मथुरा, 17 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दो दिवसीय योजना बैठक मंगलवार को मथुरा के परखम स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय गो-विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र में संपन्न हुई। बैठक के दूसरे व अंतिम दिन मंगलवार को दिन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने हुंकार भरी कि समर्पित और परिश्रमी कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक विजय हासिल करेगी।
नितिन नबीन ने इसी क्रम में पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों का आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। बैठक में आगामी तीन महीनों की कार्ययोजना, संगठनात्मक गतिविधियों, सहयोगी दलों के साथ समन्वय और विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई।
उत्तर प्रदेश प्रवास के दौरान आज मथुरा में आयोजित ‘योजना बैठक’ में सम्मिलित होकर प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ संगठन की आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) श्री @blsanthosh जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री @mppchaudhary जी, उप मुख्यमंत्री द्वय श्री @kpmaurya1 जी एवं श्री @brajeshpathakup जी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
@BJP4UP
— Nitin Nabin (@NitinNabin) November 17, 2026
उत्तर प्रदेश में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का पांचवां प्रवास
देखा जाए तो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का उत्तर प्रदेश में यह पांचवां प्रवास है। इससे पहले वह पश्चिम, अवध, काशी और गोरखपुर क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं। मथुरा पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी तथा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद सभागार में विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।
सनातन मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता, सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण और सुशासन का संकल्प, यही है ‘नए उत्तर प्रदेश’ की पहचान… https://t.co/wTca0QW6l6
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 17, 2026
बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान
बैठक को संबोधित करते हुए नितिन नबीन ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन की तैयारियों को और गति देने पर जोर दिया। उन्होंने व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने, केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा बूथ स्तर तक संगठन को अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से पूरी सक्रियता के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने की अपील की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) श्री @blsanthosh, राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी श्री @TawdeVinod, राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती @smritiirani, राष्ट्रीय महामंत्री श्री @HarishD_BJP, मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath, प्रदेश सह प्रभारी डॉ. @Medha_kulkarni, श्री @IJAGDISHPATEL, डॉ. @PKVarmaRanchi, श्री @Anant_Ojha_BJP, प्रदेश अध्यक्ष श्री @mppchaudhary, उप मुख्यमंत्री द्वय श्री @kpmaurya1 एवं श्री @brajeshpathakup व प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री @idharampalsingh ने मथुरा में आयोजित योजना बैठक में सहभागिता की।
#BJP4UP
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) November 17, 2026
नितिन नबीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने विकास को घर-घर तक पहुंचाया है। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी के समर्पित और अथक परिश्रमी कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा 2027 में लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक विजय दर्ज करेगी।
पंकज चौधरी ने विपक्ष पर साधा निशाना
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि योजना बैठक के दूसरे दिन की शुरुआत ‘राधे-राधे, कमल खिला दे’ के भाव के साथ हुई। उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, कांग्रेस, आजाद समाज पार्टी और एआईएमआईएम सहित किसी भी विपक्षी दल को उत्तर प्रदेश में सफलता नहीं मिलने वाली है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी।
महिला, गरीब, युवा और किसान पर रहेगा फोकस
पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की चार प्रमुख श्रेणियों महिला, गरीब, युवा और किसान के सशक्तिकरण एवं कल्याण को प्राथमिकता दी है। इन्हीं वर्गों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार ने अनेक योजनाएं संचालित की हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाएगी।
बैठक में वरिष्ठ नेताओं की रही मौजूदगी
इस दो दिवसीय योजना बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष, राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी और हरीश द्विवेदी, उप मुख्यमंत्रीद्वय केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।


