दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में AAP नेता सत्येंद्र जैन और 5 अन्य गिरफ्तार

नई दिल्ली, 18 अगस्त। दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार विरोधी इकाई (ACB) ने दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के तहत सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) को बेहतर व अपग्रेड करने की टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी के मामले में दिल्ली के पूर्व मंत्री व आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता सत्येंद्र कुमार जैन सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

दिल्ली सरकार (GNCTD) की ACB ने जिन छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है, उनमें सत्येंद्र कुमार जैन (GNCTD के पूर्व जल मंत्री) के अलावा उदित प्रकाश राय-IAS (दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व CEO), अंकित श्रीवास्तव (दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व कॉन्ट्रैक्टुअल कंसल्टेंट), नागेंद्र यादव (मेसर्स AN एंटरप्राइजेज के मालिक), राजा कुमार कुर्रा (मेसर्स यूरोटेक एनवायरनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के मालिक) और पंकज वर्मा (मेसर्स सृजनहार के मालिक) शामिल हैं।

यह काररवाई एफआईआर नंबर 10/2024 (तारीख 11.05.2024) के सिलसिले में की गई है। एफआईआर, जीएनसीटीडी की एंटी-करप्शन ब्रांच पुलिस स्टेशन में ‘प्रिवेंशन ऑफ़ करप्शन एक्ट, 1988’ (2018 में संशोधित) की धाराओं 7/7A/9/13 और IPC की धाराओं 420/409/418/120-B के तहत दर्ज की गई थी।

यह मामला जीएनसीटीडी के डायरेक्टरेट ऑफ विजिलेंस की शिकायत पर दर्ज किया गया था। शिकायत दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स (STPs) को बेहतर बनाने/अपग्रेड करने की टेंडर प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं, टेंडर की शर्तों में हेरफेर और आपराधिक साजिश से जुड़ी थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular