गोवर्धन पूजा पर पीएम मोदी ने शेयर कीं तस्वीरें, शांति-समृद्धि की दीं शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 10 नवम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर सोशल मीडिया पर गायों और बछड़ों के साथ अपनी तस्वीरें साझा की हैं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, ‘गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर सभी को शांति, खुशी और समृद्धि का आशीर्वाद मिले।’

गायों और बछड़ों को अपने हाथों से खिलाया चारा

पोस्ट के साथ प्रधानमंत्री ने तीन तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह गायों और बछड़ों को स्नेहपूर्वक दुलारते तथा अपने हाथों से हरा चारा खिलाते नजर आ रहे हैं। ये तस्वीरें भारतीय सनातन संस्कृति में गोवंश की सेवा और सम्मान की परंपरा को दर्शाती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Narendra Modi (@narendramodi)

गोवर्धन पूजा का महत्व

गोवर्धन पूजा दीपावली के ठीक अगले दिन कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा को मनाई जाती है। यह पर्व प्रकृति की पूजा का प्रतीक है और हमें याद दिलाता है कि भोजन, जल, उपजाऊ भूमि और जंगल हमारे जीवन के आधार हैं।

पौराणिक कथा के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों को मूसलाधार बारिश से बचाने के लिए अपनी छोटी अंगुली पर गोवर्धन पर्वत उठा लिया था। इसी घटना से इस पूजा की शुरुआत हुई। यह संदेश देता है कि संकट के समय भगवान अपने भक्तों की रक्षा करते हैं।

प्रकृति और गोमाता के प्रति कृतज्ञता

इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों को समझाया था कि दिखावे वाले यज्ञ के बजाय प्रकृति और गोवर्धन पर्वत का सम्मान करना चाहिए, जिससे देवराज इंद्र का अहंकार भी टूटा था। समाज और कृषि के आधार के रूप में गोमाता और बैलों की विशेष पूजा-सेवा की जाती है। गोवर्धन पूजा हमें प्रकृति, पशुधन और खेती के प्रति सम्मान तथा कृतज्ञता का भाव सिखाती है। प्रधानमंत्री की ये तस्वीरें इसी भावना को जीवंत करती हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular