एडमिरल आर. हरि कुमार ने नौसेना के 25वें अध्‍यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया

नई दिल्ली, 30 नवंबर। एडमिरल आर. हरि कुमार ने मंगलवार को नौसेना के 25वें अध्‍यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने सेवानिवृत्त हुए एडमिरल करमबीर सिंह का स्थान लिया है।

नवनियुक्त नौसेना अध्यक्ष एडमिरल हरि कुमार ने कहा कि भारतीय नौसेना का अध्यक्ष बनना उनके लिए बड़े सम्मान की बात है। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय नौसेना का ध्यान राष्ट्रीय समुद्री हितों और समुद्री सुरक्षा चुनौतियों पर केंद्रित है।

 

एडमिरल आर. हरि कुमार एक जनवरी, 1983 को भारतीय नौसेना की कार्यकारी शाखा में नियुक्त हुए थे। लगभग 39 वर्षों की अपनी लंबी और विशिष्ट सेवा के दौरान, उन्होंने विभिन्न कमांड, स्टाफ और निर्देशात्मक नियुक्तियों में काम किया है। उन्हें परम विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल और विशिष्ट सेवा मेडल से सम्‍मानित किया जा चुका है।

भारतीय नौसेना की कमान संभालने के अवसर पर एडमिरल आर. हरि कुमार नेशनल वार मेमोरियल जाकर वहां भारतीय सशस्त्र बलों के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular