नई दिल्ली, 18 अगस्त। देश के शीर्षस्थ पुरुष लक्ष्य सेन को यहां BWF विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप के पहले दौर में संघर्ष करना पड़ा उन्होंने पहला गेम गंवाने के बाद जानदार वापसी करते हुए ऑस्ट्रियाई कॉलिन्स वैलेंटाइन फिलिमोन को हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।
SENsational comeback 🤩
Lakshya activated Sen-mode to start his BWF World Championships campaign.#bwfworldchampionships#newdelhi2026#smashforIndia pic.twitter.com/1V2QWysX8v
— BAI Media (@BAI_Media) August 18, 2026
लक्ष्य के अलावा महिला एकल में उभरती किशोरीवय शटलर व प्रथम प्रवेशी उन्नति हुड्डा ने सीधे गेमों में जीत से दूसरे दौर में कदम रखा तो त्रीसा जॉली व गायत्री पुलेला गोपीचंद की दमदार महिला जोड़ी ने सीडेड जोड़ी को बाहर करते हुए पूर्व क्वार्टर फाइनल में जगह सुरक्षित कर ली।
You are a wizard, @lakshya_sen 🪄 #bwfworldchampionships#newdelhi2026 pic.twitter.com/LYVF0cOU7J
— BAI Media (@BAI_Media) August 18, 2026
लक्ष्य ने पहला गेम गंवाने के बाद ऑस्ट्रियाई फिलिमोन को दो शिकस्त
विश्व रैंकिंग में 24वें नंबर पर काबिज लक्ष्य ने इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम के कोर्ट नंबर एक खेले गए दिन के 12वें मैच में 45 मिनट तक खिंची कश्मकश में फिलिमोन को 16-21, 21-8, 21-4 से हराया। 24 वर्षीय भारतीय शटल का दूसरे दौर में अमेरिका के गैरेट टैन से सामना होगा, जिन्होंने स्विट्जरलैंड के टोबियास कुएंजी को 21-4, 21-15 से हराया।
Bonafide superstar ✨
Lakshya Sen gives his thoughts on a battling opening round performance at the BWF World Championships 2026! 🏸#bwfworldchampionships#newdelhi2026#smashforIndia pic.twitter.com/3hZhi90ULm
— BAI Media (@BAI_Media) August 18, 2026
इसके पूर्व दिन का पांचवां मैच खेलने उतरीं विश्व नंबर 26 उन्नति हुड्डा ने 40 मिनट चले मुकाबले में म्यांमार की थेट हतार थुजार को 22-20, 21-16 से हराया। 18 वर्षीय उन्नति का अगले दौर में कनाडा की 13वीं वरीय मिशेल ली से मुकाबला होगा।
Unnati Hooda won her debut match at the BWF World Championships 2026.🔥
What a thrilling match! Book your ticket now. Link in bio. 🔗 pic.twitter.com/ep51yDTOB9
— BAI Media (@BAI_Media) August 18, 2026
जॉली व गायत्री ने 16वीं सीड अमेरिकी टीम को दी शिकस्त
उधर महिला युगल में त्रीसा जॉली व गायत्री गोपीचंद की गैर वरीय जोड़ी ने महिला युगल में लॉरेन लैम व एलिसन क्विन ली की 16वीं वरीय अमेरिकी जोड़ी को सिर्फ 38 मिनट में 21-15, 21-12 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
Gayatri and Treesa: Poetry in Motion 🏸❤️#BWFWorldChampionships#NewDelhi2026#SmashForIndia pic.twitter.com/ipQgCECk4i
— BAI Media (@BAI_Media) August 18, 2026
लेकिन कविप्रिया सेल्वम व सिमरन सिंघी की दूसरी भारतीय महिला जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें गैब्रिएला स्टोएवा व स्टेफनी स्टोएवा की नौवीं वरीय बल्गारियाई टीम ने 39 मिनट में 21-7, 21-14 से हराया।
मिश्रित युगल में दो जोड़ियां 3 गेमों के संघर्ष में हारीं
हालांकि मिश्रित युगल में भारत का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। रोहन कपूर और रुत्विका शिवानी गड्डे तथा असित सूर्या और अमृता प्रमुथेश की जोड़ियां पहले दौर में ही बाहर हो गईं। रोहन व रुत्विका को जोनाथन बिंग सान लाई व क्रिस्टल लाई की कनाडाई जोड़ी के खिलाफ 68 मिनट तक खिंचे कड़े मुकाबले में 22-20, 19-21, 17-21 से हार मिली। वहीं असित व अमृता को एमरे सोनमेज व यासेमेन बेक्टास की तुर्किये की जोड़ी के खिलाफ 71 मिनट तक खिंचे कड़े संघर्ष में 21-16, 29-30, 22-24 से हार का सामना करना पड़ा।
हालांकि ध्रुव कपिला व तनिषा क्रास्टो की एक अन्य मिश्रित युगल जोड़ी अभी प्रतियोगिता में बनी हुई है। इस 15वीं वरीय जोड़ी को पहले दौर में बाई मिली थी और वह दूसरे दौर में मकाऊ के इओक चोंग लियोंग और वेंग ची एनजी से भिड़ेगी।


