अदाणी पोर्टफोलियो ने रिकॉर्ड प्रदर्शन किया, टीटीएम एबिट्डा का आँकड़ा 90,000 करोड़ रुपए पार
अहमदाबाद, 28 अगस्त 2025: अदाणी ग्रुप ने आज अपने अदाणी पोर्टफोलियो की वित्तीय रिपोर्ट जारी की। इसमें ट्रेलिंग-ट्वेल्व-मंथ (टीटीएम) और वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही के परिणाम के साथ क्रेडिट प्रदर्शन की जानकारी भी शामिल है।
अदाणी पोर्टफोलियो का एबिट्डा पहली बार ट्रेलिंग-ट्वेल्व-मंथ (टीटीएम) आधार पर 90,000 करोड़ रुपए की आँकड़े को पार कर गया, जबकि वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही का एबिट्डा भी रिकॉर्ड ऊँचाई पर पहुँच गया। इस मजबूत प्रदर्शन के पीछे मुख्य कारण इनक्यूबेटिंग बिज़नेस (खासकर एईएल के तहत एयरपोर्ट्स) की लगातार बढ़ोतरी रही, साथ ही अदाणी ग्रीन एनर्जी, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस, अदाणी पोर्ट्स एंड एसईज़ेड और अंबुजा सीमेंट्स का योगदान भी इसमें शामिल है। इन बिज़नेस की मजबूत प्रगति ने एईएल के मौजूदा बिज़नेस में गिरावट की पूरी तरह भरपाई कर दी है। एईएल के मौजूदा बिज़नेस में नकारात्मक वृद्धि, मुख्य रूप से ट्रेड वॉल्यूम में कमी और आईआरएम (इंटीग्रेटेड रिसोर्स मैनेजमेंट) में इंडेक्स मूल्य की अस्थिरता के कारण है। एबिट्डा में लगातार वृद्धि से 1.5-1.6 लाख करोड़ रुपए के वार्षिक पूँजीगत व्यय की योजना को मजबूत समर्थन मिलता है।
क्रेडिट की बात करें, तो पोर्टफोलियो-स्तर का लेवरेज अभी-भी वैश्विक स्तर पर सबसे कम में से एक है, नेट डेब्ट टू एबिट्डा 2.6 गुना है और 53,843 करोड़ रुपए की उच्च नकदी उपलब्धता भी बनी हुई है।
अदाणी पोर्टफोलियो- वित्तीय प्रदर्शन (एबिट्डा करोड़ रुपए में)
| सेक्टर | वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही | वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही | सालाना वृद्धि | जून’25 टीटीएम | जून’ 24 टीटीएम | सालाना वृद्धि |
| यूटिलिटी* | 11,895 | 11,638 | 2.2% | 43,633* | 41,722* | 4.6% |
| ट्रांसपोर्ट | 5,949 | 5,265 | 13.0% | 21,154 | 18,405 | 14.9% |
| एईएल- इंफ्रास्ट्रक्चर बिज़नेस | 2,825 | 2,691 | 5% | 10,219 | 7,318 | 39.6% |
| ए. सब-टोटल (इंफ्रास्ट्रक्चर) | 20,669 | 19,594 | 5.5% | 75,006 | 67,445 | 11.2% |
| बी. एडजेसेंसीज (सीमेंट) | 2,242 | 1,638 | 36.9% | 9,249 | 7,291 | 26.9% |
| सब-टोटल (इंफ्रा + एडजेसेंसीज़) | 22,911 | 21,232 | 7.9% | 84,255 | 74,736 | 12.7% |
| सी. एईएल- मौजूदा बिज़नेस | 882 | 1,796 | (50.9%) | 6,317 | 7,766 | (18.7)% |
| पोर्टफोलियो एबिट्डा (ए+बी+सी) | 23,793 | 23,028 | 3.3% | 90,572 | 82,502 | 9.8% |
*यूटिलिटी सेगमेंट टीटीएम एबिट्डा में जून’25 टीटीएम अवधि में अदाणी पॉवर की पूर्वकालीन आय 2,417 करोड़ रुपए बनाम जून’24 टीटीएम में 3,247 करोड़ रुपए शामिल है।
एबिट्डा: पीएटी + जेवी से मुनाफा + टैक्स + डिफर्ड टैक्स + डिप्रिसिएशन + फाइनेंस कॉस्ट + फॉरेक्स लॉस / (गेन) + एक्सेप्शनल आइटम्स
कंपनी-वार वित्तीय प्रदर्शन (एबिट्डा, करोड़ रुपए में)
| एंटिटी | वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही | वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही | सालाना वृद्धि | जून’25 टीटीएम | जून’24 टीटीएम | सालाना वृद्धि |
| इन्क्यूबेटर | ||||||
| अदाणी एंटरप्राइज़ेज़¹ | 3,707 | 4,487 | (17.4%) | 16,536 | 15,084 | 9.6% |
| यूटिलिटी | ||||||
| अदाणी ग्रीन एनर्जी | 3,364 | 2,876 | 17.0% | 11,020 | 9,579 | 15.0% |
| अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस | 2,017 | 1,762 | 14.5% | 8,002 | 6,707 | 19.3% |
| अदाणी पॉवर² | 6,208 | 6,695 | (7.3%) | 23,430 | 24,225 | (3.3%) |
| अदाणी टोटल गैस | 306 | 304 | 0.7% | 1,181 | 1,212 | (2.6%) |
| ट्रांसपोर्ट | ||||||
| अदाणी पोर्ट्स एंड एसईज़ेड | 5,959 | 5,265 | 13.2% | 21,154 | 18,045 | 17.2% |
| एडजेसेंसीज़ | ||||||
| अदाणी सीमेंट (अम्बुजा) | 2,242 | 1,638 | 36.9% | 9,249 | 7,291 | 26.9% |
