चेन्नई, नौ नवम्बर। पोलैंड की मैग्डा लिनेट ने सोमवार को यहां खेले गए विलंबित एकल फाइनल में पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी की और गत चैम्पियन व शीर्ष वरीयता प्राप्त इंडोनेशियाई जानिस टिएन को 5-7, 6-1, 6-4 से हराकर WTA 250 चेन्नई ओपन टेनिस टूर्नामेंट की नई महिला एकल चैम्पियन बन बैठीं।
Champion in Chennai! 🏆
Magda Linette comes from a set down to defeat Tjen 5-7, 6-1, 6-4 and take the title!
#ChennaiOpen https://t.co/SQR1gC5tdO
— wta (@WTA) November 9, 2026
बारिश और प्रदूषण के चलते रविवार की शाम नहीं खेला जा सका था फाइनल
उल्लेखनीय है कि यह फाइनल रविवार शाम को खेला जाने वाला था। युगल फाइनल समाप्त होने के बाद लगातार बारिश के कारण इसे सोमवार तक स्थगित कर दिया गया था। वही दिवाली की आतिशबाजी से व्याप्त प्रदूषण और धुंध की घनी परत के कारण कम दृश्यता होने से भी परिस्थितियां खेलने के अनुकूल नहीं थीं।
पोलिश खिलाड़ी के नाम करिअर का चौथा एकल खिताब
नुंगमबक्कम स्थित एसडीएटी टेनिस स्टेडियम के सेंटर कोर्ट पर दो घंटे 43 मिनट तक खिंचे रोमांचक मुकाबले में तीसरी सीड लिनेट ने पहला सेट करीबी मुकाबले में गंवाने के बाद शानदार वापसी की। उन्होंने दूसरे सेट में दबदबा बनाया और निर्णायक सेट में संयम बरकरार रखते हुए अपने करिअर का चौथा एकल खिताब हासिल किया।
MAGDA LINETTE = MISTRZYNI CHENNAI OPEN 🏆
2019 📅
WTA 250 Nowy Jork – Bronx 🏆2020 📅
WTA 250 Hua Hin 🏆2024 📅
WTA 250 Praga 🏆2026 📅
WTA 250 Ćennaj 🏆📸 WTA TV | #ChennaiOpen | #zkortu https://t.co/kEYldndYGX
— Z kortu – informacje tenisowe (@z_kortu) November 9, 2026
लिनेट ने 2 वर्षों से चला आ रहा खिताबी सूखा खत्म किया
टिएन ने पिछले वर्ष चेन्नई ओपन में अपना पहला WTA सिंगल्स खिताब जीता था और ऐसा करने वाली 23 वर्षों में पहली इंडोनेशियाई महिला बनीं थीं। वहीं लिनेट ने दो वर्षों से अधिक समय से चले आ रहे खिताबी सूखे को समाप्त किया। उन्होंने पिछली बार जुलाई, 2024 में प्राग ओपन का खिताब जीता था। पोलैंड की इस खिलाड़ी ने 2022 में भी चेन्नई ओपन के फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन तब उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
वैष्णवी अडकर व ऋतुजा भोसले ने भी रचा इतिहास
इस टूर्नामेंट में भारतीय महिला टेनिस के लिए भी ऐतिहासिक उपलब्धि देखने को मिली, जब वैष्णवी अडकर व ऋतुजा भोसले के रूप में पहली बार कोई पूर्ण भारतीय महिला युगल जोड़ी WTA टूर की किसी स्पर्धा में फाइनल तक पहुंची। हालांकि रविवार को खेले गए फाइनल में अडकर व भोसले को सिमोना वाल्टर व नैमा करामोको की स्विट्जरलैंड की टीम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा और वे उपजेता रहीं।
A week to remember for 🇮🇳 Vaishnavi Adkar / 🇮🇳 Rutuja Bhosale🥈
The Indian pair finish as runners-up at the WTA 250 Chennai Open, going down to 🇨🇭Naima Karamoko/Simona Waltert 2-6 0-6 in the final
On the way they won three matches, including a win over the No. 2 seeds in a nail-biting match tiebreak in the semi-final 👏🏻
📸 Pramod
— Indian Tennis Daily (ITD) (@IndTennisDaily) November 8, 2026
यह डब्ल्यूटीए 250 चेन्नई ओपन का अंतिम टूर्नामेंट था
माया राजेश्वरन रेवती ने भी एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाकर मेजबान खिलाड़ियों के लिए टूर्नामेंट को यादगार बनाया। यह डब्ल्यूटीए 250 चेन्नई ओपन का अंतिम टूर्नामेंट था। अब मेजबान संघ 2028 में डब्ल्यूटीए 125 स्तर के टूर्नामेंटों की शृंखला आयोजित करने की योजना बनाएगा।


