ट्रंप ने युद्धग्रस्त रूस व यूक्रेन के बीच ‘एनर्जी सीजफायर’ का किया एलान, कहा- ‘इसे तोड़ना मत’

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर। रूस व यूक्रेन भले ही पिछले साढ़े चार वर्षों से ज्यादा समय (24 फरवरी, 2022) से युद्ध में जूझ रहे हैं, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को एक चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा कि दोनों देश (रूस व यूक्रेन) एक एनर्जी सीजफायर (ऊर्जा क्षेत्र में युद्ध-विराम) पर सहमत हो गए हैं, जिसके तहत दोनों पक्ष एक-दूसरे के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हमले बंद कर देंगे।

ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट किया, ‘अभी से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध में एनर्जी सीजफायर (ऊर्जा से जुड़ी युद्ध-विराम संधि) लागू हो गई है। दोनों पक्ष इस पर सहमत हो गए हैं। इसे तोड़ें नहीं! इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद।’

ट्रंप ने डीजल की कमी के लिए यूक्रेनी राष्ट्रपति को जिम्मेदार ठहराया था

हालांकि, कीव या मॉस्को में से किसी ने भी अब तक इस घटनाक्रम की पुष्टि नहीं की है। यह घोषणा उस घटना के एक दिन बाद हुई है, जब ट्रंप ने रूस में डीजल सुविधाओं पर हमले और वैश्विक स्तर पर डीजल की कमी के लिए यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की को जिम्मेदार ठहराया था। युद्ध के दौरान रूस और यूक्रेन ने बार-बार एक-दूसरे के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले किए हैं।

जेलेंस्की ने कहा था- पहले मॉस्को यूक्रेन के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले बंद करे

वहीं जेलेंस्की ने अपने अमेरिकी समकक्ष की आलोचना के बाद कहा कि यदि मॉस्को यूक्रेन के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले बंद कर दे तो कीव भी रूसी तेल रिफाइनरियों पर हमले रोकने के लिए तैयार होगा।

जेलेंस्की ने X पर एक पोस्ट में कहा, ‘अगर रूस हमारे एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले बंद कर देता है तो यूक्रेन भी रूसी तेल रिफाइनरियों पर हमले रोकने के लिए तैयार होगा। तनाव कम करने के किसी भी कदम के लिए दोनों तरफ से पहल होनी चाहिए और उसके लिए ठोस गारंटी भी होनी चाहिए।’

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular