hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: अफगानिस्तान : काबुल में हाई स्कूल के पास तीन धमाके, अब तक 20 लोगों की मौत, कई घायल
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > अफगानिस्तान : काबुल में हाई स्कूल के पास तीन धमाके, अब तक 20 लोगों की मौत, कई घायल
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

अफगानिस्तान : काबुल में हाई स्कूल के पास तीन धमाके, अब तक 20 लोगों की मौत, कई घायल

Vinayak Barot
Last updated: April 19, 2022 4:12 pm
Vinayak Barot
Published: April 19, 2022
Share
SHARE

काबुल, 19 अप्रैल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में मंगलवार सुबह तीन जबरदस्त धमाके हुए हैं। ये धमाके अलग-अलग जगहों पर हुए हैं। धमाकों में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंच गया है। इसके अलावा कई लोग घायल भी हुए हैं। इस घटना के बाद काबुल में हड़कंप मच गया है। सुरक्षा एजेंसियां इन धमाकों की जांच कर रही हैं।

टोलो न्यूज के मुताबिक, तीनों धमाके पश्चिमी काबुल में हुए हैं। चश्मदीदों ने बताया कि पहला धमाका एक ट्रेनिंग सेंटर के पास, जबकि दूसरा धमाका अब्दुल रहीम शहीद हाई स्कूल के सामने हुआ है। तीसरा धमाका भी इसी जगह के आसपास हुआ है। ये धमाके उस वक्त हुए, जब स्कूली बच्चे अपनी क्लास के लिए जा रहे थे।

  • 20 लोगों की मौत, कई घायल

बताया जा रहा है कि पहला धमाका मुमताज नाम के एक ट्रेनिंग सेंटर के पास हुआ। ये धमाका हैंड ग्रेनेड से किया गया है। धमाके में कम से कम 20 लोग मारे गए हैं। आंतरिक मंत्रालय ने अब्दुल रहीम शहीद हाई स्कूल के पास विस्फोट की पुष्टि की है। मंत्रालय ने कहा कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। अभी तक हमले की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है।

  • दो हफ्ते पहले भी हुआ था धमाका

बता दें कि इससे पहले इसी महीने की शुरुआत में भी काबुल में बम धमाका हुआ था। ये धमाका काबुल के मनी एक्सचेंज मार्केट में हुआ था। इस हमले में दो मनी एक्सचेंजर्स घायल हुए थे।

You Might Also Like

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, शाह बोले- मोदी सरकार में अधिक सशक्त हुईं पंचायतें
‘लीक और फ्रॉड’ के बिना कोई परीक्षा आयोजित नहीं कर सकती मोदी सरकार: कांग्रेस का आरोप
बिहार : ‘जमीन के बदले नौकरी’ मामले में मिले ठोस सबूत, सीबीआई डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को कर सकती है गिरफ्तार
आईआईटी कानपुर का दावा – घबराने की जरूरत नहीं, 98% भारतीयों में हैं कोरोना को झेलने की ताकत
अब सिर्फ 8 राज्यों में एक लाख से ज्यादा एक्टिव केस, संक्रमण दर घटी, रिकवरी रेट बढ़ा : स्वास्थ्य मंत्रालय
TAGGED:AFGHANISTANHIGH SCHOOLKABULthree blasts
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
देश-विदेशराष्ट्रीयहिन्दी

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

August 10, 2026

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

बिहार में फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार : खुद को बताया NSA अजित डोभाल का अंडरकवर एजेंट

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?