1 मिशन मंगल की तरफ भेजा था, जिसने लाल ग्रह की सतह पर उतरने से पहले तीन माह तक उसका चक्कर लगाया।

एक रिपोर्ट के अनुसार तियानवेन-1 लैंडर अपने साथ झुरोंग रोवर को लेकर मंगल ग्रह की सतह की ओर बढ़ा। ये दोनों अपने ऑर्बिटर से अलग हुए। इसके बाद झुरोंग मंगल ग्रह के यूटोपिया प्लैनिशिया इलाके में उतरा। यह मंगल ग्रह के उत्तरी गोलार्ध में उल्कापिंड की टक्कर से बनी घाटी में स्थित है।

चाइना नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (सीएनएसए) ने शुरुआत में अपनी लैंडिंग की सफलता की खबर आधिकारिक रूप से नहीं बताई थी। सबसे पहले चीनी सरकारी मीडिया सीजीटीएन ने इसकी जानकारी दी। माना जा रहा है कि रोवर को मंगल ग्रह पर 90 दिन व्यतीत करने हैं, जो धरती के 93 दिनों के बराबर होते हैं। मंगल ग्रह पर दिन धरती के दिन से 40 मिनट लंबा होता है।

  • झुरोंग लाल ग्रह पर जमीनी अध्ययन करेगा

झुरोंग एक छह पहिये वाला रोवर है। यह लाल ग्रह पर जमीनी अध्ययन करेगा जबकि ऑर्बिटर उसके चारों तरफ चक्कर लगाता रहेगा। ऑर्बिटर को 687 दिन चक्कर लगाने का मिशन दिया गया है जबकि लैंडर का काम झुरोंग और ऑर्बिटर के बीच संपर्क स्थापित करना रहेगा। वहीं, ऑर्बिटर के जरिए धरती से भी संपर्क साधा जाएगा।

  • नासा का वाइकिंग-2 इसी ग्रह पर 1976 में उतरा था

गौरतलब है कि नासा का वाइकिंग-2 वर्ष 1976 में इसी जगह पर उतरा था। हालांकि चीन ने भी यिंगहुओ-1 नामक अपना पहला मंगल मिशन 2011 में लॉन्च किया था। लेकिन वह मिशन विफल हो गया था।

चीन और अमेरिका के अलावा सोवियत यूनियन ही ऐसा देश था, जिसने मंगल ग्रह पर लैंडर भेजा था, लेकिन वह असफल था। लैंडिंग से कुछ मिनट पहले ही स्पेसक्राफ्ट फेल हो गया था। यूरोपियन स्पेस एजेंसी ने भी मंगल ग्रह पर दो बार लैंडिंग का प्रयास किया है। लेकिन दोनों स्पेसक्राफ्ट मंगल ग्रह पर ध्वस्थ हो गए थे।

You Might Also Like

नागपुर में पीएम मोदी बोले – आरएसएस साधारण वटवृक्ष नहीं बल्कि भारत की अमर संस्कृति का अक्षयवट
धरती मां को बचाने का राष्ट्रीय संकल्प : सोमवार को रायसेन से शुरू होगा ‘खेत बचाओ अभियान’
महाराष्ट्र में चिकित्सक की आत्महत्या को राहुल गांधी ने बताया ‘‘संस्थागत हत्या’’, भाजपा सरकार पर साधा निशाना
‘या तो इमरान खान की हत्या हो जाएगी या…”, पाक मंत्री राणा सनाउल्लाह बोले- गलत दिशा में पहुंची देश की राजनीति
भाजपा का दावा – यात्रा को सुर्खियों में बनाए रखने के लिए ‘ओछी’ राजनीति कर रहे राहुल गांधी
TAGGED:chinamarsroverus
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
मध्यप्रदेशदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

August 10, 2026

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

कोलंबिया में भूकंप से 111 लोगों की मौत, सरकार ने घोषित किया राष्ट्रीय आपातकाल

बिहार में फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार : खुद को बताया NSA अजित डोभाल का अंडरकवर एजेंट

NDA MPs Meeting : ‘वंदे मातरम’ के नारों से गूंजा ‘मंगल मिलन’, पीएम मोदी समेत NDA सांसदों ने लहराया तिरंगा

सरकारी स्कूलों की बदहाली पर अभिजीत दिपके का सवाल- 80 साल बाद भी गांवों के बच्चों को बुनियादी सुविधाएं क्यों नहीं?

Ram Mandir: आचार्य इंद्रदेव मिश्र बने राम मंदिर के ‘व्यवस्था प्रमुख’, दिसंबर 2026 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?