hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: अदाणी फाउंडेशन ने मुंद्रा में किया 1,000 से अधिक ‘लखपति दीदियों’ को सम्मानित
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > अदाणी फाउंडेशन ने मुंद्रा में किया 1,000 से अधिक ‘लखपति दीदियों’ को सम्मानित
राष्ट्रीयकारोबारमहत्वपूर्ण कहानियांव्यापारहिन्दी

अदाणी फाउंडेशन ने मुंद्रा में किया 1,000 से अधिक ‘लखपति दीदियों’ को सम्मानित

Revoi Editor
Last updated: March 6, 2025 3:09 pm
Revoi Editor
Published: March 6, 2025
Share
SHARE

मुंद्रा (गुजरात) : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च 2025) से पहले, अदाणी फाउंडेशन ने गुजरात के कच्छ जिले के मुंद्रा में एक कार्यक्रम के दौरान 1,000 से अधिक ‘लखपति दीदियों’ को सम्मानित किया। फाउंडेशन लंबे समय से कच्छ और अन्य स्थानों पर महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम कर रहा है। यह महिलाओं को मार्गदर्शन देकर, उनके कौशल विकास और उद्यमिता के अवसरों को बढ़ावा देने के साथ उनकी सामाजिक और आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का निरंतर प्रयास है।

महिला-समावेशी कार्यस्थल और समाज बनाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए, फाउंडेशन ने इस अवसर पर अदाणी सोलर में कार्यरत 614 से अधिक महिलाओं की सामूहिक क्षमता को भी सराहा। फाउंडेशन ने इन महिलाओं को अदाणी सोलर में अलग-अलग नौकरी के अवसरों जैसे टेक्निकल एसोसिएट्स, ह्यूमन रिसोर्सेज (एचआर), मैन्युफैक्चरिंग और प्रोडक्शन डिपार्टमेंट्स में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा, फाउंडेशन ने 850 से अधिक महिलाओं को उद्यमिता कौशल सिखाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद की है।

इस कार्यक्रम में गुजरात सरकार की ग्रामीण विकास आयुक्त और सचिव, मनीषा चंद्रा (आईएएस) ने समावेशी कार्यबल बनाने की दिशा में काम करने के अदाणी फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दी, अपना बधाई संदेश भेजकर उन्होंने सभी का हौसला बढ़ाते हुए कहा, “यह गर्व की बात है कि महिलाएं रूढ़िवादी सोच को तोड़कर आर्थिक रूप से स्वतंत्र बन रही हैं। इस तरह की पहल न केवल महिलाओं को सशक्त बनाती हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करती है।” इस कार्यक्रम में अमी शाह, निदेशक, अदाणी पब्लिक स्कूल, मुंद्रा भी शामिल हुईं।

इस अवसर पर, अदाणी फाउंडेशन की गुजरात की सीएसआर हेड, पंकति शाह ने लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए समाज की सामूहिक जिम्मेदारी पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “महिलाओं की प्रगति के लिए परिवार, समाज और कॉरपोरेट सेक्टर का सहयोग जरूरी है। जब महिलाओं को अपने प्रोफेशनल और निजी जीवन में संतुलन बनाने की आजादी मिलती है, तो वे न केवल अपने करियर में आगे बढ़ती हैं, बल्कि अपने परिवार और समाज में भी सकारात्मक बदलाव लाती हैं।”

अदाणी सोलर अपने कार्यस्थलों पर महिला कर्मचारियों के लिए सुविधाएं प्रदान करता है, जिससे उनके लिए सुरक्षित और अनुकूल माहौल बनाया जा सके। इनमें लॉकर रूम, कैंटीन, पिंक टॉयलेट्स और सुरक्षा गार्ड के साथ परिवहन सुविधाएं शामिल हैं, जिससे  कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित होती है।

अदाणी सोलर की टेक्निकल एसोसिएट, गढ़वी सोनल राम ने कहा, “आज मैं आर्थिक रूप से स्वतंत्र हूं और अपने परिवार का सहारा बन सकी हूं। यह मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। पहले, हमारे समुदाय में लड़कियों का घर से बाहर जाकर काम करना असंभव था क्योंकि सुरक्षित परिवहन की सुविधा नहीं थी। लेकिन अदाणी सोलर की विशेष परिवहन सुविधा के कारण, मैं आराम से अपने कार्यस्थल तक पहुंच पाती हूं और मेरा परिवार भी मेरी सुरक्षा को लेकर निश्चिंत रहता है।”

तीन दशकों से, अदाणी फाउंडेशन देशभर में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। इसके ‘बटरफ्लाई इफेक्ट’ फ्रेमवर्क के तहत, महिलाओं की जीवन के हर चरण, बचपन से लेकर वृद्धावस्था तक, में बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए विशेष योजनाएं चलाई जा रही हैं। आर्थिक स्वतंत्रता को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान देते हुए, फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य, सतत आजीविका, उद्यमिता और सामुदायिक विकास के क्षेत्रों में बदलाव लाने के लिए काम कर रहा है। इससे महिलाएं खुद और अपने परिवार के लिए सशक्त निर्णय लेने में सक्षम बन रही हैं। अपने प्रयासों से, अदाणी फाउंडेशन अब तक देशभर में 20 लाख से अधिक लड़कियों और महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला चुका है।

You Might Also Like

उत्तराखंड : अंकिता हत्याकांड की जांच करेगी SIT, सीएम धामी ने दिये यह निर्देश
मेइती नेता की गिरफ्तारी के मणिपुर में तनाव, प्रदर्शनों के बाद कई जगह निषेधाज्ञा लागू, इंटरनेट सेवाएं निलंबित
संबित पात्रा ने राहुल-सोनिया गांधी पर कसा तंज, कहा- कोई महारानी विक्टोरिया या राजकुमार नहीं, ‘फर्स्ट फैमिली’ की भी होगी जांच
वर्तमान में शांति और एकता की महत्ता और अधिक बढ़ गई है: राष्ट्रपति मुर्मू
लालू राबड़ी के 17 ठिकानों पर सीबीआई का छापा, विरोध में धरने पर बैठे RJD कार्यकर्ता
TAGGED:ADANI FoundationHonoredLakhpati sistersMundra
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

टेक्सास की महिला ने भारतीयों को धमकाया, लगाए ‘भारत वापस जाओ’ के नारे, देखें वीडियो

Vinayak Barot
Vinayak Barot
August 26, 2022
ચીનની આ વેબસાઇટને ભારત સરકારએ કરી બ્લોક
अगर 10 साल पहले बनवाया है आधार कार्ड तो…जल्दी करें ये काम, यूआईडीएआई ने जारी किया संदेश
FIH हॉकी विश्व कप 2026 : हरमनप्रीत सिंह की अगुआई में भारतीय टीम घोषित
पीएम मोदी की टेस्ला मोटर्स के CEO एलन मस्क के साथ बैठक, मस्क ने भेंट किया खास तोहफा
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?