| अदाणी पोर्टफोलियो | 23,793 | 23,027 | 3.3% | 90,572 | 82,502 | 9.8% |
¹ एईएल में उभरते हुए इंफ्रास्ट्रक्चर बिज़नेस के साथ-साथ इंटीग्रेटेड रिसोर्स मैनेजमेंट, माइनिंग और माइनिंग सर्विसेस के मौजूदा बिज़नेस शामिल हैं।
² एपीएल में जून’25 टीटीएम अवधि में अदाणी पॉवर की पूर्वकालीन आय 2,417 करोड़ रुपए बनाम जून’24 टीटीएम में 3,247 करोड़ रुपए शामिल हैं।
जून’25 टीटीएम और वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही प्रदर्शन की मुख्य बातें
- ट्रेलिंग-ट्वेल्व-मंथ (टीटीएम) आधार पर, पोर्टफोलियो का एबिट्डा सालाना 10% बढ़कर रिकॉर्ड 90,572 करोड़ रुपए हो गया; वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही का एबिट्डा 3% बढ़कर 23,793 करोड़ रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया
- अत्यधिक स्थिर ‘कोर इंफ्रास्ट्रक्चर’ पोर्टफोलियो नकदी प्रवाह उत्पन्न करने में मुख्य योगदान दे रहा है, कुल पोर्टफोलियो एबिट्डा का लगभग 87% हिस्सा इसी से आता है। यह ‘कोर इंफ्रास्ट्रक्चर’ प्लेटफॉर्म एईएल के इनक्यूबेटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर बिज़नेस, यूटिलिटी (अदाणी ग्रीन एनर्जी, अदाणी पॉवर, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस, अदाणी टोटल गैस) और ट्रांसपोर्ट (अदाणी पोर्ट्स एंड एसईज़ेड) बिज़नेस को शामिल करता है
- जून’25 में क्रेडिट प्रोफाइल और मजबूत हुई है, रन-रेट एबिट्डा (99,561 करोड़ रुपए) का 87% अब घरेलू रेटिंग ‘एए-‘ और उससे ऊपर वाले एसेट्स से उत्पन्न हो रहा है
- अदाणी ग्रीन एनर्जी, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस, अदाणी पोर्ट्स एंड एसईज़ेड और अंबुजा सीमेंट्स लगातार दो अंकों की एबिट्डा वृद्धि दे रहे हैं
- पोर्टफोलियो कंपनियों में पर्याप्त नकदी उपलब्ध है, जो कम से कम अगले 12 महीनों के लिए कर्ज चुकाने की जरूरतों को पूरा करती है
- 31 मार्च, 2025 तक अदाणी पोर्टफोलियो में 53,843 करोड़ रुपए का नकद शेष था, जो सकल ऋण का लगभग 19% था
- लगातार बढ़ते नकदी प्रवाह ने निवेश को बनाए रखने में मदद की है, जबकि लेवरेज बहुत संतुलित रखा गया है। 31 मार्च, 2025 तक:
- ऑपरेशंस से फंड फ्लो या टैक्स के बाद नकदी रिकॉर्ड 66,527 करोड़ रुपए था
- एसेट बेस 1 लाख करोड़ रुपये था, जिसमें वित्त वर्ष 25 में 1.26 लाख करोड़ रुपये का जोड़ हुआ
- नेट डेब्ट टू एबिट्डा 6x था, जो बड़े वैश्विक इंफ्रास्ट्रक्चर खिलाड़ियों में सबसे कम में से एक है
वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही के लिए कंपनीवार प्रमुख मुख्य बिंदु
- अदाणी एंटरप्राइज़ेज़ (एईएल) के इनक्यूबेटिंग बिज़नेस तेज़ी से बढ़ रहे हैं:
- एएनआईएल ने भारत का पहला ऑफ-ग्रिड 5 मेगावाट ग्रीन हाइड्रोजन पायलट प्लांट सफलतापूर्वक चालू किया, जो देश की क्लीन एनर्जी ट्रांज़िशन में एक बड़ी उपलब्धि है
- निर्माणाधीन 8 में से 7 प्रोजेक्ट्स 70% से अधिक पूरे हो चुके हैं, जिसमें गंगा एक्सप्रेसवे भी शामिल है
- यात्री आवागमन पहली तिमाही में सालाना 3% बढ़कर 4 मिलियन और कार्गो आवागमन 4% बढ़कर 0.28 मिलियन मीट्रिक टन हो गया
- अदाणी ग्रीन एनर्जी (एजीईएल) की परिचालन क्षमता सालाना 45% बढ़कर 15,816 मेगावाट हुई, जिसमें 3,763 मेगावाट सोलर, 585 मेगावाट विंड और 534 मेगावाट हाइब्रिड पॉवर प्लांट शामिल हैं
- अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस (एईएसएल) को एक नया ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट- डब्ल्यूआरएनईएस तालेगाँव लाइन मिली, जिससे निर्माणाधीन ऑर्डर बुक 59,304 करोड़ रुपए तक पहुँच गई
- अदाणी पोर्ट्स एंड एसईज़ेड (एपीएसईज़ेड) का वॉल्यूम पहली तिमाही में सालाना 11% बढ़कर 121 मिलियन मीट्रिक टन हो गया
- अदाणी सीमेंट्स (अंबुजा) की मौजूदा सीमेंट क्षमता लगभग 105 मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष है, जो मार्च 2026 तक 118 मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष की नियोजित क्षमता हासिल करने के लिए तैयार है
