नई दिल्ली, 14 नवम्बर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ACC अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी है।
राष्ट्रपति ने युवा खिलाड़ियों के असाधारण कौशल, दृढ़ संकल्प और संयम की सराहना की
राष्ट्रपति मुर्मु ने रोमांचक फाइनल में भारत के युवा खिलाड़ियों के असाधारण कौशल, दृढ़ संकल्प और संयम का प्रदर्शन करने के लिए सराहना की। उल्लेखनीय है कि भारत ने आखिरी गेंद तक खिंच रोमांचक फाइनल में गत चैम्पियन पाकिस्तान को एक विकेट से हराकर न सिर्फ उससे पिछले वर्ष फाइनल में मिली हार का हिसाब चुकाया वरन खुद नौवीं बार खिताब अपने नाम किया।
Heartiest congratulations to Team India on winning the Men’s U19 Asia Cup. The team displayed exceptional skill, determination and composure throughout the closely contested match. My best wishes to our young champions for continued success.
— President of India (@rashtrapatibhvn) November 14, 2026
‘युवा चैम्पियनों को भविष्य में भी लगातार सफलता हासिल करने के लिए शुभकामनाएं’
राष्ट्रपति मुर्मु ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘पुरुष अंडर-19 एशिया कप जीतने पर भारतीय टीम को हार्दिक बधाई। टीम ने बेहद करीबी मुकाबले के दौरान असाधारण कौशल, दृढ़ संकल्प और संयम का प्रदर्शन किया। हमारे युवा चैम्पियनों को भविष्य में भी लगातार सफलता हासिल करने के लिए मेरी शुभकामनाएं।’
पीएम मोदी बोले – युवा खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देश के कई युवा क्रिकेटरों को प्रेरित करेगा
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई देते हुए कहा कि युवा खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देश के कई युवा क्रिकेटरों को प्रेरित करेगा। पीएम मोदी मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में युवा क्रिकेटरों की उपलब्धि पर गर्व जताया और भविष्य के लिए टीम को शुभकामनाएं दीं।
Outstanding day for Indian cricket!
Immensely proud of our young cricketers for today’s impressive performance and for winning the Men’s U-19 Asia Cup 2026. Their success will inspire several youngsters.
Best wishes to the team for their endeavours ahead.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 14, 2026
पीएम मोदी ने लिखा, ‘भारतीय क्रिकेट के लिए शानदार दिन! आज के प्रभावशाली प्रदर्शन और पुरुष अंडर-19 एशिया कप 2026 का खिताब जीतने पर मुझे अपने युवा क्रिकेटरों पर बेहद गर्व है। उनकी सफलता कई युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी। भविष्य के प्रयासों के लिए पूरी टीम को मेरी शुभकामनाएं।’
ये भी पढ़ें


