hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: AAP ने विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. से तोड़ा नाता, अब बैठकों में भाग नहीं लेगी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > AAP ने विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. से तोड़ा नाता, अब बैठकों में भाग नहीं लेगी
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

AAP ने विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. से तोड़ा नाता, अब बैठकों में भाग नहीं लेगी

Revoi Editor
Last updated: July 18, 2025 4:33 pm
Revoi Editor
Published: July 18, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 18 जुलाई। ऑपेरशन सिंदूर के मुद्दे पर विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. से अलग-थलग होने का पहले ही संकेत दे चुकी आम आदमी पार्टी (AAP) औपचारिक रूप से जून, 2023 में गठित इस गठबंधन से अब पूरी तरह अलग हो गई है। इस क्रम में शनिवार को I.N.D.I.A. ब्लॉक की होने वाली अहम बैठक में आम आदमी पार्टी का कोई भी नेता शामिल नहीं होगा।

ज्ञातव्य है कि इससे पहले ऑपेरशन सिंदूर के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी ने सबसे पहले संसद के विशेष सत्र की मांग करते हुए प्रधानमंत्री मोदी को लिखे विपक्षी गठबंधन के संयुक्त पत्र से खुद को अलग कर लिया था। सांसद संजय सिंह ने इसका मुख्य कारण कांग्रेस नेतृत्व को बताया था। अब 19 जुलाई को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर गठबंधन की बैठक होने वाली है।

इस बैठक में आम आदमी पार्टी के अलावा तृणमूल कांग्रेस के शीर्ष नेता भी अन्य व्यस्तता के चलते शामिल नहीं होंगे। टीएमसी नेता 21 जुलाई को होने वाले शहीद दिवस कार्यक्रम की तैयारियों में व्यस्त होने की वजह से इस बैठक में शामिल नहीं होंगे, लेकिन पार्टी गठबंधन के साथ है।

विपक्षी सांसद बनाएंगे अपनी रणनीति

उल्लेखनीय है कि मानसून सत्र से ठीक पहले विपक्षी सांसद इंडी गठबंधन की बैठक में अपनी रणनीति बनाएंगे। इससे पहले गठबंधन की बैठक लोकसभा चुनाव के बाद एक जून, 2024 को दिल्ली में खरगे के आवास पर ही हुई थी। इसके बाद से कोई बैठक नहीं हुई है।

हालांकि, गत जून में ऑपेरशन सिंदूर के बाद विपक्षी गठबंधन में शामिल पार्टी के नेता संसद में मिले थे, जब विपक्षी सांसदों ने एक साझा खत लिखकर ऑपरेशन सिंदूर और सीजफायर पर अमेरिका की मध्यस्थता को लेकर विशेष संसद सत्र बुलाने की मांग की थी। तब भी आम आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को अलग पत्र लिखा था।

विपक्षी गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए था

I.N.D.I.A. ब्लॉक की शनिवार को होने वाली बैठक पर प्रतिक्रिया देते हुए AAP नेता संजय सिंह ने कहा कि इस गठबंधन का गठन विशेष रूप से 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए किया गया था। गठबंधन की वजह से विपक्षी दलों को 240 सीटें मिलीं, जो एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

वर्तमान में जनता के सामने बीजेपी और कांग्रेस एक-दूसरे के विरोधी बनने का नाटक करते हैं, लेकिन असल में दोनों ने आपस में गुप्त गठबंधन कर रखा है। ये गठबंधन न वैचारिक है, न सैद्धांतिक। ये एक भ्रष्ट और अवसरवादी समझौता है, जिसमें सत्ता, भ्रष्टाचार और राजनीतिक सौदेबाज़ी सबसे ऊपर है। कांग्रेस का हर कदम भाजपा को लाभ देने वाला होता है और बदले में भाजपा सरकार गांधी परिवार और कांग्रेस के भ्रष्ट नेताओं को जेल जाने से बचाती है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव भी अपने दम पर लड़ी थी ‘आप’

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने इस वर्ष फरवरी में संपन्न दिल्ली विधानसभा चुनाव भी अपने-अपने दम पर लड़ने का पहले ही एलान कर दिया था। दोनों दल के नेता व प्रत्याशी चुनाव प्रचार में व्यस्त हुए तो दोनों तरफ से जमकर एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोपण लगाने का सिलसिला शुरू हुआ। इससे कांग्रेस को लेकर ‘आप’ नेताओं में भारी नाराजगी थी।

You Might Also Like

केरल: आरएसएस समर्थक विचार केंद्रम ने कवि कुमारन की मौत की रिपोर्ट जारी करने की मांग
विशेष ओलम्पिक विश्व शीतकालीन खेल में 33 पदकों के साथ भारतीय अभियान का समापन
‘पाकिस्तान के दुष्प्रचार पर ब्रेक लगाया’, प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान, कांग्रेस नेता ने भी Pak को दिया कड़ा संदेश
महाकुम्भ 2025 : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संगम में लगाई डुबकी
दूध में मिलावट पर सरकार ने दी सफाई, WHO ने कहा – नहीं जारी की ऐसी कोई रिपोर्ट
TAGGED:aapAAP breaks ties with I.N.D.I.A.opposition alliance
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

भाजपा ने दशहरा पर जारी किया पोस्टर, सीएम बघेल बोले – पिछड़ों को गाली देना भाजपा की परंपरा

Vinayak Barot
Vinayak Barot
October 24, 2023
दिल्ली : सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर हमला, सीसीटीवी-सिक्योरिटी बैरियर भी तोड़े गए
ASI सर्वे रिपोर्ट में दावा : ज्ञानवापी की जगह कभी हिन्दू मंदिर था, दीवारों और खंभों से मिले सबूत
कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर अशोक गहलोत बोले – ‘राहुल गांधी को मनाने का आखिरी प्रयास करूंगा, उसके बाद लूंगा निर्णय’
कार्रवाई के बाद बोले आकाश आनंद – बसपा नेतृत्व का आदेश शिरोधार्य, समाज के लिए आखिरी सांस तक लडूंगा
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?