hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: आचार्य प्रमोद कृष्णम का तीखा हमला – राहुल गांधी पहले भारतीय संस्कृति व परंपरा जानें, फिर पीएम मोदी को कोसें
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > आचार्य प्रमोद कृष्णम का तीखा हमला – राहुल गांधी पहले भारतीय संस्कृति व परंपरा जानें, फिर पीएम मोदी को कोसें
राजनीतिहिन्दी

आचार्य प्रमोद कृष्णम का तीखा हमला – राहुल गांधी पहले भारतीय संस्कृति व परंपरा जानें, फिर पीएम मोदी को कोसें

Revoi Editor
Last updated: May 29, 2024 1:09 pm
Revoi Editor
Published: May 29, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली, 29 मई। कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर एक बार फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला और इसे पीएम मोदी को आधारहीन रूप से कोसने का उनका एजेंडा बताया।

पीएम मोदी को बेवजह कोसना राहुल का एक सूत्रीय एजेंडा

अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी बयानबाजियों के चलते इसी वर्ष 10 फरवरी को कांग्रेस से छह वर्षों के लिए निष्कासित किए जा चुके 59 वर्षीय प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा, ‘पीएम मोदी को बेवजह कोसना राहुल गांधी का एक सूत्रीय एजेंडा है। वह सुबह उठते ही पीएम की आलोचना शुरू कर देते हैं।’

विदेशी संस्कृति में पले-बढ़े हैं राहुल, भारत के बारे में कुछ नहीं जानते

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, ‘सच्चाई यह है कि राहुल भारत की संस्कृति और परंपराओं के बारे में कुछ भी नहीं जानते। वह विदेशी संस्कृति में पले-बढ़े हैं। राहुल को पहले भारत के बारे में जानना चाहिए और फिर पीएम मोदी पर बोलना चाहिए।’

पीएम मोदी की ‘भगवान द्वारा भेजे गए‘ टिप्पणी का राहुल ने उड़ाया था मजाक

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक दिन पहले मंगलवार को देवरिया और वाराणसी की चुनावी रैलियों में पीएम मोदी की ‘भगवान द्वारा भेजे गए’ टिप्पणी पर उनका मजाक उड़ाते हुए कहा था कि पीएम मोदी को परमात्मा ने उद्योगपतियों, गौतम अडानी और मुकेश अंबानी की मदद करने के लिए भेजा है न कि गरीबों की मदद करने के लिए। राहुल का यह बयान तब आया है, जब पीएम मोदी ने एक साक्षात्कार में कहा था कि उन्हें ‘परमात्मा ने भेजा है’।

राहुल गांधी ने चुनावी रैलियों कहा कि पीएम मोदी को जिस भगवान पर भरोसा है, उन्होंने उन्हें किसानों और मजदूरों की सेवा करने के लिए नहीं भेजा है। उन्होंने कहा, “हम सभी बाकी लोग जैविक हैं, लेकिन नरेंद्र मोदी जैविक नहीं हैं। मोदीजी ऊपर से टपक आए हैं। उनको परमात्मा ने हिन्दुस्तान में भेजा है। उन्हें उनके ‘परमात्मा’ ने अंबानी और अडानी की मदद के लिए भेजा है, लेकिन उन्हें ‘परमात्मा’ ने नहीं भेजा है। अगर ‘परमात्मा’ ने उन्हें भेजा होता तो वे उन्हें गरीबों और किसानों की मदद करने के लिए कहते। ये कैसे ‘परमात्मा’ हैं?’ यह पीएम मोदी का भगवान है।”

कांग्रेस नेता ने ‘अग्निपथ‘ योजना को तोड़कर कूड़ेदान में फेंकने की बात भी कही

कांग्रेस नेता ने रैली में यह भी वादा किया कि चार जून को वह विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. की सरकार बनने के बाद ‘अग्निपथ’ योजना को तोड़कर कूड़ेदान में फेंक देंगे। ज्ञातव्य है कि लोकसभा चुनाव के सातवें व आखिरी चरण में एक जून को उत्तर प्रदेश की 13 सीटों सहित कुल 57 सीटों पर मतदान होना है। परिणाम चार जून को घोषित किए जाएंगे।

You Might Also Like

UP Sambhal violence: एक्शन में संभल पुलिस, सपा सांसद बर्क और विधायक इकबाल के बेटे पर मुकदमा दर्ज
मथुरा धर्म संसद में संतों ने कहा – ‘पूर्वजों की गलतियों को न दोहराएं, मंदिर परिसर से खुद हटाएं मस्जिद’
मोदी सरकार की आयुष्मान भारत योजना में यूपी देशभर में अव्वल, अब तक 24 लाख लोगों ने उठाया फायदा
आईपीएस पूरन कुमार के परिजनों से मिले राहुल गांधी, कहा- मामला दलितों के सम्मान का है, PM और सीएम तुरंत करें कार्रवाई
2014 કરતા કેટલો અલગ છે 2019નો પીએમ મોદીનો શપથગ્રહણ સમારંભ
TAGGED:Acharya Pramod KrishnamCOngressIndian culture and traditionpm modiPramod Krishnam's sharp attack on Rahul Gandhi
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

August 7, 2026

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?