hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: मेइती नेता की गिरफ्तारी के मणिपुर में तनाव, प्रदर्शनों के बाद कई जगह निषेधाज्ञा लागू, इंटरनेट सेवाएं निलंबित
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > मेइती नेता की गिरफ्तारी के मणिपुर में तनाव, प्रदर्शनों के बाद कई जगह निषेधाज्ञा लागू, इंटरनेट सेवाएं निलंबित
राष्ट्रीयहिन्दी

मेइती नेता की गिरफ्तारी के मणिपुर में तनाव, प्रदर्शनों के बाद कई जगह निषेधाज्ञा लागू, इंटरनेट सेवाएं निलंबित

Revoi Editor
Last updated: June 8, 2025 12:54 pm
Revoi Editor
Published: June 8, 2025
Share
SHARE

इंफाल, 8 जून। मणिपुर में मेइती संगठन के नेता अरम्बाई तेंगोल की गिरफ्तारी को लेकर हिंसक विरोध प्रदर्शन के एक दिन बाद रविवार को भी स्थिति तनावपूर्ण बनी रही और प्रशासन ने इंफाल घाटी के पांच जिलों में निषेधाज्ञा लागू कर दी एवं इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दीं।

पुलिस ने यह जानकारी दी। इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्वी, थौबल, बिष्णुपुर और काकचिंग जिलों में एहतियातन निषेधाज्ञा लागू की गई है तथा इन घाटी क्षेत्रों में वीसैट और वीपीएन सुविधाओं सहित इंटरनेट और मोबाइल डेटा सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं।

प्रदर्शनकारियों ने नेता की रिहाई की मांग करते हुए क्वाकीथेल और उरीपोक में सड़क के बीचों-बीच टायर और पुराना फर्नीचर जलाया। राज्य की राजधानी में अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच शनिवार रात झड़प हुई। गुस्साई भीड़ ने इंफाल पूर्वी जिले के खुरई लामलोंग में एक बस में आग लगा दी।

सुरक्षाबलों ने यहां राजभवन से लगभग 200 मीटर दूर कंगला गेट के सामने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले इस्तेमाल किए। राजभवन की ओर जाने वाली सड़कों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और केंद्रीय बलों के कर्मियों की अतिरिक्त तैनाती की गई है।

अशांत पूर्वोत्तर राज्य में विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर इंफाल पश्चिम के जिलाधिकारी द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है, ‘‘इंफाल पश्चिम के पुलिस अधीक्षक ने… क्षेत्र में शांति व्यवस्था के गंभीर उल्लंघन, सार्वजनिक शांति बिगड़ने, दंगे या झगड़े होने और असामाजिक तत्वों की गैरकानूनी गतिविधियों के कारण मानव जीवन एवं संपत्तियों को गंभीर खतरा होने की सूचना दी है।’’

जिला प्रशासन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 की उपधारा दो के तहत पांच या अधिक लोगों के एकत्र होने तथा लाठी, पत्थर, आग्नेयास्त्र या धारदार हथियार लेकर चलने पर प्रतिबंध लगा दिया है। पुलिस ने बताया कि थौबल और काकचिंग जिलों में भी इसी तरह के एहतियाती कदम उठाए गए हैं।

इंफाल पूर्वी और बिष्णुपुर जिलों में बीएनएसएस की धारा 163 की उपधारा एक के तहत लोगों के शनिवार रात 10 बजे से अगला आदेश दिए जाने तक अपने घरों से बाहर निकलने पर रोक लगा दी गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘अरम्बाई तेंगोल के एक नेता की गिरफ्तारी के बाद हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गए। प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प में तीन लोग घायल हो गए । सभी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।’’शनिवार रात पौने 12 बजे से पांच दिन के लिए घाटी के पांच जिलों में इंटरनेट सेवाएं भी निलंबित कर दी गई हैं।

आयुक्त-सह-सचिव (गृह) एन अशोक कुमार द्वारा जारी आदेश में कहा गया, ‘‘…विशेष रूप से इंफाल पूर्वी, इंफाल पश्चिम, थौबल, काकचिंग और बिष्णुपुर जिलों में कानून-व्यवस्था की मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह आशंका है कि कुछ असामाजिक तत्व जनता की भावनाओं को भड़काने वाली छवियों, अभद्र भाषा और घृणास्पद वीडियो संदेशों के प्रसारण के लिए सोशल मीडिया का बड़े पैमाने पर उपयोग कर सकते हैं। इसका राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर असर हो सकता है।’’

आदेश में कहा गया कि इस आदेश को आकस्मिक स्थिति के मद्देनजर एकतरफा पारित किया गया और ‘‘उपर्युक्त आदेश के उल्लंघन का दोषी पाए जाने वाले हर व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’’ क्वाकीथेल में कई गोलियों की आवाजें सुनी गईं लेकिन यह पता नहीं चल पाया कि गोलियां किसने चलाईं।

नेता की गिरफ्तारी के बाद प्रदर्शनकारियों ने तुलिहाल में इंफाल हवाई अड्डे के मुख्य द्वार का भी घेराव किया। वे हवाई अड्डे के पास सड़कों पर उतर आए और गिरफ्तार नेता को राज्य से बाहर ले जाने के किसी भी संभावित प्रयास को रोकने के लिए उन्होंने मार्ग को अवरुद्ध कर दिया। इस बीच, अरम्बाई तेंगोल के सदस्यों ने गिरफ्तारी का प्रतीकात्मक विरोध करते हुए अपने ऊपर पेट्रोल डाला।

You Might Also Like

झारखंड कांग्रेस सांसद के घर से मिली ‘बेहिसाब’ नकदी, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने की गिरफ्तारी की मांग
राजा भैया की पत्नी के लिए एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह बोले- “भानवी पागल है, वह कुछ भी कह सकती है”
मणिपुर में भूस्खलन से प्रादेशिक सेना के 7 जवानों की मौत, 20 लापता
बद्रीनाथ धाम चढ़ावा विवाद : कथित गबन के आरोपों पर मंदिर समिति सख्त, जांच कमेटी गठित, कर्मचारियों को नोटिस
यूपी : लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में फूटा कोरोना बम, स्टाफ के 25 लोग हुए संक्रमित
TAGGED:manipurManipur tensionMeitei leader arrestedprotest
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

August 7, 2026

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?