नागोया, 19 अक्टूबर। भारतीय पैरा तीरंदाज शीतल देवी ने यहां पांचवें पैरा एशियाई खेल 2026 में सोमवार को महिला कंपाउंड वर्ग की क्वालीफिकेशन स्पर्धा में इतिहास रचा दिया। उन्होंने 720 में से 704 अंक हासिल कर विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली और नया एशियाई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
A historic start to the day!
Our para archers have set the stage on fire at the Asian Para Games 2026:
Sheetal Devi (TOPS Athlete) delivered a phenomenal performance in the Para Compound Women Ranking Round, finishing 1st with a massive score of 704 (32 X’s and 25 10’s) to set a new Asian Record, Games Record, and equal the World Record.
Payal Nag (Debutant) showcased great composure, finishing 5th (tied) in the ranking round with a score of 675 (12 X’s, 20 10’s).
Team India consisting of Sheetal Devi (TOPS Athlete) and Debutant Payal Nag also finished 1st in the Para Compound Women Doubles Ranking Round with a combined score of 1379 (Sheetal: 704 & Payal: 675).
They will now step onto the field for the Para Compound Women Doubles Quarterfinals on 20th October at 11:15 AM IST onwards. Let’s keep the momentum going and cheer them on!
#AsianParaGames2026 #ParaArchery #TeamIndia #Cheer4Bharat
— SAI Media (@Media_SAI) October 19, 2026
शीतल का शानदार स्कोर और रिकॉर्ड
शीतल ने पहले स्थापित एशियाई रिकॉर्ड (698 अंक) को छह अंक से पीछे छोड़ दिया। 72 तीरों के इस राउंड में उन्होंने दोनों 50 मीटर राउंड में 352-352 अंक बनाए। उनके नाम 32 एक्स और 25 बारह अंकों के निशाने दर्ज हुए। यह प्रदर्शन भारतीय पैरा तीरंदाजी के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
SHEETAL DEVI EFFECT!🔥
Defying all odds with unmatched precision! Watch our incredible archer sign the target with her foot at the Asian Para Games 2026 (Aichi-Nagoya). True champions don’t find limits, they shatter them!
Courtesy- @ParalympicIndia
#AsianParaGames2026 #ParaArchery #TeamIndia #Cheer4Bharat #SheetalDevi
— SAI Media (@Media_SAI) October 19, 2026
अन्य खिलाड़ियों का प्रदर्शन
सिंगापुर की नूर स्याहिदा अलीम 683 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। चीन की शुएकिंग शू ने 680 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। बांग्लादेश की जोमा अख्तर 676 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहीं।
पायल नाग का भी शानदार प्रदर्शन
भारत की एक अन्य तीरंदाज पायल नाग ने 675 अंक बनाए और क्वालीफिकेशन में संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर रहीं। इंडोनेशिया की तेओदोरा फेरेली ऑडी अयूदिया ने भी 675 अंक हासिल किए। शीतल देवी के इस ऐतिहासिक प्रदर्शन ने भारतीय पैरा खेल प्रेमियों में उत्साह भर दिया है। ऐसे में आगे की स्पर्धाओं में उनसे और बेहतर नतीजों की उम्मीद की जा रही है।


