हांगकांग ओपन : सात्विक-चिराग की कठिन जीत, ध्रुव-राधिका का मुख्य ड्रॉ में प्रवेश

कोवलून, 17 नवम्बर। BWF विश्व रैंकिंग में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी व चिराग शेट्टी शीर्ष भारतीय जोड़ी ने मंगलवार को यहां हांगकांग ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में चीनी ताइपे के जे-हुई ली व पो-हुआन यांग के खिलाफ कठिन जीत से अपने अभियान की शुरुआत की।

चीनी ताइपे की जोड़ी के खिलाफ 4 मैच अंक बचाना पड़ा

काइ टाक एरेना के कोर्ट नंबर दो पर पांचवीं वरीयता लेकर उतरे सात्विक-चिराग ने पहला गेम गंवाने के बाद शानदार वापसी की और निर्णायक गेम में चार मैच अंक बचाते हुए 68 मिनट तक चले रोमांचक संघर्ष में 15-21, 21-17, 28-26 से जीत दर्ज की।

ध्रुव-राधिका ने सिर्फ 36 मिनट में मैदान मारा

इससे पहले ध्रुव कपिला व राधिका शर्मा की भारतीय मिश्रित युगल जोड़ी ने हांगकांग की यिंग किट चेंग और युएट यी लियुंग को सिर्फ 36 मिनट में 21-17 21-17 से हराकर मुख्य ड्रॉ में जगह पक्की की। इस भारतीय जोड़ी के सामने अब चौथी वरीयता प्राप्त चीन के गुओ शिन वा और चेन फांग हुई की चुनौती होगी।

विश्व नंबर छह सात्विकसाईराज व चिराग शेट्टी की जोड़ी की बात करें तो वह अपने प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ 7-0 के शानदार रिकॉर्ड के साथ अंतिम 32 के इस मुकाबले में उतरी थी। इस सत्र में दो खिताब जीत चुकी भारतीय जोड़ी को हालांकि कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular