ढाका, 17 नवम्बर। पिछले दो बार के चैम्पियन भारत ने मंगलवार को दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ (SAAF) चैम्पियनशिप के रोमांचक फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 2-1 से हराकर रिकॉर्ड 10वीं बार चैम्पियन का श्रेय अर्जित किया। दिलचस्प तो यह रहा कि दूसरे दर्जे की टीम उतारने के बावजूद भारत ने लगातार तीसरी बार यह खिताब जीतकर हैट्रिक पूरी की।
THE KINGS OF SOUTH ASIA, FOR THE 10TH TIME! 👑🇮🇳
The #BlueTigers have become the first nation to win three consecutive titles! 💙
#SAFFChampionship2026 #IndianFootball https://t.co/zlUQFOuq2E
— Indian Football (@IndianFootball) November 17, 2026
पहले हाफ में पिछड़ने के बाद भारत ने की शानदार वापसी
नेशनल स्टेडियम में खेले गए कटाकटी के इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले हाफ तक एक गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की। वैसे, पाकिस्तान को 57वें मिनट में एक खिलाड़ी के बाहर होने के कारण शेष समय तक 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा, जिसका फायदा भी भारतीय टीम ने उठाया।
Smiles, celebrations and the Tricolour flying high! 🇮🇳💙
#SAFFChampionship2026 #BlueTigers #IndianFootball https://t.co/CORE9IeztV
— Indian Football (@IndianFootball) November 17, 2026
सुहैल अहमद भट व संदीप नंदी ने सुनिश्चित की जीत
पाकिस्तान ने पहले हाफ के इंजरी टाइम में आलमगीर गाजी (45+एक मिनट) के गोल की मदद से बढ़त बना ली थी। फिलहाल दूसरे हाफ में भारतीय खिलाड़ियों ने दो गोल दागकर पासा पलट दिया। भारत की ओर से सुहैल अहमद भट ने 60वें मिनट में बराबरी का गोल दागा जबकि संदीप नंदी ने 88वें मिनट में गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित की।
Never count out the #BlueTigers. 🐯🐾
India are champions. 🇮🇳🏆
#INDPAK #SAFFChampionship2026 #IndianFootball https://t.co/BFZhQ82hh3
— Indian Football (@IndianFootball) November 17, 2026
आलमगीर गाजी ने पहले हाफ के इंजरी टाइम में पाक का खाता खोला था
पाकिस्तान ने पहले हाफ के इंजरी टाइम में गाजी के शानदार गोल की बदौलत खाता खोला। उन्होंने दाएं पैर से बेहतरीन शॉट लगाकर गेंद को गोल में पहुंचाया। भारतीय गोलकीपर को बचाव का कोई मौका नहीं मिला। जुनैद शाह ने बाईं ओर से क्रॉस दिया जो भारतीय खिलाड़ी से हल्का सा टकराने के बाद बॉक्स के बीच में मौजूद गाजी के पास पहुंचा। गाजी ने शानदार फिनिश के साथ गेंद को गोल में पहुंचा दिया।
THE CHAMPIONSHIP WINNING MOMEMT! 🏆🥹
– India beats Pakistan 2-1 in the Finals to win SAFF Championship for the 10th time! https://t.co/S7BxUC2zIR
— The Khel India (@TheKhelIndia) November 17, 2026
इससे पहले 35वें मिनट के आसपास भारत ने विपक्षी टीम के पेनल्टी बॉक्स में कुछ अच्छे मौके बनाए थे, लेकिन टीम उन्हें गोल में नहीं बदल सकी। पहले हाफ के शुरुआती 30 मिनट में पाकिस्तान का दबदबा रहा। उसने नौ शॉट लगाए, जिनमें से दो निशाने पर रहे। इसके मुकाबले भारत केवल दो शॉट लगा सका और इनमें से कोई भी निशाने पर नहीं था।
पाक फुटबॉलर जुनैद शाह को 57वें मिनट में लाल कार्ड
भारत ने 60वें मिनट में बराबरी हासिल की। इससे तीन मिनट पहले पाकिस्तान के जुनैद शाह को ब्राइसन फर्नांडिस पर खतरनाक टैकल करने के कारण सीधे लाल कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर कर दिया गया था। एक अतिरिक्त खिलाड़ी का फायदा उठाते हुए भारत ने बराबरी का गोल दागा। ल्हुंगडिम खैमिनथांग ने फ्री किक पर गेंद बॉक्स में पहुंचाई। मैकार्टन निक्सन ने उसे हल्का सा छुआ और इसके बाद भट ने गेंद को गोल में डाल दिया।
WATCH THE WINNING GOOOOOOOAL!!! 🥹
– Indian beats Pakistan 2-1 in SAFF Finals! 🔥 https://t.co/5j0qzlxN4P
— The Khel India (@TheKhelIndia) November 17, 2026
नंदी ने खेल समाप्ति से दो मिनट पूर्व विजयदायिनी गोल किया
बराबरी का गोल होने और जुनैद शाह के बाहर किए जाने के बाद पाकिस्तान के मुख्य कोच ने टीम में कई बदलाव किए। उन्होंने 64वें मिनट में गाजी और अब्दुल्ला इकबाल को मैदान से बाहर बुलाया। हालांकि मैच का अंतिम गोल भारत की ओर से आया। नंदी ने 88वें मिनट में गेंद को गोल में पहुंचाकर भारत की जीत और रिकॉर्ड 10वें सैफ खिताब पर मुहर लगा दी।


